Blogger Website Se Paise Kaise Kamaye? फ्री वेबसाइट से Income शुरू करने की पूरी जानकारी

Blogger Website Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों क्या आप भी Blogging शुरू करके लाखों कमाना चाहते हैं लेकिन पैसे न होने के कारण नहीं शुरू कर पा रहे हैं तो परेशान मत होखिये क्योंकि आज मैं आपको ब्लॉगर वेबसाइट के बारे में बताने वाला हूँ। 

जो की गूगल द्वारा बनाया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ आप फ्री में ही अपना ब्लॉग या वेबसाइट बना सकते हैं और उसे गूगल में रैंक भी करा सकते हैं। और साथ में मैं आपको ब्लॉगर वेबसाइट से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में भी बताऊंगा। 

तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और ब्लॉगर वेबसाइट से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। 

Table of Contents

Blogger Website क्या है?

दोस्तों, अगर आप वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो Blogger आपके लिए सबसे आसान और फ्री प्लेटफॉर्म है। इसे 1999 में Pyra Labs ने बनाया था, लेकिन बाद में साल 2003 में Google ने इसे खरीद लिया और तब से यह करोड़ों लोगों की पसंद बना हुआ है।

जो लोग बिना एक भी पैसा खर्च किए अपनी वेबसाइट बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट है। यहाँ आपको बस अपनी Gmail ID से लॉगिन करना होता है जिसके बाद आप अपना खुद का एक सुंदर Blog तैयार कर सकते हैं, जहाँ आप अपने मनपसंद Topic पर जानकारी शेयर कर सकते हैं।

एक बार जब आप अपना Blog बना लेते हैं, तो अगला कदम उस पर अच्छे आर्टिकल Publish करना होता है। जब आप लगातार मेहनत से काम करते हैं, तो आपकी वेबसाइट पर धीरे-धीरे लोगों का आना (Traffic) शुरू हो जाता है, जिससे आपकी पहचान एक एक्सपर्ट के रूप में बनने लगती है।

जब आपकी साइट पर ज्यादा लोग आने लगें, तब आप इसे Google AdSense से जोड़कर Monetize कर सकते हैं। एडसेंस का अप्रूवल मिलते ही आपकी वेबसाइट पर विज्ञापन दिखने लगते हैं और आपकी हमेशा के लिए कमाई शुरू हो जाती है।

Blogger Website पर अपना ब्लॉग कैसे बनायें?

चलिए दोस्तों अब मैं आप लोगों को ब्लॉगर वेबसाइट पर अपना ब्लॉग बनाना सिखाता हूँ, जिसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

Step#1 – सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर Google खोलें और ‘blogger.com’ लिखकर सर्च करें। पहली वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने Blogger का होम पेज खुल जाएगा, जहाँ आपको ‘Create Your Blog’ के बटन पर क्लिक करना है।

Step#2 – अब अपनी Gmail ID से लॉगिन करें और अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छा सा ‘Title’ (नाम) चुनें, जैसे “Digital Marketing Guruji”। इसके बाद आपको ‘Address’ यानी अपने ब्लॉग का URL सेट करना होगा, जो इंटरनेट पर आपकी वेबसाइट की पहचान बनेगा।

Step#3 – ब्लॉग बन जाने के बाद, ‘Theme’ वाले सेक्शन में जाकर अपनी पसंद का डिज़ाइन चुनें। यहाँ आपको कुकिंग, न्यूज़ या पर्सनल ब्लॉग के लिए कई फ्री टेम्पलेट्स मिल जाएँगे। आप ‘Customize’ पर क्लिक करके बैकग्राउंड और कलर्स को अपने हिसाब से बदल भी सकते हैं।

Step#4 – अब ‘Settings’ में जाकर अपने ब्लॉग का एक छोटा सा ‘Description’ लिखें ताकि लोगों को पता चले कि आपका ब्लॉग किस बारे में है। यहाँ टाइम ज़ोन को ‘India Standard Time’ पर सेट करें और ‘Search Engine Visibility’ को ऑन रखें ताकि आपका ब्लॉग Google सर्च में आ सके।

Step#5 – आखिरी स्टेप में, ‘New Post’ पर क्लिक करके अपना पहला आर्टिकल लिखें। जब आपका कंटेंट तैयार हो जाए, तो उसे ‘Publish’ कर दें। अब ‘View Blog’ पर जाकर आप अपनी लाइव वेबसाइट देख सकते हैं और उसका लिंक दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

इस तरह आप सिर्फ 10 मिनट में अपना फ्री ब्लॉग शुरू कर सकते हैं। जब आपकी साइट पर लोग आने लगेंगे, तो आप इसे Google AdSense से जोड़कर हमेशा के लिए कमाई शुरू कर पाएंगे। 

Blogger Website Se Paise Kaise Kamaye?

Blogger पर अपना ब्लॉग या वेबसाइट बनाना तो आपने सिख लिया तो चलिए अब Blogger Website से पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में जानते हैं जो निचे इस प्रकार हैं। 

#1 – Google Adsense की Ads लगाकर Blogger Website से पैसे कमाएं

दोस्तों, ब्लॉगर से पैसे कमाने का सबसे पहला और आसान तरीका Google AdSense ही है जिसके बारे में ऊपर मैं आपको बता चूका हूँ। जब आप अपने ब्लॉग पर अच्छे-अच्छे आर्टिकल्स लिख लेते हैं, तो आपको AdSense के लिए अप्लाई करना होता है। एक बार अप्रूवल मिल जाने के बाद, आपकी वेबसाइट पर Google की तरफ से विज्ञापन यानी Ads दिखने शुरू हो जाते हैं।

जब भी कोई विजिटर आपके ब्लॉग पर आता है और उन Ads को देखता है या उन पर क्लिक करता है, तो आपकी कमाई होती है। लेकिन याद रहे, इसके लिए आपके ब्लॉग पर बढ़िया ट्रैफिक होना जरूरी है। जितना ज्यादा ट्रैफिक होगा, आपकी कमाई उतनी ही बढ़ती जाएगी और आप अच्छा पैसा बना पाएंगे।

Google AdSense से जुड़ने का प्रोसेस बहुत सीधा है। सबसे पहले आपको अपनी वेबसाइट को AdSense डैशबोर्ड में जोड़ना होता है। इसके बाद Google आपकी साइट को चेक करता है कि आपका कंटेंट सही है या नहीं। जैसे ही आपको अप्रूवल है, तो आप अपनी पसंद की जगह पर Ads सेटअप करके कमाई शुरू कर सकते हैं।

#2 – Affiliate Links जोड़कर Blogger Website से पैसे कमाएं 

अगर आप अपने ब्लॉग से Google AdSense के मुकाबले जल्दी और ज्यादा कमाई करना चाहते हैं, तो Affiliate Marketing सबसे बेस्ट तरीका है। इसमें आपको बस किसी दूसरी कंपनी के प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक अपने ब्लॉग पोस्ट में लगाना होता है।

फिर जब भी कोई पढ़ने वाला आपके दिए गए एफिलिएट लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदता है, तो कंपनी आपको उसका कुछ हिस्सा कमीशन के तौर पर देती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको अपना खुद का कोई सामान बेचने या स्टॉक रखने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इसके सबसे पहले आपको Amazon Associates या Flipkart जैसे Affiliate Program को जॉइन करना होगा। वहां से अपनी पसंद के प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक कॉपी करें और उसे अपने ब्लॉग के कंटेंट के बीच में सही तरीके से लगा दें ताकि वह विज्ञापन जैसा न लगे।

जैसे ही आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगेगा और लोग आपके बताए गए प्रोडक्ट्स को खरीदेंगे तो, आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। यह पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आता है, जिससे आपकी हमेशा कमाई होती रहती है।

#3 – Sponsored Posts के जरिये Blogger Website से पैसे कमाएं 

जब आपके ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक आने लगता है, तो बड़ी-बड़ी कंपनियाँ और ब्रांड्स खुद आपसे संपर्क करते हैं। वे आप से कहते हैं कि आप  उनके प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में एक आर्टिकल लिखें और उसे अपने ब्लॉग पर Publish करें। इसी काम को Sponsored Post कहते हैं, जिसके बदले ब्रांड्स आपको अच्छे पैसे देते हैं।

इसमें आपको बस उस कंपनी के बारे में एक रिव्यु या जानकारी वाला पोस्ट लिखना होता है। इसके बाद, आपको उस पोस्ट में कंपनी की वेबसाइट का लिंक जोड़ना होता है। जब आपका आर्टिकल तैयार हो जाए, तो उसे अपने ब्लॉगर वेबसाइट पर पोस्ट कर दें। इससे आपकी ऑडियंस को नए ब्रांड की जानकारी मिलती है और आपको कमाई भी होती है।

शुरुआत में आपको खुद कंपनियों को ईमेल भेजकर या Influencer Marketing प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्टर करके स्पॉन्सरशिप ढूंढनी होगी। फिर जैसे-जैसे आपके ब्लॉग की रीच बढ़ेगी, आपको एक ही पोस्ट के हजारों रुपये मिल सकते हैं। यह तरीका Google AdSense के मुकाबले काफी ज्यादा और जल्दी कमाई करने का मौका देता है, क्योंकि यहाँ पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आता है।

#4 – Own Product या Digital Course बेचकर Blogger Website से पैसे कमाएं 

दोस्तों, अगर आप अपने ब्लॉग से लंबे समय तक कमाई करना चाहते हैं, तो खुद का डिजिटल प्रोडक्ट या कोर्स बेचना सबसे बेस्ट तरीका है। इसमें आपको किसी और कंपनी के भरोसे नहीं रहना पड़ता और सारा मुनाफा सीधे आपके पास आता है।

इसके लिए सबसे पहले आपको एक ऐसा Topic चुनना होगा जिसकी लोगों को जरूरत हो। इसके बाद आप उस जानकारी को एक Ebook या वीडियो सीरीज के रूप में तैयार करें। और अच्छे से Outline और Chapters बनाने के बाद उसे एक प्रोफेशनल लुक दें।

जब आपका कोर्स या प्रोडक्ट तैयार हो जाए, तो उसे अपने ब्लॉगर वेबसाइट पर एक अलग पेज बनाकर Publish करें। इसके साथ ही आपको एक सुरक्षित पेमेंट गेटवे जोड़ना होगा ताकि लोग आसानी से पैसे पेमेंट करके आपका प्रोडक्ट तुरंत डाउनलोड कर सकें।

अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए आप अपनी पुरानी और नई पोस्ट्स में प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दें और लिंक लगाएं। फिर जैसे-जैसे आपकी वेबसाइट पर Traffic बढ़ेगा, लोग आपके काम पर भरोसा करेंगे और आपका डिजिटल कोर्स खरीदना शुरू कर देंगे, इस तरह से आपकी हमेशा कमाई होती रहेगी।

#5 – Freelancing Service बेचकर Blogger Website से पैसे कमाएं 

दोस्तों, अगर आपके पास लिखने, डिजाइनिंग या कोडिंग जैसी कोई भी स्किल है, तो आप अपनी Blogger वेबसाइट को एक पोर्टफोलियो की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ आप अपनी सर्विस के बारे में आर्टिकल लिखकर दुनिया को बता सकते हैं कि आप क्या काम बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

जब आप अपनी वेबसाइट पर अच्छा कंटेंट रेगुलर पोस्ट करते हैं, तो धीरे-धीरे लोग आप पर भरोसा करने लगते हैं। जैसे ही आपकी साइट पर ट्रैफिक आने लगता है, क्लाइंट्स आपके ‘Contact Us’ पेज के जरिए सीधे आपसे जुड़ते हैं और आपको प्रोजेक्ट्स ऑफर करने लगते हैं।

इस प्रोसेस में आपको बस अपनी वेबसाइट पर अपनी पिछली रिपोर्ट्स या सैंपल्स को पब्लिश करना है। इससे जब कोई क्लाइंट आपका काम देखता है, तो वह आपको आर्डर देता है। काम पूरा होने के बाद आप सीधे अपने बैंक अकाउंट या UPI के जरिए पेमेंट ले सकते हैं।

इस तरीके की सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ आपको किसी तीसरे प्लेटफॉर्म को कमीशन नहीं देना पड़ता है। आप अपनी सर्विस की खुद कीमत तय करते हैं और क्लाइंट से सीधे बात करके प्रोजेक्ट लेकर कमाई शुरू कर देते हैं।

इन्हे भी पढ़ें –

Blogger Website को Professional कैसे बनाएं?

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूँ अगर आप अपनी Blogger वेबसाइट से मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो उसे एक प्रोफेशनल लुक देना बहुत जरूरी है। जब आपका ब्लॉग सुंदर और भरोसेमंद दिखता है, तो लोग वहाँ बार-बार आना पसंद करते हैं। 

मुझे लगता है कि एक साधारण दिखने वाली साइट के मुकाबले एक प्रोफेशनल ब्लॉग पर Google AdSense का अप्रूवल भी जल्दी मिलता है। नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी फ्री वाली साइट को एक ब्रांड बना सकते हैं:

1. Custom Domain जोड़ें (example.com)

शुरुआत में हमें blogspot.com वाला फ्री नाम मिलता है, लेकिन अगर आप सीरियस हैं, तो अपना खुद का Domain (जैसे: www.apnablog.com) जरूर खरीदें। इससे आपकी वेबसाइट Google की नजर में कीमती बन जाती है और पढ़ने वालों को भी लगता है कि यह कोई असली बिजनेस या एक्सपर्ट की साइट है।

2. SSL (HTTPS) को चालू करें

सुरक्षा के बिना कोई भी वेबसाइट अधूरी है। Blogger की सेटिंग में जाकर HTTPS को इनेबल जरूर करें। इससे आपकी साइट के नाम के आगे एक छोटा सा ‘ताला’ (Lock) बना हुआ आता है, जो विजिटर्स को भरोसा दिलाता है कि आपकी साइट सुरक्षित है और उनका डेटा चोरी नहीं होगा।

3. जरूरी Pages तैयार करें

एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हमेशा अपनी पहचान साफ रखता है। इसके लिए आपको 3-4 जरूरी पेज बनाने चाहिए:

  • About Us: इसमें अपने और अपने काम के बारे में बताएं।
  • Contact Us: ताकि लोग या कंपनियां आपसे सीधे जुड़ सकें।
  • Privacy Policy: यह पेज कानूनन और एडसेंस का अप्रूवल लेने के लिए बहुत जरूरी है।

4. Fast Loading और Mobile Friendly Template

आजकल हर कोई मोबाइल पर ही इंटरनेट से जानकारी पढ़ता है। इसलिए आपको एक ऐसा Template इस्तेमाल करना होगा जो मोबाइल पर तेजी से खुले। अगर आपकी वेबसाइट लोड होने में बहुत समय लेगी, तो लोग उसे छोड़कर चले जाएंगे। और हमेशा एक साफ-सुथरा और हल्का डिज़ाइन ही चुनें।

5. Logo, Favicon और Menu को सेट करें

अपनी वेबसाइट के लिए एक छोटा और प्यारा सा Logo जरूर बनाएं। साथ ही ब्राउज़र के टैब में दिखने वाला छोटा आइकन (Favicon) भी बदलें। जब आप मेनू को अच्छे से सेट करते हैं, तो रीडर्स को एक टॉपिक से दूसरे टॉपिक पर जाने में आसानी होती है और वे आपकी साइट पर ज्यादा समय बिताते हैं जिससे आपकी वेबसाइट गूगल में रैंक करती है।

Blog के लिए High-Quality Content कैसे लिखें?

दोस्तों, अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्लॉग Google के पहले पेज पर दिखे, तो आपको ऐसा कंटेंट लिखना होगा जिसे पढ़कर यूजर को लगे कि उसे उसकी समस्या का हल मिल गया है। हाई-क्वालिटी कंटेंट का मतलब सिर्फ सुंदर शब्द नहीं, बल्कि सही और हेल्पफुल जानकारी है।

जब आप रीडर्स की मदद करने की नीयत से लिखते हैं, तो Google भी आपके ब्लॉग को पसंद करने लगता है। तो High Quality Content लिखने के लिए आप इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। 

1. सही Topic और Keyword रिसर्च करें

लिखना शुरू करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि लोग आखिर इंटरनेट पर क्या ढूंढ रहे हैं। तो ऐसे में आप Google Keyword Planner जैसे टूल्स की मदद से ऐसे शब्दों (Keywords) को चुनें जिन्हें लोग सर्च तो ज्यादा कर रहे हैं, लेकिन उन पर कंटेंट कम लिखे गए हैं। इससे आपकी रैंकिंग की संभावना बढ़ जाती है।

2. आसान भाषा और छोटे Paragraphs का जादू

यह बात हमेशा याद रखें कि आप अपने दोस्तों के लिए लिख रहे हैं, किसी प्रोफेसर के लिए नहीं। इसलिए बहुत कठिन शब्दों का इस्तेमाल न करें। छोटे-छोटे पैराग्राफ (3-4 लाइन) बनाएं ताकि मोबाइल पर पढ़ने वालों को आसानी हो। और अपने मेन कीवर्ड को आर्टिकल में इस तरह डालें कि वो जबरदस्ती घुसाया हुआ न लगे।

3. Attractive Title और Meta Description का कमाल

आपका ब्लॉग पोस्ट का टाइटल ऐसा होना चाहिए जिसे देखते ही लोग क्लिक करने पर मजबूर हो जाएं। इसके साथ ही ‘Meta Description’ में अपनी पोस्ट का एक छोटा सा Summary लिखें जिसमे अपना मुख्य कीवर्ड जरूर डालें, क्योंकि सर्च इंजन में टाइटल के नीचे यही हिस्सा दिखता है।

4. Internal और External Linking का इस्तेमाल

अपने नए आर्टिकल में अपनी पुरानी को पोस्ट Internal Linking करें, इससे रीडर्स आपकी साइट पर ज्यादा समय बिताते हैं। साथ ही, किसी भरोसेमंद बड़ी वेबसाइट का लिंक (External Linking) देने से आपकी जानकारी और भी ज्यादा सच्ची और विश्वसनीय लगने लगती है।

5. E-E-A-T और अपने अनुभव को शेयर करें 

आजकल Google उन आर्टिकल्स को ज्यादा रैंक करता है जिनमें लेखक का अपना अनुभव झलकता है। इसलिए जो भी लिखें, पूरी सच्चाई और रिसर्च के साथ लिखें। जब आप ईमानदारी से लगातार मेहनत करते हैं, तो आपका ब्लॉग धीरे-धीरे एक ब्रांड बन जाता है और आपकी कमाई का रास्ता खुल जाता है।

इन्हे भी पढ़ें –

FAQs – Blogger.com Website से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. क्या Blogger से बिना Investment के पैसे कमाए जा सकते हैं?

हाँ, Blogger एक Free Platform है जहाँ आप बिना किसी Investment के Blogging शुरू कर सकते हैं। बस आपको एक Gmail Account की ज़रूरत होती है। अगर आप Regular रूप से अच्छा Content लिखते हैं और SEO सही करते हैं, तो AdSense, Affiliate Marketing और Sponsored Posts से आसानी से Income कमा सकते हैं।

Q2. Blogger vs WordPress – किससे ज्यादा कमाई होती है?

WordPress पर Control और Features ज़्यादा होते हैं, इसलिए Long-Term में WordPress से ज़्यादा कमाई हो सकती है। लेकिन शुरुआती Bloggers के लिए Blogger Best है क्योंकि यह Free है और Maintenance की झंझट नहीं होती। जैसे-जैसे Experience बढ़े, आप WordPress पर शिफ्ट होकर Income बढ़ा सकते हैं।

Q3. Blogger से महीने में कितना कमा सकते हैं?

यह आपकी मेहनत, Niche और Traffic पर निर्भर करता है। नए Bloggers शुरुआत में ₹5000–₹10,000 तक कमा सकते हैं, जबकि Regular Traffic आने पर ₹50,000 या उससे ज़्यादा भी संभव है। अगर आपकी Website पर AdSense, Affiliate Links और Sponsored Deals हैं तो Income और बढ़ सकती है।

Q4. AdSense के अलावा और कौन-कौन से Earning Sources हैं?

AdSense के अलावा आप Affiliate Marketing, Sponsored Posts, Digital Products (जैसे eBook या Course), और Guest Posts से भी पैसा कमा सकते हैं। कुछ Blogger अपने Blog पर Brand Promotion या Review Services देकर भी Extra Income करते हैं। कई बार ये AdSense से भी ज़्यादा कमाई कराते हैं।

निष्कर्ष – Blogger Website Se Paise Kaise Kamaye?

तो दोस्तों अगर आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको Blogger Website से पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया हूँ। जिससे पूरा भरोसा है अब आप ब्लॉगर वेबसाइट से पैसा कमाना सीख गए होंगे। 

Blogger Website Se Paise Kaise Kamaye? अगर यह लेख आपके लिए Helpful रहा हो, तो इसे अपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि और लोग भी इससे सीख सकें।

दोस्तों मेरा नाम बादल कुमार है, मैं दो साल से Blogging, SEO, WordPress पर आर्टिकल लिख रहा हूँ। इसलिए मुझे इन टॉपिक के बारे में अच्छी जानकारी हो गयी है और मैं अपने इस वेबसाइट पर उन्ही टॉपिक से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment