Fiverr Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों अगर आपको कोई डिजिटल स्किल जैसे Content Writing, Graphic Design, Web Design, SEO, Coding आदि आती है तो आप Fiverr पर उससे रिलेटेड सर्विस बेचकर पैसा कमा सकते हैं।
अगर आप Fiverr से पैसा कमाना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें क्योंकि इसमें मैं आपको Fiverr से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में दिया हूँ। मतलब अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो Fiverr से पैसा कमाना सीख जेएंगे।
तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Fiverr से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।
Fiverr क्या है?
दोस्तों, अगर आप अपनी स्किल या हुनर के बदले ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं, तो Fiverr आपके लिए सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है। यह एक ऐसी वेबसाइट है जहाँ दुनिया भर के लोग अपनी सर्विस बेचने और खरीदने के लिए आते हैं।
Fiverr की शुरुआत 2010 में मीशा कौफमैन और शाई विंनिंगर ने की थी। उस समय इसका आइडिया बहुत सिंपल था कि कोई भी काम सिर्फ 5 डॉलर से शुरू किया जा सकता है, इसलिए इसका नाम ‘Five’ शब्द से प्रेरित होकर Fiverr पड़ा।
और आज के समय में यह दुनिया का सबसे बड़ा फ्रीलांस मार्केटप्लेस बन चुका है। यहाँ आप अपनी सर्विस को एक दुकान की तरह सजाकर लगा सकते हैं, जिसे इनकी भाषा में Gig कहा जाता है। जब कोई क्लाइंट आपका काम देखता है, तो वह आपको ऑर्डर देता है।
मेरे Fiverr की सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ आपको काम ढूंढने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ते हैं। बस अपनी प्रोफाइल अच्छे से बनानी होती है और सही कीवर्ड्स का इस्तेमाल करना होता है, तो क्लाइंट खुद आपके पास चलकर आता है
Fiverr से पैसा कमाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है?
दोस्तों Fiverr से पैसा कमाना शुरु करने के लिए आपके पास एक लैपटॉप या अच्छा स्मार्टफोन और तेज़ इंटरनेट होना चाहिए। और उसी के साथ एक ‘स्किल’ है, जैसे कि वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग या कंटेंट राइटिंग, जिसे आप दूसरों को बेच सकें।
जब आप अपनी स्किल चुन लेते हैं, तो आपको Fiverr पर एक प्रोफेशनल अकाउंट और ‘Gig’ बनाना होता है। इसके लिए आपको अपनी सर्विस की अच्छी फोटो और आसान भाषा में जानकारी लिखनी होगी ताकि क्लाइंट को सब समझ आ जाए।
इसके अलावा, आपको थोड़ी बहुत इंग्लिश की समझ होनी चाहिए ताकि आप विदेशी क्लाइंट्स से बात कर सकें। आप अच्छा ही सोचिये, क्या आप बिना बात किए समझ पाएंगे कि सामने वाले को क्या काम चाहिए? नहीं न, इसलिए बातचीत करना बहुत जरूरी है।
Fiverr Se Paise Kaise Kamaye?
Fiverr में आप सर्विस बेचकर अपने दोस्तों को रेफर करके और सर्विस खरीद कर पैसा कमा सकते हैं तो चलिए fiverr से पैसे कमाने के इन सभी तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
#1 – Ordar Complete करके Fiverr से पैसे कमाएं
दोस्तों, Fiverr पर Order पूरा करके पैसे कमाना बहुत अच्छा तरीका जब आप अपनी पसंद की स्किल पर Gig (सर्विस) बना लेते हैं, तो दुनिया भर से क्लाइंट्स आपको काम देते हैं। आपको बस उनके बताए काम को समय पर पूरा करके फाइल जमा करनी होती है।
जैसे ही आप अपना काम सही तरीके से सबमिट करते हैं और क्लाइंट उसे ओके कर देता है, वैसे ही उस काम का पैसा आपके Fiverr Wallet में आ जाता है। फिर बाद उसको आप अपने Bank Account में ट्रांसफर कर सकते हैं।
शुरुआत में आपको छोटे ऑर्डर्स पर ध्यान देना चाहिए ताकि आपको अच्छे रिव्यु मिल सकें। जब आपकी प्रोफाइल पर अच्छे रेटिंग्स बढ़ जाते हैं, तो आपको बड़े प्रोजेक्ट्स और ज्यादा कमाई की संभावना मिलने लगती है।
#2 – Refer करके Fiverr से पैसे कमाएं
दोस्तों, अगर आपके पास कोई खास हुनर नहीं है, तो भी आप Fiverr के Referral Program से अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने दोस्तों या जान-पहचान वालों को इस प्लेटफॉर्म पर जोड़ना होता है।
जिसके लिए आप अपना रेफरल लिंक अपने दोस्तों को शेयर करें जब आप अपना लिंक शेयर करते हैं और कोई उस लिंक से जुड़कर पहला ऑर्डर खरीदता है, तो आपको उसकी कीमत का 10% हिस्सा मिलता है।
इसके लिए आपको Fiverr अकाउंट में जाकर Refer & Get Rewards वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा। वहां से अपना लिंक कॉपी करें और उसे WhatsApp या Facebook पर शेयर करें।
जितने ज्यादा लोग आपके रेफरल लिंक से जुड़कर काम करेगे, उतना ही ज्यादा पैसा आपके वॉलेट में जमा होता रहेगा।
#3 – Service Buy करके Fiverr से पैसे कमाएं
दोस्तों आप लोगों ने Fiverr पर अपनी सर्विस बेचकर पैसा कमाना सीख लिया लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप दूसरों की सर्विस खरीदकर भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं? इसे आसान भाषा में ‘आउटसोर्सिंग’ कहते हैं।
इसमें आपको बस इतना करना है कि किसी बाहर के क्लाइंट से ज्यादा पैसों में प्रोजेक्ट लेना है और वही काम Fiverr पर कम कीमत वाले फ्रीलांसर से करवा लेना है। बीच का जो भी हिस्सा बचेगा, वह आपकी सीधी कमाई होगी।
जैसे अगर आप किसी कंपनी से ₹5000 में Logo बनाने का काम लेते हैं और उसे Fiverr पर किसी से ₹1000 में बनवा लेते हैं, तो आपको बिना खुद काम किए ₹4000 का फायदा हो जाएगा।
इसके लिए बस आपको अच्छे और भरोसेमंद फ्रीलांसर ढूंढने होंगे जो सही समय पर काम पूरा करके दें। इस तरह आप अपनी एक छोटी एजेंसी बनाकर हमेशा कमाई कर सकते हैं।
Fiverr में रजिस्टर कैसे करें?
दोस्तों अब तक तो आपने Fiverr से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जान चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको Fiverr में रजिस्टर करना सिखाता हूँ। क्योंकि जब तक आप इसमें रजिस्टर नहीं करेंगे तब तक पैसे नहीं कमा पाएंगे।
Step#1 – सबसे पहले आपको fiverr.com पर जाना है। वहां आपको ‘Join’ और ‘Become a Seller’ के दो विकल्प मिलेंगे। चूंकि हमें फ्रीलांसर के तौर पर पैसे कमाने हैं, इसलिए आपको ‘Become a Seller’ पर क्लिक करना है।
Step#2 – अब आप अपनी Google ID या ईमेल के जरिए साइन-अप कर सकते हैं। अपना एक मजबूत पासवर्ड चुनें, जिसमें कम से कम 8 अक्षर, बड़े-छोटे शब्द और नंबर शामिल हों।
Step#3 – फिर Username चुनते समय अपना नाम और अपनी स्किल (जैसे: Rohit_Designer) साथ में लिखें। इससे जब भी कोई क्लाइंट आपकी प्रोफाइल देखेगा, उसे नाम से ही पता चल जाएगा कि आप किस काम में माहिर हैं।
Step#4 – अकाउंट बनने के बाद अपनी प्रोफाइल सेटिंग्स में जाएं और अपना वही नाम लिखें जो आपके सरकारी आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड) पर है। इसके बाद अपना फोन नंबर डालकर उसे SMS के जरिए जरूर वेरीफाई करें।
Fiverr पर अकाउंट बनाते समय आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखना है जो निचे इस प्रकार हैं:
- अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए ‘Two-Factor Authentication’ को हमेशा ऑन रखें।
- अपनी छोटी-छोटी जानकारी को भी बारीकी से भरें। इससे Fiverr को लगता है कि आप एक असली काम करने वाले व्यक्ति हैं न कि कोई स्कैमर।
Fiverr में Gig कैसे बनायें
Fiverr में Sign Up यानि अकाउंट बनाना तो आपने सीख लिया तो चलिए अब मैं आपको Fiverr में Gig बताता हूँ जिसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने Gig का एक टाइटल लिखें, जैसे “I will clean and organize your Excel data”। ध्यान रहे, शुरू में जो टाइटल आप लिखेंगे, वही आपका URL बन जाएगा। इसके बाद सही कैटेगरी (जैसे: Data > Data Cleaning) चुनें।
- अब आप अपने Gig को सर्च में लाने के लिए 5 सर्च टैग्स डालें। इसके लिए आप अपने कंपीटीटर्स के Gig के नीचे दिए गए टैग्स से आइडिया ले सकते हैं।
- फिर सही Pricing सेट करें शुरुआत में अपनी कीमत थोड़ी कम रखें ताकि आपको जल्दी ऑर्डर मिलें। आप तीन पैकेजेस (Basic, Standard, Premium) बना सकते हैं। क्लाइंट्स को लुभाने के लिए ‘Extra Fast Delivery’ जैसी सर्विस भी जोड़ें, जिससे आपकी कमाई बढ़ सकती है।
- अब अपने बारे में और अपनी सर्विस के बारे में 1200 शब्दों के अंदर साफ-साफ लिखें। किसी का कॉपी-पेस्ट न करें, वरना Gig अप्रूव नहीं होगा। साथ ही, कुछ आम सवाल (FAQ) भी जोड़ें ताकि क्लाइंट के मन में कोई शक न रहे।
- अब सबसे लास्ट में एक अच्छा थंबनेल लगाएं, लेकिन वीडियो डालना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है। क्योंकि वीडियो से क्लाइंट का भरोसा (Trust) जल्दी जीत सकते हैं।
Best Fiverr Skills जिससे भविष्य में पैसा कमा सकते हैं?
इस लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आप Fiverr से पैसे कमाना सिख चुके हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि नए लोगों के लिए सही Fiverr Skills चुन पाना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए निचे हम आपको कुछ पॉपुलर Futuristic Fiverr Skills बताये हैं। जिसको सीखकर आप Fiverr से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
- Graphic Design – Logo, Banner, Social Media Post Design करना।
- Content Writing & SEO – Blog, Article, Website Content लिखना।
- Video Editing – YouTube Videos, Ads या Social Media Clips Edit करना।
- Digital Marketing – Social Media Management, Ads Campaigns Run करना।
- Programming & Tech – Website Development, App Development या Automation Tools बनाना।
- Voice Over & Audio Services – Podcasts, Ads या Explainer Videos के लिए Voice Record करना।
- Translation Services – Different Languages में Document या Content Translate करना।
इन Skills को सीखकर और Fiverr पर अपने Services List करके आप जल्दी Clients पा सकते हैं। सबसे जरूरी है Quality काम देना और अपने Profile को Attractive बनाना ताकि Clients आप पर Trust करें।
Fiverr पर Order कैसे मिलता है?
चलिए दोस्तों अब अमिन आपको बताता हूँ कि Fiverr पर ऑर्डर कैसे मिलता है? जब भी किसी क्लाइंट को किसी सर्विस की जरूरत होती है, तो वह Fiverr के सर्च बार में जाकर अपना टॉपिक लिखता है।
सर्च करते ही क्लाइंट के सामने हज़ारों Gigs की एक लिस्ट खुल जाती है। अब यहाँ सबसे जरूरी यह है कि आपका Gig पहले पेज पर दिखे। इसके लिए मैंने बताया था कि सही Keywords का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है ताकि आपकी सर्विस टॉप पर आए।
जब क्लाइंट को आपका ‘Thumbnail’ पसंद आता है, तभी वह आपके Gig पर क्लिक करता है। आप अच्छा ही सोचिये, क्या आप खुद हज़ारों की भीड़ में उसे नहीं चुनेंगे जो सबसे अलग और साफ़ दिखेगा? क्लिक करने के बाद ही क्लाइंट आपकी पूरी जानकारी पढ़ता है।
अगर आपकी जानकारी और दाम (Pricing) उसे सही लगते हैं, तो वह आपको मैसेज करता है या सीधे ‘Order Now’ पर क्लिक कर देता है। ऑर्डर मिलते ही आपको काम शुरू करना होता है। सही समय पर काम देने से क्लाइंट खुश होकर अच्छे रिव्यु देता है।
Fiverr से पैसे कैसे निकलते हैं?
दोस्तों, जब आप Fiverr पर अपना पहला प्रोजेक्ट पूरा कर लेते हैं, तो मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि ये पैसे बैंक में कैसे आएंगे। तो Fiverr से पैसे निकालने की प्रक्रिया बहुत आसान है, बस आपको इन स्टेप्स को सही से फॉलो करना है:
Step#1 – पेमेंट क्लियर होने का इंतजार करें Fiverr पर जब आप काम जमा करते हैं और क्लाइंट उसे स्वीकार कर लेता है, तो आपकी पेमेंट तुरंत नहीं निकलती। बल्कि वह पैसा लगभग 14 से 15 दिनों तक ‘Pending’ स्टेटस में रहता है। इसके बाद ही वह पैसा निकालने के लिए उपलब्ध (Available) होता है।
Step#2 – अब पैसे निकालने के लिए आपको एक जरिया चुनना होगा। नए फ्रीलांसर्स के लिए Payoneer सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसे आप आसानी से अपने लोकल बैंक अकाउंट से जोड़ सकते हैं। इसके अलावा आप PayPal का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Step#3 – अब अपने Fiverr डैशबोर्ड पर ‘My Business’ में जाकर ‘Earnings’ पर क्लिक करें। यहाँ आपको ‘Manage Payout Methods’ का विकल्प मिलेगा। सुरक्षा के लिए Fiverr आपके ईमेल पर एक लिंक भेजेगा, जिसे क्लिक करके ही आप अपना Payoneer या PayPal अकाउंट जोड़ पाएंगे।
Step#4 – एक बार जब आपका अकाउंट लिंक हो जाता है, तो आपको बस ‘Withdraw Balance’ बटन पर क्लिक करना है। आप अपनी पूरी कमाई या उसका कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं। Fiverr हर कदम पर आपसे वेरिफिकेशन मांगता है।
Step#5 – अब Fiverr से पैसे ट्रांसफर करने के बाद वे आपके Payoneer या PayPal वॉलेट में आ जाते हैं। Payoneer में पैसे आने के बाद, वे ऑटोमैटिक या मैन्युअली आपके भारतीय बैंक खाते में भेज दिए जाते हैं। ध्यान रहे कि इस दौरान $1 से $3 के बीच मामूली फीस कट सकती है।
तो दोस्तों, यह था Fiverr से अपनी मेहनत की कमाई निकालने का पूरा तरीका। बस ध्यान रहे कि आपका नाम बैंक अकाउंट और Fiverr पर एक जैसा हो ताकि वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत न आए।
Fiverr से पैसा कमाने के लिए जरूरी Tips
चलिए अब हम आपको Fiverr से पैसा कमाने के लिए कुछ बेहतरीन Tips बताते हैं जिसको फॉलो करके आप एक सफल Freelancer बन सकते हैं।
- अपनी Skill Identify करें – सबसे पहले अपनी Strength और Talent को पहचानें। जो काम आपको अच्छे से आता है, वही Fiverr पर बेचें।
- Profile Complete करें – अपनी Profile पूरी और Attractive बनाएं। अच्छा Profile Picture और Bio लगाएं।
- Unique Gigs बनायें – Fiverr पर Gigs यानी Services बनाते समय Creative और Unique Titles और Descriptions डालें।
- Competitive Pricing रखें – शुरुआत में थोड़ा कम Price रखकर Clients को attract करें, बाद में Price बढ़ा सकते हैं।
- High-Quality Work Deliver करें – हर Client को Best Quality Work दें। Positive Reviews आपके Future Orders बढ़ाएंगे।
- SEO Optimize करें – Fiverr के Search में आपके Gigs को दिखाने के लिए सही Keywords और Tags का इस्तेमाल करें।
Fiverr के फायदे और नुकसान
जिस तरह से हर एक चीज के फायदे और नुकसान होते हैं उसी तरह से Fiverr के भी कुछ फायदे और नुकसान होते हैं जो निचे इस प्रकार हैं:
Fiverr के फायदे:
- आप अपने समय के हिसाब से काम कर सकते हैं।
- दुनिया भर के लोग आपके काम को hire कर सकते हैं।
- शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसे लगने की जरूरत नहीं।
- काम करते हुए आपकी skills और experience बढ़ती हैं।
Fiverr के नुकसान:
- बहुत सारे freelancers होते हैं, इसलिए standout होना मुश्किल हो सकता है।
- Fiverr हर काम पर कुछ फीस काटता है।
- कभी-कभी clients late pay करते हैं या project cancel कर सकते हैं।
- शुरुआत में earnings कम हो सकती हैं।
Fiverr और Upwork में क्या अंतर है?
दोस्तों Fiverr और Upwork दोनों ही Freelancing Platforms हैं, लेकिन इनका काम करने का तरीका और Fee Structure अलग है।
Fiverr में आप अपनी Skills के लिए अलग-अलग Services (Gigs) बना सकते हैं और Clients सीधे उन्हें खरीदते हैं। वहीं Upwork में Client Projects Post करता है और Freelancers Proposal भेजकर काम जीतते हैं।
| विशेषता | Fiverr | Upwork |
| काम करने का तरीका | Freelancers अपने Gigs Create करते हैं | Freelancers Projects के लिए Proposal भेजते हैं |
| Client से जुड़ने का तरीका | Client सीधे Gig खरीदता है | Client Proposal Accept करके Freelancer चुनता है |
| Fee Structure | 20% Service Fee | 10-20% Service Fee (Earnings के आधार पर) |
| Suitable For | Short-term और Small Projects | Long-term और Big Projects |
| Payment Release | Project Complete होने के बाद | Milestone Complete या Project Complete होने के बाद |
Fiverr पर Gig कैसे रैंक करती है?
Fiverr पर Gig रैंक करना आसान नहीं होता है, लेकिन सही तरीके से काम करें तो आप जल्दी Visibility बढ़ा सकते हैं। रैंकिंग का मतलब है कि आपकी Gig Search में ऊपर दिखे ताकि ज्यादा लोग उसे देखें और ऑर्डर करें। Gig Rank करवाने के लिए आप निचे इन टिप्स को फॉलो करें:
- Response Time और Delivery – जल्दी Reply और समय पर Delivery से Fiverr आपकी Gig को ऊपर लाता है।
- Keywords का सही उपयोग – Gig Title, Description और Tags में वो शब्द डालें जो ग्राहक Search करते हैं।
- High-Quality Images और Video – Attractive Gig images और Introduction Video आपकी Trust बढ़ाते हैं।
- Detailed Description – Clear और Simple language में बताएं कि आप क्या Service देते हैं और ग्राहक को क्या मिलेगा।
- Customer Reviews – Positive Reviews और Ratings से आपकी Gig जल्दी रैंक करती है।
इन्हे भी पढ़ें –
- Survey App Se Paise Kaise Kamaye?
- Meesho Se Paise Kaise Kamaye?
- Google Se Paise Kaise Kamaye
- WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye?
- Rapido App Se Paise Kaise Kamaye?
- GlowRoad Se Paise Kaise Kamaye?
FAQs – Fiverr से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. क्या Fiverr पर काम करने के लिए स्किल जरूरी है?
हाँ, Fiverr पर काम करने के लिए आपकी किसी न किसी Skill की जरूरत होती है। जैसे Writing, Graphic Designing, SEO, Video Editing आदि। Skill जितनी अच्छी होगी, उतनी जल्दी Clients आपको Hire करेंगे। Beginners भी सीखकर Small Gigs से शुरुआत कर सकते हैं।
Q2. Fiverr काम कैसे मिलता है?
Fiverr पर काम Clients के द्वारा आपकी Gigs देखकर मिलता है। आप अपनी Services List करते हैं और Client उन्हें खरीदते हैं। Quality Work, Attractive Gig Description और अच्छी Ratings से जल्दी Orders मिलते हैं। कभी-कभी Direct Message या Custom Offer से भी काम मिल सकता है।
Q3. क्या Fiverr App से काम कर सकते हैं?
हाँ, Fiverr App से आप आसानी से काम कर सकते हैं। App पर आप Gigs Create, Order Receive और Messages Reply कर सकते हैं। Mobile से काम करना आसान है और हर समय Clients से Connect रह सकते हैं। यह Beginners और Busy Freelancers के लिए बहुत Convenient है।
Q4. Fiverr पर ऑर्डर मिलने कितना समय लगता है?
Fiverr पर पहला ऑर्डर मिलने का समय हर Freelancer के लिए अलग होता है। कुछ Beginners को 1-2 हफ्ते लग सकते हैं, जबकि Experienced Gigs में कुछ घंटे में भी Order आ सकता है। Quality Gig, Attractive Description और SEO Optimized Title से जल्दी Order मिलता है।
निष्कर्ष – Fiverr Se Paise Kaise Kamaye?
दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको Fiverr से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में दिया हूँ। और साथ में कुछ वीडियो भी जोड़ दिया दिया हूँ जिसको देखकर आप और भी आसानी समझ सकते हैं।
अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब बहुत जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Fiverr Se Paise Kaise Kamaye अच्छा लगा हो तो इससे आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।