Photos Bechkar Paise Kaise Kamaye – दोस्तों अगर आप फोटो खींचने के शौकीन हैं या फिर एक फोटोग्राफर हैं तो आप घर बैठे कुछ वेबसाइट के जरिये अपनी फोटो को बेचकर पैसा कमा सकते हैं। जी हाँ दोस्तों फोटो बेचकर भी पैसा कमाया जा सकता है।
Canva वेबसाइट एक आर्टिकल पब्लिश है जिसमे पूरा क्लियर बताया गया है कि कैसे आप एक फोटो बेचकर $700 तक कमा सकते हैं चाहे तो आप इस आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं।
अगर आप फोटो बेचकर पैसा कमाना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें क्योंकि इसमें फोटो बेचकर पैसे कैसे कमाए जाते हैं और साथ कुछ पॉपुलर फोटो बेचकर पैसे कमाने वाली वेबसाइट के बारे में बताया हूँ।
तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और फोटो बेचकर पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में जानते हैं।
Photos बेचकर पैसा कमाने के लिए क्या चाहिए?
दोस्तों जिस तरह से हर एक काम को करने के लिए कुछ न कुछ चीजों की जरूरत पड़ती है उसी तरह से फोटो बेचकर भी पैसा कमाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी जो निचे इस प्रकार हैं:
- Camera या Smartphone – हाई-क्वालिटी फोटो के लिए DSLR बेस्ट है, लेकिन आजकल के अच्छे स्मार्टफोन से भी आप बढ़िया फोटो क्लिक कर सकते हैं।
- Editing Skills – फोटो को सुंदर बनाने के लिए आपको बेसिक एडिटिंग आनी चाहिए। इसके लिए आप Photoshop या मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Stock Websites Account – अपनी फोटो बेचने के लिए आपको Shutterstock या Adobe Stock जैसी वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाना होगा।
- Interational Payment Account – विदेशी कंपनियों से पैसा मंगाने के लिए आपके पास PayPal जैसा अकाउंट होना जरूरी है ताकि पैसे सीधे बैंक में आ सकें।
जब आपके पास ये चीजें तैयार हो जाएं, तो बस अपनी बेहतरीन फोटो का एक पोर्टफोलियो बनाइए और उन्हें अपलोड करना शुरू कीजिए।
Photos Bechkar Paise Kaise Kamaye?
दोस्तों फोटो बेचकर पैसा कमाने के लिए आपको किसी भी Image Selling Website पर रजिस्टर करना होता है फिर उसके खुद से खींची हुई High Quality Images उस वेबसाइट पर अपलोड करने होते हैं। फिर जब लोग आपकी इमेज डाउनलोड करते हैं तो आपको पैसा मिलना शुरू हो जाते हैं।
मैं आप लोगों को पहले ही बता दे रहा हूँ की आप फोटो बेचकर पैसे कमाना पहले ही दिन से नहीं शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि इमेज जल्दी कोई डाउनलोड नहीं करते हैं तो इसके लिए आपको उसी तरह की इमेज अपलोड करनी होगी जिसकी बहुत ज्यादा लोगों को जरूरत हो।
Photos बेचकर पैसा कमाने वाली वेबसाइट में रजिस्टर कैसे करें?
दोस्तों फोटो बेचकर पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में आप जान ही चुके हैं तो अब मैं आपको फोटो बेचकर पैसे कमाने वाली वेबसाइट में रजिस्टर करना सिखाता हूँ जिसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो सकते हैं।
- Contributor अकाउंट चुनें – सबसे पहले Shutterstock या Adobe Stock जैसी वेबसाइट पर जाएं और ‘Join as a Contributor’ पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरें – अपना असली नाम, ईमेल और पता सही-सही भरें क्योंकि वेरिफिकेशन के समय इनकी जरूरत पड़ती है।
- ID Proof अपलोड करें – अपनी पहचान पक्की करने के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड की फोटो अपलोड करनी पड़ सकती है।
- Payment Method जोड़ें – पैसे मंगाने के लिए अपना PayPal या Payoneer अकाउंट लिंक करें ताकि कमाई सीधे आपके पास आए।
जब आपकी प्रोफाइल बन जाए, तो अपनी सबसे अच्छी 5 से 10 फोटो अपलोड करके रिव्यू के लिए भेजें। एक बार अप्रूवल मिल गया, तो आपकी हमेशा कमाई का रास्ता खुल जाएगा।
Photos बेचकर पैसा कमाने वाली वेबसाइट!
अब तक तो आप फोटो बेचकर पैसा कमाना सिख गए हैं तो चलिए अब हम आपको कुछ पॉपुलर Photos Bechkar Paise Kamane Wali Websites के बारे में बताते हैं। जहाँ आप फोटो बेचकर पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
#1 – Adobe Stock
दोस्तों, अगर आप फोटो बेचकर पैसा कमाना चाहते हैं तो Adobe Stock आपके लिए सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप अपनी खींची हुई फोटो को अपलोड करके पूरी दुनिया के क्लाइंट्स को बेच सकते हैं और डॉलर्स में कमाई कर सकते हैं।
Adobe Stock की सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी कोई आपकी फोटो डाउनलोड करता है, तो आपको उसका 33% हिस्सा मिलता है। मतलब अगर आपने एक बार अच्छी फोटो डाल दी तो आपकी उससे हमेशा कमाई होती रहेगी।
इसके लिए Adobe Stock पर अकाउंट बनाना होता है और फिर आपको अपनी बेस्ट फोटो सबमिट करनी होती है, और अगर वो फोटो पास हो गई तो समझिये आपकी ज्यादा कमाई की संभावना बढ़ गई।
जो लोग नए हैं और फोटो बेचकर पैसा कमाना चाहते हैं, उनके लिए यह साइट बेस्ट है क्योंकि यहाँ आपकी फोटो सीधे Adobe के फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर में भी दिखती है। इससे आपकी फोटो बिकने के चांस और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
#2 – Shutterstock
दोस्तों, फोटो बेचकर पैसे कमाने की बात आती है, तो Shutterstock का नाम भी आता है। यह एक ऐसी पुरानी और भरोसेमंद वेबसाइट है जहाँ दुनिया भर के लोग अपनी पसंद की फोटो खरीदने के लिए आते हैं।
इसके लिए आपको बस Shutterstock वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनाना है और अपनी खींची हुई अच्छी फोटो अपलोड करनी है। फिर अगर आपकी फोटो बिकती है, तो आपकी कमाई होती रहेगी।
इसमें पैसे कुछ इस तरह से मिलते हैं जब भी कोई ग्राहक आपकी फोटो को डाउनलोड करता है, तो उसका कुछ हिस्सा कमीशन के तौर पर आपको मिलता है।
इसमें अच्छी बात यह है कि आप मोबाइल से खींची हुई फोटो भी बेच सकते हैं, बस उनकी क्वालिटी बढ़िया होनी चाहिए।
#3 – Alamy
दोस्तों, अगर आप अपनी फोटो से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं, तो Alamy आपके लिए बेस्ट है। इसकी शुरुआत साल 1999 में हुई थी और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी फोटो बेचने वाली वेबसाइट्स में से एक मानी जाती है।
इसमें फोटो बेचकर के लिए आपको बस Alamy पर जाकर अपना अकाउंट बनाना है और अपनी खींची हुई अच्छी फोटो अपलोड करनी है। फिर जब कोई आपकी फोटो खरीदता है, तो आपको उसका काफी अच्छा पैसा मिल जाता है।
मुझे यह वेबसाइट बहुत पसंद है क्योंकि दूसरी साइट्स जहाँ कम पैसे देती हैं, वहीं Alamy आपको फोटो की बिक्री का 40% से 50% तक हिस्सा देती है। मेरे हिसाब से नए फोटोग्राफर्स के लिए इससे अच्छा मौका और कहीं नहीं मिल सकता है।
और अच्छी बात यह है कि Alamy में कॉम्पिटिशन थोड़ा कम है, जिससे आपकी फोटो बिकने की संभावना बढ़ जाती है। बस ध्यान रहे कि आपकी फोटो एकदम साफ और अच्छी क्वालिटी की हो ताकि लोग उसे तुरंत पसंद कर लें।
#4 – iStock
दोस्तों, अगर आप अपनी खींची हुई फोटो से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो iStock आपके लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। यह Getty Images का ही हिस्सा है, जहाँ दुनिया भर के लोग और कंपनियां अच्छी फोटो खरीदने आते हैं।
इसमें फोटो बेचकर पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले ‘Contributor’ के तौर पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप अपनी बेहतरीन फोटो अपलोड करनी होगी। फिर जब भी कोई ब्यक्ति आपकी फोटो को डाउनलोड करेगा, तो उसका तय हिस्सा सीधे आपके अकाउंट में आ जाएगा।
इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि एक बार अच्छी फोटो डाल देने के बाद आपको बार-बार मेहनत नहीं करनी पड़ती है। जब तक आपकी फोटो बिकती रहेगी, आपकी हमेशा कमाई होती रहेगी। बस ध्यान रहे कि फोटो की क्वालिटी एकदम साफ और बढ़िया होनी चाहिए।
हालांकि शुरुआत में आप अलग-अलग तरह की फोटो अपलोड करें ताकि आपको समझ आ सके कि लोग क्या ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिर जितना ज्यादा आप एक्टिव रहेंगे, उतनी ही ज्यादा कमाई की संभावना बढ़ती जाएगी।
#5 – Dreamstime
दोस्तों, अगर आप अपनी फोटोग्राफी से हमेशा कमाई करना चाहते हैं, तो Dreamstime आपके लिए एक बहुत बढ़िया प्लेटफॉर्म है। यहाँ आपको बस अपनी खींची हुई अच्छी फोटो को अपलोड करना होता है और कंपनी उसे अपनी वेबसाइट पर दिखाती है।
फिर जब भी कोई ग्राहक आपकी फोटो को पसंद करके उसे डाउनलोड करता है, तो उसके बदले में आपको पैसे मिलते हैं। यह हमेशा कमाई करने का बहुत अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इसमें एक बार फोटो अपलोड करने के बाद वह जितनी बार बिकेगी, उतनी बार आपकी जेब में पैसे आएंगे।
Dreamstime वेबसाइट की सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ नए लोगों को भी काम करने का पूरा मौका मिलता है। बस आपको ध्यान रखना है कि आपकी फोटो साफ हो और उसमें कुछ अलग बात हो, जिससे लोग उसे खरीदने के लिए मजबूर हो जाएं।
इसके लिए आपको बस Dreamstime की वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनाना है और ‘Upload’ बटन पर क्लिक करके अपनी गैलरी से बेहतरीन फोटो को वहां सबमिट कर देना है।
#6 – Stocksy
दोस्तों, अगर आप अपनी फोटो से ज्यादा कमाई करने की सोच रहे हैं, तो Stocksy आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। यह वेबसाइट अपनी बेहतरीन क्वालिटी और आर्टिस्ट को ज्यादा पैसा देने के लिए जानी जाती है।
Stocksy का इतिहास काफी दिलचस्प है, इसे 2013 में शुरू किया गया था। यह दूसरी साइट्स से अलग एक को-ऑपरेटिव मॉडल पर काम करती है, जिसका मतलब है कि इसके मुनाफे का एक हिस्सा सीधे फोटोग्राफर्स के बीच बांटा जाता है।
मतलब जहाँ दूसरी वेबसाइट्स बहुत कम कमीशन देती हैं, वहीं Stocksy आपको आपकी फोटो बिकने पर 50% से 75% तक हिस्सा देती है। मुझे लगता है कि प्रोफेशनल फोटोग्राफी करने वालों के लिए इससे बढ़िया डील नहीं हो सकती।
Stocksy से जुड़ने के लिए आपको अपनी सबसे अच्छी 10 फोटो भेजनी होंगी। अगर आपकी फोटो सिलेक्ट हो जाती हैं, तो आप इस खास कम्युनिटी का हिस्सा बन जाएंगे। बस ध्यान रहे कि Stocksy में फोटो की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाता है।
फिर जब एक बार आपकी फोटो अपलोड हो गई और बिकने लगी, तो आपकी हमेशा कमाई होती रहेगी।
#7 – Imagebazaar
दोस्तों, अगर आप भारतीय चेहरे और कल्चर वाली फोटो खींचते हैं, तो Imagebazaar आपके लिए सबसे बेस्ट है। संदीप माहेश्वरी जी ने इसकी शुरुआत की थी ताकि दुनिया को इंडियन फोटोस एक ही जगह मिल सकें।
Imagebazaar पर फोटो बेचना बहुत आसान है। इसके आपको बस इनकी वेबसाइट पर जाकर ‘Contributor’ के तौर पर जुड़ना होगा। और अपनी इमेज अपलोड करनी होगी फिर जब आपकी फोटो कोई कंपनी या विज्ञापन वाला खरीदेगा, तो आपको उसका अच्छा कमीशन मिलता रहेगा।
बाकि की दूसरी विदेशी वेबसाइट्स पर भारतीय फोटो कम मिलती हैं, इसलिए यहाँ आपकी फोटो बिकने की संभावना बहुत ज्यादा है। बस ध्यान रहे कि फोटो साफ हो और उसमें भारतीय रहन-सहन अच्छे से दिखता हो।
इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर आप हमेशा कमाई कर सकते हैं क्योंकि यहाँ फोटो की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है।
#8 – 500px
दोस्तों, अगर आप अपनी फोटोग्राफी को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं, तो 500px आपके लिए बेस्ट है। यह एक ऐसी वेबसाइट है जहाँ दुनिया भर के प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स अपनी फोटो शेयर करते हैं और उन्हें बेचकर अच्छी कमाई करते हैं।
यहाँ पैसे कमाने के लिए आपको बस अपना अकाउंट बनाना है और अपनी बेहतरीन फोटो अपलोड करनी है। फिर जब आपकी फोटो किसी कंपनी को पसंद आएगी, तो वो उसे खरीदेगी और बदले में आपको उसका पैसा मिल जाएगा।
मुझे इस वेबसाइट की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यहाँ आप दूसरों का काम देखकर बहुत कुछ सीख भी सकते हैं। इसके साथ ही समय-समय पर यहाँ फोटो कॉन्टेस्ट भी होते रहते हैं, जिनमें हिस्सा लेकर आप ज्यादा इनाम जीत सकते हैं।
बस आपको ध्यान रखना है कि आपकी फोटो की क्वालिटी एकदम साफ हो। जितनी अच्छी आपकी फोटो होगी, उतनी ही ज्यादा कमाई की संभावना बढ़ जाएगी। तो देर किस बात की, आज ही 500px पर अपना प्रोफाइल तैयार करें।
#9 – Freepik
दोस्तों, Freepik आज के समय में फोटो बेचने के लिए सबसे पॉपुलर वेबसाइट बन चुकी है। यहाँ आप अपनी खींची हुई अच्छी फोटो को ‘Contributor’ के तौर पर अपलोड कर सकते हैं और दुनिया भर के लोगों को अपनी स्किल दिखा सकते हैं।
जब कोई यूजर आपकी फोटो को डाउनलोड करता है, तो उसके बदले में आपको कमीशन मिलता है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि एक बार फोटो अपलोड करने के बाद आपको बार-बार पैसे मिलते रहेंगे, जिससे आपकी हमेशा कमाई होने का रास्ता खुल जाता है।
इसके लिए आपको Freepik के Contributor प्रोग्राम में जाकर रजिस्टर करना होगा। फिर अपनी बेहतरीन 10 फोटो टेस्ट के लिए भेजनी होंगी। जैसे ही आपकी फोटो पास हो जाती हैं, आप और भी ज्यादा फोटो डालकर ज्यादा कमाई की संभावना बढ़ा सकते हैं।
इसमें सफल होने के लिए आपको बाकि वेबसाइट की तरह इसमें हाई क्वालिटी और साफ़ फोटो अपलोड करनी होगी। क्योंकि अगर आपकी फोटो लोगों के काम की हुई, तो आपको महीने के आखिर में एक अच्छी इनकम मिल सकती है। बस आपको लगातार मेहनत करनी है।
#10 – Getty Images
दोस्तों, Getty Images फोटो बेचने के लिए दुनिया की सबसे मशहूर वेबसाइट है। अगर आप अच्छी क्वालिटी की फोटो खींचते हैं, तो यहाँ अपनी फोटो अपलोड करके आप हर सेल पर 15% से 20% तक कमीशन कमा सकते हैं।
इससे पैसे कमाना शुरू करने के लिए आपको इनका ‘Contributor by Getty Images’ ऐप डाउनलोड करना होगा। फिर आपको अपनी बेहतरीन 3 से 6 फोटो भेजनी होंगी। अगर आपकी फोटो इन्हें पसंद आती हैं, तो आप इनके साथ जुड़ जाएंगे।
जब आपकी फोटो को कोई बड़ी कंपनी खरीदेगी, तो आपकी ज्यादा कमाई की संभावना बढ़ जाएगी। Getty Images पर फोटो बिकने के बाद पैसा सीधे आपके बैंक खाते या PayPal में आ जाता है।
मुझे लगता है कि अगर आप फोटोग्राफी में सीरियस हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म को जरूर आजमाना चाहिए। बस ध्यान रहे कि आपकी फोटो ओरिजिनल होनी चाहिए।
किस तरह की Photos इंटरनेट पर ज्यादा बिकते हैं?
मुझे पता है दोस्तों फोटो बेचकर पैसे कमाने वाली वेबसाइट के बारे में जानने के बाद आप जरूर सोच रहे होंगे की आखिर किस तरह की फोटो इंटरनेट पर ज्यादा बिकती है तो मैं आपको बता देता हूँ इन कैटेगरी की फोटो सबसे ज्यादा बिकती हैं जो निचे इस प्रकार हैं:
- Business और Work – ऑफिस में काम करते लोग, लैपटॉप या टीम मीटिंग की फोटो।
- Lifestyle और People – योग करते हुए, खाना खाते हुए या पार्क में टहलते लोगों की फोटो।
- Food और Drink – तैयार खाना, ताजी सब्जियां या किचन में काम करते हुए फोटो।
- Travel और Nature – मशहूर जगहें, समुद्र के किनारे या पहाड़ों की साफ फोटो।
फोटो बेचकर कितनी कमाई हो सकती है?
अगर आप सोच रहे हैं की फोटो बेचकर आप कितना पैसा कमा सकते हैं तो इसका कोई सटीक जवाब नहीं है क्योंकि इसमें कमाई इन बातों पर निर्भर करती है जो निचे इस प्रकार हैं:
- फोटो की क्वालिटी – फोटो जितनी साफ और प्रोफेशनल होगी, उतनी ही ज्यादा उसकी कीमत मिलेगी।
- डाउनलोड की संख्या – एक फोटो जितनी ज्यादा बार डाउनलोड होगी, आपकी कमाई उतनी ही बढ़ती जाएगी।
- कमीशन रेट – हर वेबसाइट का अपना अलग नियम होता है, जो आमतौर पर 15% से 40% तक कमीशन देती है।
- मार्केट की मांग – आजकल ऑफिस, योग और प्रकृति (Nature) से जुड़ी फोटो की बहुत ज्यादा मांग रहती है।
अगर आप लगातार मेहनत करते हैं और अपनी प्रोफाइल पर 100 से ज्यादा अच्छी फोटो अपलोड कर देते हैं, तो आप महीने के ₹10,000 से ₹50,000 तक आसानी से कमा सकते हैं।
इन्हे भी पढ़ें –
- 15+ Proven तरीकों से Dollar Kaise Kamaye?
- Website Flipping Se Paise Kaise Kamaye?
- LinkedIn Se Paise Kaise Kamaye?
- Telegram Se Paise Kaise Kamaye?
- Social Media Se Paise Kaise Kamaye?
FAQs – इमेज बेचकर पैसे कैसे कमाएं?
Q1. क्या Mobile से खींची Photos बिक सकती हैं?
हाँ! आजकल mobile cameras इतनी advanced हैं कि अच्छी quality वाली photos बिक सकती हैं। बस ध्यान रखें कि photo sharp और clear हो, lighting सही हो और उसमें noise कम हो। Creative और unique angles की photos buyers को attract करती हैं। Mobile photography beginners के लिए भी perfect है।
Q2. Minimum कितनी Photos डालनी चाहिए?
अक्सर platforms recommend करते हैं कि शुरुआत में कम से कम 20-30 high-quality photos upload करें। इससे आपका portfolio दिखता है और buyers को variety मिलती है। धीरे-धीरे जब आपकी confidence और skill बढ़े, तो आप हर week नई photos upload कर सकते हैं।
Q3. Payments किस तरह से आते हैं?
Payments आमतौर पर PayPal, bank transfer या platform-specific wallets के जरिए आते हैं। हर platform की payment policy अलग होती है, लेकिन ज्यादातर sites monthly या quarterly payout देती हैं। Sale होने के बाद royalty आपके account में automatically add हो जाती है।
Q4. Beginners के लिए कौन सा platform बेहतर है?
Beginners के लिए Shutterstock, Adobe Stock और EyeEm अच्छे हैं। ये platforms easy interface और flexible approval process offer करते हैं। शुरुआती photographers यहाँ अपनी photos upload करके धीरे-धीरे passive income generate कर सकते हैं। Consistency और सही keywords डालना यहाँ बहुत जरूरी है।
निष्कर्ष – Photos Bechkar Paise Kaise Kamaye?
इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप फोटो बेचकर पैसा कमाना सिख ही गए होंगे, साथ में हम आपको कुछ पॉपुलर फोटो बेचकर पैसा कमाने वाली वेबसाइट के बारे में बताये हैं। इसमें जो भी वेबसाइट आपको पसंद आती है वहां आप फोटो बेचकर पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Photos Bechkar Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।