Google Pay Se Paise Kaise Kamaye – जब भी ऑनलाइन पैसे की लेन-देन करने की बात की जाती है तो Google Pay का नाम जरूर आता है। जिसकी मदद आप बहुत आसानी ऑनलाइन पैसे का लेन देन कर सकते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Google Pay से पैसे भी कमाए जा सकते हैं, जी हाँ आपने सभी सुना Google Pay में आपको refer & earn, Gold Investment और cashback offers आदि ऑप्शन मिलते हैं। जिसके जरिए आप पैसा कमा सकते हैं।
इस लेख हम Google Pay से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी दिए हैं। जिससे अगर आप Google Pay से पैसा कमाना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़कर पैसा कमाना सीख सकते हैं।
तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Google Pay से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में जानते हैं।
Google Pay क्या है?
दोस्तों, अगर मैं आसान शब्दों में कहूँ तो Google Pay (जीपे) Google द्वारा बनाया गया एक बहुत ही सुरक्षित Digital Wallet और Payment App है। यह सीधे आपके बैंक अकाउंट से लिंक रहता है, जिससे आप पलक झपकते ही कहीं भी पैसे भेज सकते हैं।
इसकी शुरुआत साल 2017 में हुई थी, तब इसे Tez App के नाम से जाना जाता था। बाद में Google ने इसे रीब्रांड करके Google Pay कर दिया। शुरुआत में इसका मकसद सिर्फ पैसे भेजना था, लेकिन आज यह हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है।
यह ऐप UPI (Unified Payments Interface) टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपने पास कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। बस सामने वाले का QR Code स्कैन करो या मोबाइल नंबर डालो और पेमेंट पूरा हो जाता है।
Google Pay App डाउनलोड कैसे करें?
Google Pay से पैसे कमाने के लिए सबसे पहला कदम है App डाउनलोड करना। यह बिल्कुल फ्री है और आप इसे अपने मोबाइल में आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं।
Google Pay डाउनलोड करने के स्टेप्स:
- Step 1: अपने मोबाइल में Play Store (Android) या App Store (iOS) खोलें।
- Step 2: Search बार में “Google Pay” टाइप करें।
- Step 3: Official App पर क्लिक करके Install बटन दबाएं।
Google Pay App में रजिस्टर कैसे करें?
दोस्तों Google Pay को डाउनलोड कर लेने के बाद आपको उसमे अकाउंट बनाना होता है उसके बाद ही आप Google Pay App से पैसे कमाना शुरू कर पाएंगे तो इसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें:
Step#1 – सबसे पहले अपने फोन में Google Pay ऐप को ओपन करें। यहाँ आपसे कुछ बेसिक परमिशन माँगी जाएंगी, उन्हें ‘Allow’ कर दें। अब अपना वह Mobile Number डालें जो आपके बैंक अकाउंट के साथ लिंक है और नीचे दिए गए ‘Continue’ बटन पर क्लिक करें।
Step#2 – अगले पेज पर आपको अपनी Email ID चुननी होगी। अगर आपके फोन में एक से ज्यादा ईमेल हैं, तो अपनी पसंद की आईडी सिलेक्ट करें। इसके बाद नीचे दिख रहे ‘Accept & Continue’ बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें, ताकि आपका प्रोफाइल सेटअप शुरू हो सके।
Step#3 – अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (One Time Password) आएगा। यह ऐप अपने आप उस कोड को रीड (Verify) कर लेगा। वेरिफिकेशन होते ही आप Google Pay के मुख्य पेज यानी होम स्क्रीन पर पहुँच जाएंगे, जहाँ से आप सारे फीचर्स इस्तेमाल कर पाएंगे।
Step#4 – अब सबसे जरूरी काम है अपना बैंक खाता जोड़ना। इसके लिए स्क्रीन पर ऊपर की तरफ दिख रहे ‘Add Bank Account’ ऑप्शन पर क्लिक करें। यहाँ आपको भारत के सभी बड़े बैंकों की लिस्ट दिखेगी, जिसमें से आपको अपना बैंक सर्च करके उसे चुनना है।
Step#5 – बैंक चुनने के बाद ऐप आपसे मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के लिए कहेगा। यहाँ ‘Continue’ पर क्लिक करें और SMS भेजने की परमिशन दें। Google Pay एक मैसेज भेजकर यह पक्का करेगा कि यह नंबर वाकई उसी बैंक अकाउंट से जुड़ा है या नहीं।
Step#6 – वेरिफिकेशन के बाद आपको अपना Debit/ATM Card तैयार रखना है। ऐप आपसे कार्ड के आखिरी 6 अंक (Digits) और एक्सपायरी डेट (Month/Year) डालने को कहेगा। ये डिटेल्स भरने के बाद नीचे दिए गए तीर (Arrow) के निशान पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
Step#7 – अब बारी आती है UPI PIN बनाने की। इसके लिए ‘Create Pin’ पर क्लिक करें। आपके पास एक बैंक ओटीपी आएगा, उसे डालने के बाद अपनी पसंद का 4 या 6 अंकों का गुप्त पिन सेट करें। ध्यान रहे, यही पिन आपको हर पेमेंट के वक्त डालना होगा।
Step#8 – अंत में, अपना पिन दोबारा डालकर कन्फर्म करें और सबमिट कर दें। अब स्क्रीन पर ‘Bank Account Added’ का मैसेज आ जाएगा। आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है! अब आप किसी भी QR Code को स्कैन करके या मोबाइल नंबर डालकर तुरंत पैसे भेज सकते हैं।
निचे मैं आपको एक वीडियो शेयर कर रहा हूँ, जिसको देखकर आप और गूगल पे में अकाउंट बनाना और अच्छे से सीख सकते हैं।
Google Pay Se Paise Kaise Kamye?
Google Pay से आप एक नहीं बल्कि तरीकों से पैसा कमा सकते हैं, चलिए Google Pay से पैसे कमाने के उन सभी तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
#1 – Refer & Earn Program से पैसे कमाएं
दोस्तों, Google Pay से पैसे कमाने का सबसे आसान और मेरा पसंदीदा तरीका Refer & Earn है। इसमें आपको बस अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को यह ऐप इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट करना होता है, जिसके बदले कंपनी आपको सीधा कैश रिवॉर्ड देती है।
इसके लिए आप गूगल पे ऐप खोलकर सबसे नीचे जाएँ, जहाँ आपको ‘Invite friends’ का सेक्शन दिखेगा। वहां से अपना यूनिक इनवाइट कोड कॉपी करें और इसे WhatsApp या सोशल मीडिया पर शेयर करें। जब कोई आपके रेफरल लिंक से ऐप इंस्टॉल करता है, तो आपका आधा काम हो जाता है।
और पैसे मिलने के लिए जरूरी है कि आपका दोस्त आपके लिंक से डाउनलोड करने के बाद अपना बैंक अकाउंट जोड़े। इसके बाद जैसे ही वह अपनी पहली पेमेंट (भले ही ₹1 की हो) किसी को भेजता है, तो तुरंत आपके बैंक खाते में रेफरल बोनस क्रेडिट हो जाता है।
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको और आपके दोस्त, दोनों को पैसे मिलते हैं। अक्सर यह बोनस ₹21 से लेकर ₹201 के बीच होता है। मैंने खुद देखा है कि ऑफर्स के दौरान यह अमाउंट और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे अच्छी कमाई की सम्भावना बनी रहती है।
बस एक बात का ध्यान रखें, जिसे आप रेफर कर रहे हैं उसने पहले कभी Google Pay इस्तेमाल न किया हो। अगर आप दिन में सिर्फ 2-3 लोगों को भी जोड़ लेते हैं, तो बिना किसी फालतू मेहनत के आपकी अच्छी कमाई होती रहेगी।
#2 – Cashback Offers और Rewards से कमाई करें
दोस्तों, Google Pay से पैसे कमाने का सबसे पुराना और भरोसेमंद तरीका Cashback और Rewards ही है। जब भी आप इस ऐप का इस्तेमाल करके मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल या किसी दुकान पर पेमेंट करते हैं, तो Google आपको रिवॉर्ड के तौर पर एक डिजिटल स्क्रैच कार्ड देता है।
जैसे ही आप उस कार्ड को अपनी उंगली से स्क्रैच करते हैं, उसमें से कैशबैक सीधे आपके बैंक अकाउंट में जमा हो जाता है।
इसमें सिर्फ कैशबैक ही नहीं, कई बार आपको बड़े ब्रांड्स के डिस्काउंट वाउचर भी मिलते हैं। जैसे अगर आप Myntra या Ajio से शॉपिंग करते हैं, तो यहाँ मिलने वाले कूपन कोड से आप काफी पैसे बचा सकते हैं।
इसेक लिए सबसे पहले गूगल पे ऐप खोलें, नीचे की तरफ स्क्रॉल करके ‘Offers’ पर क्लिक करें। वहाँ अपनी पसंद का ऑफर चुनें और वहीं से पेमेंट पूरा करें। पेमेंट होते ही आपको रिवॉर्ड मिलेगा जिसे आप ‘Rewards’ सेक्शन में जाकर देख सकते हैं।
अगर आप इस तरह अपने सभी छोटे-बड़े ट्रांजैक्शन गूगल पे ऐप से करेंगे, तो महीने के अंत तक आप अच्छी खासी पॉकेट मनी जमा कर लेंगे। बस ध्यान रहे कि ऑफर्स की एक्सपायरी डेट चेक करते रहें ताकि आपका रिवॉर्ड बेकार न जाए।
#3 – Google Pay Business App से कमाई करें
दोस्तों, अगर आपकी कोई छोटी या बड़ी दुकान है, तो आप Google Pay Business ऐप का इस्तेमाल करके एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं। यह नॉर्मल ऐप से थोड़ा अलग है क्योंकि इसे खास तौर पर दुकानदारों और बिजनेस चलाने वालों के लिए बनाया गया है।
इसमें रजिस्टर करने के लिए आपको बस अपने बिजनेस की डिटेल्स और बैंक अकाउंट जोड़ना होता है। एक बार जब आप अपना बिजनेस अकाउंट बना लेते हैं, तो Google आपको एक QR Code देता है।
जब भी कोई कस्टमर उस कोड को स्कैन करके आपको पेमेंट करता है, तो Google आपको रिवॉर्ड्स और कैशबैक देता है। मैंने खुद देखा है कि दुकानदार भाई हर हफ्ते इसके जरिए अच्छी खासी बचत कर लेते हैं।
गूगल पे में कमाई करने का सबसे बेहतरीन तरीका इसके Offers और Weekly Tasks हैं। इसके अंदर आपको अक्सर ‘GPay Business Lucky Offer’ जैसे चैलेंज मिलते हैं। इसमें अगर आप दिन भर में एक तय लिमिट (जैसे 15 या 20) अलग-अलग कस्टमर्स से पेमेंट लेते हैं, तो आपको सीधे कैशबैक या स्क्रैच कार्ड मिलता है।
इतना ही नहीं, इसमें आपको Merchant Referral का भी मौका मिलता है। अगर आप अपने किसी दूसरे दुकानदार दोस्त को Google Pay Business ऐप पर रजिस्टर करवाते हैं और वो अपना पहला पेमेंट रिसीव करता है, तो Google आपको एक बड़ा बोनस अमाउंट देता है। यह पैसा सीधे आपके लिंक किए गए बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है।
इसके लिए सबसे पहले आप Google Pay Business ऐप डाउनलोड करें, अपना स्टोर सेटअप करें, फिर ग्राहकों से पेमेंट लेना शुरू करें और अंत में मिलने वाले रिवॉर्ड्स को एन्जॉय करें।
मेरे हिसाब से हर दुकानदार को इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इसमें कमाई के साथ-साथ आपके बिजनेस का पूरा हिसाब-किताब भी मैनेज हो जाता है।
#4 – Bill Payment और Recharge Offers से पैसे कमाएं
दोस्तों, हम हर महीने मोबाइल रिचार्ज और बिजली का बिल तो भरते ही हैं, तो क्यों न इसे भी कमाई का जरिया बनाया जाए? जब आप Google Pay से अपना या अपने दोस्तों का रिचार्ज करते हैं, तो आपको हर पेमेंट पर कैशबैक या रिवॉर्ड्स जीतने का मौका मिलता है।
इसके लिए आपको बस गूगल पे ऐप के ‘Bills’ या ‘Recharge’ सेक्शन में जाना है फिर अपना नंबर या कंज्यूमर आईडी डालें और पेमेंट पूरा करें। पेमेंट होते ही आपको एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा, जिसे घिसने पर सीधा पैसा आपके बैंक अकाउंट में जमा हो जाता है।
इसका सबसे बड़ा फायदा तब होता है जब आप दूसरों के बिल भरते हैं। आप अपने पड़ोसियों या रिश्तेदारों का रिचार्ज करके उनसे कैश ले सकते हैं और Google Pay से मिलने वाले कैशबैक को अपनी जेब में रख सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप Google Pay से पहली बार गैस सिलेंडर बुक करते हैं या Fastag रिचार्ज करते हैं, तो गूगल पे हमेशा फ्लैट ₹50 से ₹100 तक का कैशबैक देता है। यह आपकी हमेशा कमाई का एक आसान और सुरक्षित तरीका बन जाता है।
इन ऑफर्स की जानकारी आपको ऐप के नीचे ‘Offers’ वाले बटन पर क्लिक करके मिल जाएगी। वहाँ चेक करें कि कौन से रिचार्ज पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है और उसी हिसाब से पेमेंट करके अपना प्रॉफिट पक्का करें।
#5 – Bank Transfer या UPI Transaction से Bonus कमाएं
दोस्तों, Google Pay से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका बैंक ट्रांसफर है। जब आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को सीधे उनके बैंक अकाउंट में पैसे भेजते हैं, तो Google Pay आपको रिवॉर्ड के तौर पर ‘Scratch Cards’ देता है। इन कार्ड्स को स्क्रैच करने पर आपको सीधा कैशबैक या डिस्काउंट वाउचर मिलते हैं।
किसी को भी पैसे भेजने के लिए आप गूगल पे के होम स्क्रीन पर ‘Bank Transfer’ या ‘Pay UPI ID’ पर जाएं। फिर जिसको पैसा भेजना चाहते हैं उसकी बैंक डिटेल्स या UPI ID डालें और पेमेंट पूरा करें।
ट्रांजैक्शन सफल होते ही आपको रिवॉर्ड सेक्शन में एक नया कार्ड दिखेगा, जिसे स्क्रैच करते ही बोनस आपके खाते में क्रेडिट हो जाता है।
मेरे लिए यह तरीका सबसे बेहतरीन है क्योंकि इसमें आपको अलग से कुछ नहीं करना पड़ता है। आप अपने रोज के लेन-देन जैसे कि दोस्तों के साथ बिल बांटना या घर के खर्चे के लिए पैसे भेजना जारी रखते हैं और साथ में आपकी एक्स्ट्रा कमाई भी होती रहती है।
और तो और QR Code स्कैन करके किसी दुकानदार को पेमेंट करने पर भी आपको अच्छे बोनस मिलते हैं। बस ध्यान रखें कि आप हर बार अलग-अलग लोगों को ट्रांजैक्शन करें, क्योंकि इससे ज्यादा कैशबैक और कीमती कूपन मिलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं।
#6 – Google Pay Game & Quiz से पैसे कमाएं
दोस्तों, Google Pay के अंदर आने वाले Games और Quizzes से भी आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं। समय-समय पर गूगल दिवाली या क्रिकेट सीजन के दौरान ‘Indi-Home’ जैसे मजेदार चैलेंज लेकर आता है।
इन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए आपको ऐप के Offers या Promotions सेक्शन में जाना होता है। वहाँ आपको अलग-अलग टास्क मिलते हैं, जैसे कि दोस्तों को पैसे भेजना या कोई बिल भरना, जिससे आप गेम में आगे बढ़ते हैं।
जैसे-जैसे आप टास्क पूरे करके स्टिकर या पॉइंट्स जमा करते हैं, आपका रिवॉर्ड अनलॉक हो जाता है। इसमें आपको ₹500 तक का Cashback या मशहूर ब्रांड्स के डिस्काउंट वाउचर मिलते हैं जो सीधे आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाते हैं।
मुझे सबसे अच्छी बात यह लगती है कि इसमें क्विज और गेम्स बहुत आसान होते हैं। बस आपको एक्टिव रहना है और जैसे ही कोई नया गेम Publish हो, तुरंत उसमें भाग लेकर रिवॉर्ड्स को क्लेम कर लेना है।
#7 – Gold Investment Feature से Earning
दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि Google Pay से आप घर बैठे असली सोना (24K Gold) खरीदकर भी पैसे कमा सकते हैं? यह तरीका उनके लिए बेस्ट है जो लंबे समय के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं। यहाँ आप ₹1 जैसे कम दाम में भी डिजिटल सोना खरीद सकते हैं।
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आप गूगल पे में ‘Gold Locker’ सेक्शन पर जाएं। फिर वहां से आप लाइव मार्केट रेट पर सोना खरीद सकते हैं। जब भी सोने के दाम बढ़ जाएं, तो आप उसे बेचकर अपना मुनाफा सीधा बैंक अकाउंट में ले सकते हैं।
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको सोना संभालकर रखने की टेंशन नहीं लेनी पड़ती है। Google Pay इसे पूरी तरह सुरक्षित डिजिटल लॉकर में रखता है। जब गोल्ड की वैल्यू बढ़ती है, तो आपकी इन्वेस्टमेंट की कीमत भी अपने आप बढ़ जाती है।
इसके लिए आप थोड़े-थोड़े पैसे लगातार इन्वेस्ट करें जब मार्केट में रेट ऊपर जाएं, तब ‘Sell’ बटन दबाकर उसे बेच दें। इस तरह बिना किसी रिस्क के आपकी अच्छी कमाई हो जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें –
- Shopsy Se Paise Kaise Kamaye?
- Survey App Se Paise Kaise Kamaye?
- Meesho Se Paise Kaise Kamaye?
- Upwork Se Paise Kaise Kamaye?
- Quora Se Paise Kaise Kamaye?
Google Pay से पैसे कमाने के लिए Expert Tips
दोस्तों अब तक तो आपने Google Pay App से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में जान चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको गूगल पे से पैसे कमाने के कुछ बेहतरीन टिप्स बताता हूँ जिसको फॉलो करके आप और अच्छी से पैसे कमा पाएंगे।
- Merchant ऑफर्स का इस्तेमाल – अक्सर लोकल दुकानों पर पेमेंट करने के लिए अलग से ऑफर्स चलते हैं। इन्हें ऐप के ‘Offers’ सेक्शन में जाकर चेक करें और तभी पेमेंट करें।
- त्योहारों वाले गेम्स खेलें – दिवाली या नए साल पर Google Pay ‘Indi-Home’ या ‘Festival City’ जैसे गेम लाता है। इनमें टास्क पूरे करके आप ₹500 तक का पक्का कैशबैक जीत सकते हैं।
- Unique QR स्कैन करें – कोशिश करें कि आप अलग-अलग दुकानदारों के QR कोड स्कैन करें। एक ही इंसान को बार-बार पैसे भेजने से कैशबैक मिलने की संभावना कम हो जाती है।
- Referral की टाइमिंग – जब Google Pay किसी बड़े इवेंट पर ₹201 या ₹300 का रेफरल बोनस दे रहा हो, तभी अपने दोस्तों को इनवाइट करें। इससे आपकी मेहनत का ज्यादा फल मिलेगा।
इन्हे भी पढ़ें –
- Instagram Se Paise Kaise Kamaye?
- Amazon Se Paise Kaise Kamaye?
- Canva Se Paise Kaise Kamaye?
- Content Writing Se Paise Kaise Kamaye?
- YouTube Se Paise Kaise Kamaye?
FAQs – Google Pay से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. क्या Google Pay से Direct पैसे कमाए जा सकते हैं?
Google Pay से सीधे पैसे कमाना possible है, लेकिन यह mostly rewards, cashback या referral offers के जरिए होता है। आप transactions, bill payments, recharges और online shopping करने पर reward points कमा सकते हैं। Direct salary या income Google Pay से नहीं आती, बल्कि यह earning platform का हिस्सा बनकर पैसे देती है।
Q2. Refer & Earn Offer हर यूजर को मिलता है क्या?
जी हाँ, Google Pay की Refer & Earn offer हर नए और existing यूजर को मिलती है, लेकिन कुछ offers specific region, transaction या time period पर depend करते हैं। इसे use करने के लिए आपको दोस्त या family member को refer करना होता है और उनका first successful transaction होना जरूरी है।
Q3. GPay से पैसे बैंक में कैसे निकालें?
Google Pay में जमा rewards या balance को आप सीधे अपने bank account में transfer कर सकते हैं। बस app खोलें, ‘Balance’ section में जाएँ, bank account select करें और amount enter कर transfer करें। पैसे usually few minutes में आपके bank account में पहुँच जाते हैं।
Q4. क्या GPay से investment या business income possible है?
Google Pay investment options जैसे Gold और mutual funds के जरिए earning possible है। Business owners भी GPay को payments receive करने के लिए use कर सकते हैं। हालांकि, यह एक direct salary या fixed income नहीं है, बल्कि transactions और investments के profit पर आधारित earning है।
Q5. Cashback ना मिलने पर क्या करें?
अगर cashback नहीं आया तो सबसे पहले transaction details check करें। कभी-कभी processing में delay हो सकता है। इसके बाद GPay app में help & support section में जाएँ और issue report करें। Proper screenshots और transaction ID provide करने से problem जल्दी solve हो जाती है।
निष्कर्ष – Google Pay Se Paise Kaise Kamaye?
अब आप Google Pay से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में अच्छी तरह से जान चुके हैं, अब हमे उम्मीद है कि Google Pay उपयोग आप ऑनलाइन पैसे का लेन देन अलावा पैसे कमाने के लिए भी करेंगे।
अगर आपको अभी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Google Pay Se Paise Kaise kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।