Students के लिए कमाई के 10 Best तरीके, Students Online Paise Kaise Kamaye?

Students Online Paise Kaise Kamaye – दोस्तों क्या आप एक Students हैं और पढ़ाई के साथ में पैसा कमाना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही लेख पर आएं इसमें मैं आपको ऑनलाइन पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया हूँ।  जिसके जरिये आप Students Online घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। 

क्योंकि अभी के समय में बहुत से Students Online Earning कर भी रहे हैं उसी प्रकार से आप भी कमा सकते हैं तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Students Online Paise Kaise Kamaye इसके बारे में जानते हैं।

Students को ऑनलाइन घर बैठे पैसे कमाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है?

दोस्तों स्टूडेंट्स को पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जानने से पहले चलिए पैसे कमाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है इसके बारे में जान लेते हैं। क्योंकि जब आपके सभी चीजें रहेंगी तभी आप अच्छे से कमाई शुरू कर पाएंगे। 

  •  Smartphone या Laptop – बिना Device के आप Online Work नहीं कर सकते हैं तो ऐसे में Smartphone भी चलेगा लेकिन Laptop ज्यादा बेहतर रहता है।
  •  Internet Connection – घर बैठे काम करने के लिए तेज और Stable इंटरनेट Connection जरूरी है।
  •  Basic Digital Skills – जैसे Email भेजना, Online Research करना, Microsoft Office या Google Docs चलाना आये तो बेहतर रहता है।
  •  Payment Methods – Paytm, Google Pay, Bank Account या PayPal जैसी Payment Facility होनी चाहिए।
  •  Patience – Online काम में तुरंत पैसा नहीं आता, धैर्य और मेहनत से ही सफलता मिलती है।
  • Content Creation या Communication Skills – यदि आप Blogging, YouTube या Freelancing करना चाहते हैं तो ये skills जरूरी हैं।

Students Online Paise Kaise Kamaye?

चलिए अब मैं कुछ ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके के बारे में बताता हूँ, जिसके माध्यम से students ऑनलाइन घर बैठे पैसे कमा सकते हैं जो निचे इस प्रकार हैं। 

Online Paise Kamane Ke Tarikeकैसे पैसे मिलेंगे और क्या करना होगा?
#1 – FreelancingDigital Skills जैसे Writing, Designing, Editing, Web Development से Clients के लिए काम करके पैसे कमाएं।
#2 – Bloggingअपनी niche पर ब्लॉग बनाकर AdSense, Affiliate Marketing और Sponsored Posts से earning।
#3 – YouTubeVideos बनाकर AdSense, Sponsorships और Affiliate Marketing से पैसे।
#4 – Affiliate MarketingProducts/Services promote करके हर Sale पर Commission।
#5 – Online SurveyCompanies को Surveys देकर Points/Paid Rewards।
#6 – Mobile AppEarning Apps से Tasks, Referrals या Cashback से पैसे कमाना।
#7 – Digital Products SellingeBooks, Templates, Courses बेचकर Passive Income।
#8 – Online TutoringSubjects/Skills सिखाकर पैसे कमाना।
#9 – Stock Image SellingPhotos upload करके हर Download पर Commission।
#10 – Social Media ManagementBrands/Businesses के Social Accounts manage करके पैसे कमाना।

#1 – Freelancing

दोस्तों, पढ़ाई के साथ-साथ कमाई करने के लिए Freelancing सबसे शानदार रास्ता है। इसका सीधा मतलब है कि आप किसी कंपनी में नौकरी करने के बजाय, अलग-अलग क्लाइंट्स के लिए उनके छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं।

फ्रीलांसिंग शुरू करने के लिए आपके पास बस एक डिजिटल स्किल होनी चाहिए, जैसे कि फोटो एडिटिंग, राइटिंग या कोडिंग आदि। फिर सबसे पहले आप Upwork या Fiverr जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी एक बढ़िया प्रोफाइल बनाएं और वहां अपने पुराने काम के कुछ सैंपल्स अपलोड करें।

प्रोफाइल तैयार होने के बाद, आपको अपनी स्किल से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर ‘Bid’ लगानी होती है। जब क्लाइंट को आपका काम पसंद आ जाता है, तो वह आपको काम देता है। जैसे ही आप प्रोजेक्ट पूराकरते हैं क्लाइंट आपको पेमेंट कर देता है।

काम पूरा होने के बाद मिली पेमेंट सीधा आपके बैंक अकाउंट में आ जाती है। इसमें जैसे-जैसे आप अच्छे रिव्यु हासिल करते हैं, तो आपको बड़े प्रोजेक्ट्स और ज्यादा पैसे मिलने लगते हैं। इस तरह आप अपनी स्किल को घर बैठे पैसे में बदल सकते हैं।

#2 – Blogging

पढाई के साथ पैसे कमाने के लिए Blogging सबसे बेहतरीन तरीका है। इसमें आपको अपनी पसंद के किसी भी Topic पर जानकारी लिखकर अपनी एक वेबसाइट पर Publish करनी होती है।

इसकी शुरुआत करने के लिए आप Google के Blogger प्लेटफॉर्म पर अपना फ्री ब्लॉग या वेबसाइट बना सकते हैं। फिर आपको बस अपनी पसंद की जानकारी शेयर करनी है। जब आप अच्छे आर्टिकल्स पोस्ट करते हैं, तो धीरे-धीरे आपकी साइट पर लोग यानी Traffic आने लगता है।

तब आप अपनी वेबसाइट को Google AdSense के लिए भेज सकते हैं। एडसेंस का Approval मिलते ही आपके ब्लॉग पर विज्ञापन (Ads) दिखने लगते हैं और आपकी कमाई डॉलर में शुरू हो जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दूँ अपनी वेबसाइट से आप सिर्फ विज्ञापन ही नहीं, बल्कि Affiliate Marketing के जरिए दूसरे प्रोडक्ट्स को प्रमोट करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

#3 – YouTube

दोस्तों, अगर आप स्टूडेंट हैं और अपनी पढ़ाई के साथ एक्स्ट्रा इनकम चाहते हैं, तो YouTube एक शानदार मौका है। इसमें आपको बस अपनी पसंद के Topic पर वीडियो बनाने हैं। जैसे ही आपके चैनल पर लोग आने लगेंगे, आपकी हमेशा के लिए कमाई शुरू हो जाएगी।

इसकी शुरुआत करने के लिए आपको बस अपने स्मार्टफोन से एक चैनल बनाना है और उस पर अच्छी क्वालिटी के वीडियो Publish करने हैं। जब आप लगातार मेहनत से काम करते हैं, तो धीरे-धीरे आपके व्यूज और सब्सक्राइबर्स बढ़ने लगते हैं, जिससे चैनल की ग्रोथ होती है।

एक बार जब आप YouTube की शर्तें (1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 घंटे का वॉच टाइम) पूरी कर लेते हैं, तो आप Google AdSense के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्रूवल मिलते ही आपके वीडियो पर एड्स दिखने लगेंगे और पैसे सीधे बैंक अकाउंट में आने लगेंगे।

इसमें आप सिर्फ एड्स ही नहीं, बल्कि आप Sponsorship और Affiliate Marketing के जरिए भी अपनी कमाई को काफी ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

#4 – Affiliate Marketing

पढ़ाई के साथ पैसा कमाने के लिए Affiliate Marketing सबसे बेस्ट तरीका है। इसमें आपको बस दूसरी कंपनियों के प्रोडक्ट्स को अपने दोस्तों या सोशल मीडिया पर प्रमोट करना होता है। फिर जब उस प्रोडक्ट को आपके एफिलिएट लिंक से खरीदता है तो आपको पैसे मिलते हैं। 

एफिलिएट मार्केटिंग शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले Amazon या Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स के Affiliate Program से जुड़ना होगा।जुड़ने बाद, आप जिस भी प्रोडक्ट को बेचना चाहते हैं, उसका ‘Affiliate Link’ जनरेट कर लें।

अब असली काम शुरू होता है, जहाँ आपको उस एफिलिएट लिंक को अपने WhatsApp ग्रुप्स, Instagram बायो या YouTube वीडियो के डिस्क्रिप्शन में शेयर करना है। जब भी कोई आपके एफिलिएट लिंक पर क्लिक करके सामान खरीदेगा, तो कंपनी आपको उसका कुछ हिस्सा कमीशन के तौर पर देगी।

इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको न तो सामान खुद डिलीवर करना है और न ही उसकी कोई जिम्मेदारी लेनी है। जैसे-जैसे आपके एफिलिएट लिंक से ज्यादा लोग खरीदारी करेंगे, वैसे-वैसे आपका कमीशन बढ़ता जाएगा और यह पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा।

#5 – Online Survey

दोस्तों, अगर आप अपनी पढ़ाई के साथ खाली समय में थोड़ा बहुत पैसा कमाना चाहते हैं, तो Online Survey एक आसान रास्ता है। इसमें बड़ी कंपनियाँ अपने नए प्रोडक्ट्स या सर्विस को बेहतर बनाने के लिए आपसे आपकी राय मांगती हैं।

इसको शुरू करने के लिए आपको Swagbucks या Google Opinion Rewards जैसी वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होता है। प्रोफाइल बनाने के बाद आपकी पसंद के हिसाब से आपको सर्वे मिलने शुरू हो जाते हैं, जिन्हें आप मोबाइल से भी पूरा कर सकते हैं।

जब आप किसी सर्वे में पूछे गए सवालों के जवाब ईमानदारी से देते हैं, तो कंपनी आपको पॉइंट्स या सीधा कैश रिवॉर्ड देती है। जो आपके वॉलेट में जमा हो जाती है, फिर आप उसे बैंक अकाउंट या गिफ्ट कार्ड के रूप में निकाल सकते हैं।

मुझे लगता है कि स्टूडेंट्स के लिए यह सबसे बढ़िया है क्योंकि इसमें कोई स्किल नहीं चाहिए। बस रोजाना 15-20 मिनट देकर आप अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए हमेशा कमाई कर सकते हैं और इसे कभी भी कहीं भी किया जा सकता है।

#6 – Mobile App

दोस्तों, अगर आप एक स्टूडेंट हैं और पढ़ाई के साथ अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए जेब खर्च निकालना चाहते हैं, तो आपका स्मार्टफोन इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। आज के समय में ऐसी कई भरोसेमंद Mobile Apps मौजूद हैं, जो आपको घर बैठे काम करने के पैसे देते हैं।

इसके आप Google Play Store से CashKaro या EarnKaro जैसी Apps डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ आपको बस अलग-अलग ई-कॉमर्स साइट्स जैसे Amazon या Flipkart के प्रोडक्ट्स के लिंक जनरेट करने होते हैं और उन्हें अपने दोस्तों या WhatsApp ग्रुप में शेयर करना होता है।

जब भी कोई आपके शेयर किए हुए लिंक से कुछ शॉपिंग करता है, तो उसका एक तय Commission आपके App वॉलेट में जुड़ जाता है। इस तरह से जैसे ही आपके पास कुछ पैसे इकट्ठा हो जाते हैं, आप उन्हें सीधे अपने बैंक अकाउंट या UPI के जरिए निकाल सकते हैं।

इसके अलावा, आप Refer & Earn वाले Apps का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बस आपको अपना यूनिक रेफरल लिंक अपने दोस्तों को भेजना होता है। जब भी कोई आपके लिंक से रजिस्टर करता है, आपको तुरंत रिवॉर्ड मिल जाता है, जिससे आपकी कमाई होती है।

#7 – Digital Products Selling

दोस्तों, एक स्टूडेंट के तौर पर Digital Products बेचना कमाई का सबसे स्मार्ट तरीका है। इसमें आपको सामान पैक करने या कोरियर भेजने का झंझट नहीं होता है। आप बस एक बार कोई फाइल जैसे Ebook, नोट्स या Canva Templates तैयार करते हैं और उसे बार-बार बेच सकते हैं।

इसको शुरू करने के लिए आप अपनी पसंद का कोई Topic चुनें जिसमें आपकी पकड़ अच्छी हो। मान लीजिए आपने एग्जाम की तैयारी के लिए शॉर्ट नोट्स बनाए हैं। अब इन नोट्स की एक PDF फाइल तैयार करें और उसका एक सुंदर सा Cover Design बना लें।

फाइल तैयार होने के बाद आपको इसे किसी ई-कॉमर्स स्टोर या सोशल मीडिया पर लिस्ट करना होगा। जिसके कुत्ते आप Instamojo या Cosmofeed जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहाँ पेमेंट गेटवे पहले से सेटअप होता है। जब भी कोई आपकी लिंक से प्रोडक्ट खरीदेगा, पैसा सीधे आपके अकाउंट में आ जाएगा।

इस काम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बार-बार मेहनत नहीं करनी पड़ती है। एक बार शानदार Digital Assets बनाकर Publish कर देने के बाद, आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकते हैं और पीछे से आपकी हमेशा कमाई होती रहती है।

#8 – Online Tutoring

दोस्तों, अगर आप किसी सब्जेक्ट जैसे मैथ्स, साइंस या इंग्लिश में अच्छे हैं, तो Online Tutoring आपके लिए पैसे कमाने का सबसे बेस्ट तरीका है। इसमें आप घर बैठे दुनिया भर के स्टूडेंट्स को अपनी पसंद के समय पर पढ़ा सकते हैं और फीस चार्ज कर सकते हैं।

इसकी शुरुआत करने के लिए आपको बस Chegg, TutorMe या Filo जैसे प्लेटफॉर्म्स पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाना होगा। वहां आपको अपनी पढ़ाई से जुड़े डॉक्युमेंट अपलोड करने होते हैं, जिसके बाद एक छोटा सा टेस्ट पास करके आप पढ़ाना शुरू कर सकते हैं।

जब आपका प्रोफाइल अप्रूव हो जाता है, तो स्टूडेंट्स आपसे सीधे जुड़ते हैं जिन्हे वीडियो कॉल पर पढ़ा सकते हैं या उनके सवालों के जवाब लिखकर दे सकते हैं। जितना ज्यादा आप समय देंगे और बच्चों के डाउट क्लियर करेंगे, आपकी रेटिंग उतनी अच्छी होगी।

अच्छी रेटिंग मिलने पर आपको प्रति घंटा ज्यादा पैसे मिलने लगते हैं। ये प्लेटफार्म महीने के आखिर में आपकी पूरी कमाई सीधे आपके बैंक अकाउंट में भेज देते हैं। इस तरह आप अपनी नॉलेज का इस्तेमाल करके पॉकेट मनी से कहीं ज्यादा पैसा बना सकते हैं।

#9 – Stock Image Selling

दोस्तों, अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आप अपने मोबाइल या कैमरे से अच्छी फोटो खींचते हैं, तो आप उन्हें ऑनलाइन बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट्स हैं जिन्हें हर दिन लाखों हाई-क्वालिटी फोटोज़ की ज़रूरत होती है।

तो इसके लिए सबसे पहले आपको Shutterstock या Adobe Stock जैसी बड़ी वेबसाइट्स पर जाकर अपना एक Contributor Account बनाना होगा। अकाउंट बनाने के बाद, आपको अपने मोबाइल से खींची गई साफ़ और सुंदर फोटोज़ को यहाँ Upload करना होगा।

फोटो पब्लिश होने के बाद, जब भी दुनिया का कोई भी इंसान आपकी फोटो को डाउनलोड करेगा, तो उसका कुछ हिस्सा यानी Royalty आपको मिलेगी। आपकी एक ही फोटो हज़ारों बार बिक सकती है, जिससे आपको घर बैठे हमेशा कमाई होती रहती है।

मुझे लगता है स्टूडेंट्स के लिए यह सबसे बढ़िया तरीका है क्योंकि इसमें आपको बस एक बार मेहनत करके फोटो अपलोड करनी है। इसके बाद जैसे-जैसे लोग आपकी फोटो को पसंद करेंगे, आपके वॉलेट में पैसे जुड़ते जाएंगे जिन्हें आप बैंक में निकाल सकते हैं।

आप चाहे तो Canva के How To Make $700 by Selling Stock Image इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं। जिसमे Canva पर Image बेचकर पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है।

#10 – Social Media Management Service

दोस्तों, आज के समय में बड़े-बड़े Social Media Influencers के पास लाखों फॉलोअर्स होते हैं, लेकिन उनके पास अपनी प्रोफाइल के हर छोटे काम को संभालने का समय नहीं होता है। तो ऐसे में आप उनके Virtual Assistant या मैनेजर बनकर उनके अकाउंट हैंडल कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं।

इसमें आपका काम इन्फ्लुएंसर के पुराने वीडियो से छोटी Reels काटना, उनके Inbox में आने वाले बिजनेस मेल्स का जवाब देना और ब्रांड्स के साथ उनके कोलैबोरेशन की बातचीत (Deals) फाइनल करना होता है। इससे उनका कीमती समय बचता है और बदले में वो आपको मंथली सैलरी देते हैं।

इस काम को शुरू करने के लिए आपको इन्फ्लुएंसर के काम करने के तरीके को समझना होगा। फिर आप उन्हें एक प्रोफेशनल ईमेल या DM भेजकर बता सकते हैं कि आप उनकी प्रोफाइल को ग्रो करने में कैसे मदद कर सकते हैं ये उनको बता सकते हैं। जब उन्हें आपका काम पसंद आता है, तो वे आपको अपनी टीम में शामिल कर लेते हैं।

जैसे-जैसे आप उनके अकाउंट का काम संभालते हैं, तो आपको इंडस्ट्री के बड़े लोगों से जुड़ने का मौका मिलता है। एक बार जब आप 2-3 पॉपुलर लोगों का काम संभाल लेते हैं, तो आपकी मार्केट में अच्छी पहचान बन जाती है और आप अपनी सर्विस की ज्यादा फीस भी ले सकते हैं।

Students Online कितना पैसा कमा सकते हैं?

दोस्तोंआनलाइन पैसे कमाने की कमाई कई Factors पर Depend करती है जैसे आपकी Skillset, Time Dedication और चुना गया तरीका, College Students अगर Consistent और Smart Work करते हैं, तो महीने में ₹10,000 से लेकर ₹50,000 तक या इससे भी ज्यादा कमा सकते हैं। यह अमाउंट शुरुआत में थोड़ा कम लग सकता है, लेकिन अनुभव के साथ बढ़ता है।

Affiliate Marketing, Blogging, YouTube, या Freelancing जैसे Platforms पर सही Strategy से आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। उदाहरण के लिए, Blogging या YouTube से Passive Income मिलती है, जबकि Freelancing में Projects मिलने पर तुरंत पेमेंट होता है। इसीलिए Multiple Sources से Earning करना बेहतर रहता है।

Genuine और Quality Work करना बहुत ज़रूरी है। जब आप अपनी Field में Expert बन जाते हैं, तो Clients और Audience आपका भरोसा करते हैं, जिससे आपकी Income बढ़ती है। Fake या जल्दी पैसा कमाने वाले तरीके अक्सर Trust और Long-Term Growth को नुकसान पहुंचाते हैं।

इसलिए, Online पैसे कमाने के लिए धैर्य, सीखने का जोश और सही मेहनत जरूरी है। अगर आप Regular Effort देंगे तो College के साथ-साथ यह एक Reliable और Sustainable Income Source बन सकता है।

इन्हे भी पढ़ें –

FAQs – Students पैसे कैसे कमाएं?

Q1. College Students घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमा सकते हैं?

Ans👉College Students Blogging, YouTube, Affiliate Marketing, Online Tutoring, और Mobile Apps जैसे तरीकों से घर बैठे आसानी से पैसे कमा सकते हैं।

Q2. क्या बिना किसी निवेश के College Students ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं?

Ans👉हाँ, Affiliate Marketing, Online Surveys, Content Writing और Social Media Management जैसे काम बिना निवेश के शुरू किए जा सकते हैं।

निष्कर्ष – Students Online Paise Kaise Kamaye?

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं Students के लिए कुछ ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताया हूँ, उसमे से किसी भी तरीके से students online income कर सकते हैं और अपने लिए एक Income Source बना सकते हैं। 

हालांकि किसी भी तरीके से पैसा कमाने लिए आपको मेहनत और समय देना पड़ेगा क्योंकि ऑनलाइन किसी भी ब्यक्ति को पैसा कमाने में बहुत समय लग जाता है तो अगर आपको मेरा यह लेख Students Online Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो उसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें। 

दोस्तों मेरा नाम बादल कुमार है, मैं दो साल से Blogging, SEO, WordPress पर आर्टिकल लिख रहा हूँ। इसलिए मुझे इन टॉपिक के बारे में अच्छी जानकारी हो गयी है और मैं अपने इस वेबसाइट पर उन्ही टॉपिक से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment