Meesho Se Paise Kaise Kamaye – अगर आप ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके पैसा कमाना चाहते हैं तो Meesho आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि अभी के समय में बहुत से लोग Meesho से पैसा कमा भी रहे हैं।
Meesho से पैसा कमाने के लिए आपको इसमें Reselling, Affiliate Marketing, Referral Program आदि ऑप्शन मिलते हैं। जिसका इस्तेमाल करके आप Meesho से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
अगर आप भी Meesho से पैसा कमाना सीखना चाहते हैं तो परेशान न हों आज इस लेख के माध्यम हम आपको Meesho क्या है, Meesho में अकाउंट कैसे बनायें और Meesho से पैसे कैसे कमाएं आदि सभी के बारे में बताएँगे।
अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो Meesho से पैसा कमाना सिख जायेंगे तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Meesho से पैसा कमाना सीखते हैं।
Meesho क्या है?
दोस्तों Meesho एक India का सबसे बड़ा Reselling App है, जिसकी मदद से आप बिना खुद का प्रोडक्ट बनाए या स्टॉक रखे घर बैठे ऑनलाइन बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। Meesho खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम निवेश में अपना business शुरू करना चाहते हैं।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एक Zero Investment Business Model पर काम करता है। मतलब आपको inventory खरीदने या warehouse रखने की जरूरत नहीं होती है।
इसमें सिर्फ आप Meesho app से products चुनकर उन्हें अपने social media (जैसे WhatsApp, Instagram, Facebook) पर शेयर करके बेच सकते हैं। Meesho को लाखों users ने download किया है और आज यह भारत में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला reselling platform बन चुका है।
Meesho में आपको fashion, home decor, kitchen items से लेकर electronics तक हर category के products मिल जाते हैं, जिन्हें आप आसानी से resell करके पैसे कमा सकते हैं।
Meesho App डाउनलोड कैसे करें?

- सबसे पहले अपने Mobile के Play Store या App Store को खोलें।
- सर्च बार में “Meesho” लिखें और सर्च करें।
- अब जो पहला App दिखे, उस पर क्लिक करें।
- फिर Install बटन दबाएं और डाउनलोड पूरा होने दें।
Meesho में रजिस्टर कैसे करें?
Meesho App कैसे डाउनलोड करते हैं इसके बारे में तो आपने जान लिया है तो चलिए अब मैं आपको Meesho में अकाउंट कैसे बनाते हैं इसके बारे में जानते हैं।
Step#1 – Sign-up करें
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऐप में साइन-अप प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर होम पेज पर ऊपर अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें, फिर नीचे दिए गए “Become a Supplier” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Start Selling” बटन पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर डालकर नेक्स्ट (Next) करें।
Step#2 – Account Setup करें
- अकाउंट सेटअप करने के लिए आपको दो विकल्प मिलेंगे। अगर आपके पास GST नहीं है, तो “No” बटन पर क्लिक करें।
- फिर अपना पैन कार्ड नंबर और पैन कार्ड पर लिखा सही नाम दर्ज करें।
- अब अपनी ईमेल आईडी, स्टेट, पिन कोड, जिला, शहर और अपना पूरा एड्रेस (बिल्डिंग नंबर/लैंडमार्क) भरें।
खास ध्यान दें: जिस नाम से पैन कार्ड और सेलर अकाउंट है, उसी नाम से आपका बैंक अकाउंट भी होना चाहिए।
- डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर और Gmail दोनों पर OTP आएगा, उन्हें भरकर सबमिट करें।
- वेरिफिकेशन सफल होने पर आपकी ‘एनरोलमेंट आईडी’ जेनरेट होगी। इसका स्क्रीनशॉट लेकर भविष्य के लिए संभाल लें।
Step#3 – पिकअप और बैंक डिटेल्स भरें
- अब वह पता भरें जहाँ से कूरियर बॉय आपका सामान उठाएगा। इसमें रूम नंबर, स्ट्रीट एड्रेस, लैंडमार्क और पिन कोड जैसी सटीक जानकारी दें।
- फिर अपना बैंक अकाउंट नंबर (दो बार) और IFSC कोड डालें। इसके बाद “Verify Bank Details” पर क्लिक करें। मीशो इसे ऑटोमैटिक वेरीफाई कर लेगा।
Step#4 – स्टोर का नाम और फाइनल सबमिट करें
- अब अपने स्टोर का नाम (Store Name) डालें। नाम थोड़ा यूनिक होना चाहिए जो पहले से मीशो पर न हो।
- अपना पूरा नाम और ईमेल आईडी फिर से चेक करें।
- अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें। थोड़ी देर लोडिंग होने के बाद आपका स्टोर और सेलर अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा।
अब आप अपने अकाउंट में लॉगिन करके प्रोडक्ट्स की लिस्टिंग (Catalog Upload) शुरू कर सकते हैं और अपना ऑर्डर या इन्वेंटरी देख सकते हैं।
दोस्तों निचे मैं आप लोगों के लिए एक वीडियो शेयर कर रहा हूँ, जिसको देखकर आप और भी अच्छे मीशो ऐप में अकाउंट बनाने के बारे में समझ सकते हैं।
Meesho Se Paise Kaise Kamaye?
चलिए अब इन लेख के मुख्य पॉइंट पर चलते हैं और Meesho Se Paise Kamane Ke Tarike के बारे में जानते हैं।
#1 – Meesho Reselling से पैसे कमाएं
दोस्तों Meesho में प्रोडक्ट Reselling करके आप पैसा कमा सकते हैं इसके लिए आपको बस products को चुनकर उन्हें अपने network या social media पर share करना होता है और हर sale पर अच्छा profit margin मिलता है।
Meesho पर हजारों categories मौजूद हैं जैसे – कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर और kitchen items आदि। तो आप अपनी पसंद और demand के हिसाब से product select कर सकते हैं।
फिर उसके बाद आप इन products को WhatsApp, Facebook और Instagram पर share कर सकते हैं। फिर जब कोई उस प्रोडक्ट को खरीदेगा तो जितना भी आप मार्जिन रखे रहेंगे उतना आपकी कमाई होगी।
#2 – Meesho Affiliate Marketing से पैसे कमाएं
दोस्तों, Meesho से पैसे कमाने का सबसे नया और आसान तरीका Affiliate Marketing भी है। इसमें आपको मीशो के प्रोडक्ट्स को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करना होता है। जब भी कोई आपके लिंक से कुछ खरीदेगा, तो आपको उसका कमीशन मिल जाएगा।
इसमें आपको खुद कोई सामान नहीं बेचना है। बस आपको मीशो ऐप में जाकर ‘Category’ चुननी है और वहां से अच्छे प्रोडक्ट्स का लिंक निकालकर व्हाट्सएप या फेसबुक पर भेजना है। आपके लिंक से हुई हर सेल पर आपको मुनाफा होगा।
इसमें हमेशा कमाई शुरू करने के लिए आपको थोड़ा एक्टिव तो रहना ही होगा। आप जितने ज्यादा लोगों को सही प्रोडक्ट दिखाएंगे, आपकी उतनी ही ज्यादा कमाई की संभावना बढ़ जाएगी।
कमाई शुरू करने के लिए मीशो ऐप में अपना अकाउंट बनाएं और ‘Meesho Affiliate’ सेक्शन में जाकर रजिस्टर करें। वहां से अपना यूनिक लिंक बनाएं और अपने दोस्तों को भेजें। जब वो शॉपिंग करेंगे, तो पैसा सीधा आपके बैंक खाते में आ जाएगा।
#3 – Meesho Referral Program से पैसे कमाएं
दोस्तों, मीशो से पैसे कमाने का सबसे सरल तरीका इसका Referral Program भी है। इसमें आपको बस अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को मीशो ऐप इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट करना होता है। जब वे आपके लिंक से जुड़ते हैं, तो आपकी कमाई शुरू हो जाती है।
अगर आपके दोस्त वैसे भी ऑनलाइन शॉपिंग करते ही हैं, तो क्यों न वे आपके लिंक से खरीदारी करें? जब आपका कोई दोस्त आपके Referral Link से मीशो डाउनलोड करके अपना पहला ऑर्डर देता है, तो आपको उस सेल पर कमीशन मिलता है।
इस तरह पैसे कमाने के लिए सबसे पहले मीशो ऐप खोलें और Account सेक्शन में जाकर ‘Refer & Earn’ पर क्लिक करें। वहाँ आपको अपना लिंक दिखेगा, जिसे आप WhatsApp या Facebook पर शेयर कर सकते हैं। फिर आप जितने ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे, उतनी ज्यादा कमाई होगी।
इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आपको कोई सामान बेचना नहीं है। बस लोगों को ऐप डाउनलोड करवाना है। जब वे शॉपिंग करेंगे, तो आपको घर बैठे पैसे मिलेंगे। बस ध्यान रहे कि आप सही लोगों को लिंक भेजें जो शॉपिंग में रुचि रखते हों।
#4 – Meesho Dropshipping Business से पैसे कमाएं
दोस्तों, मीशो पर ड्रॉपशिपिंग सामान बेचने का एक ऐसा तरीका है जिसमें आपको सामान पहले से खरीदकर अपने पास रखने की ज़रूरत नहीं होती। जब कोई ग्राहक आपसे कुछ खरीदता है, तभी आप वह सामान मीशो से ऑर्डर करते हैं।
इसमें आप मीशो के किसी भी प्रोडक्ट की फोटो लेकर उसे अपनी दुकान या सोशल मीडिया पर दिखा सकते हैं। जब आपको ऑर्डर मिले, तो बस ग्राहक का पता डालकर मीशो पर ऑर्डर कर दें। कंपनी खुद सामान पहुंचा देगी।
आप ही सोचिए, बिना एक भी रुपया लगाए बिजनेस शुरू करने का इससे अच्छा मौका क्या होगा? आपको बस प्रोडक्ट की कीमत में अपना मुनाफा (Margin) जोड़ना है। वह मुनाफा सीधे आपके बैंक खाते में जमा हो जाता है।
इस काम में आपको पैकिंग या डिलीवरी की टेंशन नहीं लेनी पड़ती। बस आपको सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना है ताकि ज़्यादा लोग आपसे जुड़ें। जितना ज़्यादा आप शेयर करेंगे, उतनी ही ज़्यादा कमाई की संभावना बढ़ जाएगी।
ड्रॉपशिपिंग के लिए आप WhatsApp और Facebook Groups का सहारा ले सकते हैं। बस सही प्रोडक्ट चुनिए और उसे सही लोगों तक पहुंचाइए। आपकी लगातार मेहनत ही आपको इस बिजनेस में सफल बनाएगी और हमेशा कमाई देगी।
इन्हे भी पढ़ें –
- Probo App Se Paise Kaise Kamaye?
- 20 Best Paise Kamane Wali Websites
- Typing Se Paise Kaise Kamaye?
- Blogger Website Se Paise Kaise Kamaye?
- Google Pay Se Paise Kaise Kamaye?
Meesho पर अपना प्रोडक्ट कैसे बेचें?
अगर आप Meesho पर अपना Product बेचकर पैसे कमाना चाहते है तो निचे इन Steps को Follow कर सकते हैं।
Step#1 – सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Meesho ऐप को ओपन करें। होम पेज पर ऊपर की तरफ अपनी प्रोफाइल पर जाएं और वहां ‘Become a Supplier’ या ‘Start Selling’ के विकल्प पर क्लिक करें।
Step#2 – अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी (OTP) के जरिए उसे वेरीफाई करें। इसके बाद आपको अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे GST नंबर (यदि है) या बिना जीएसटी के सेलर अकाउंट बनाने का विकल्प चुनना होगा।
Step#3 – अब आपको प्रोडक्ट रिसर्च करनी है। मीशो पर सबसे ज्यादा बिकने वाली कैटेगरी जैसे वुमेन्स फैशन, होम एंड किचन, या ज्वेलरी में से वह प्रोडक्ट चुनें जिसकी डिमांड ज्यादा हो और जो आपको कम दाम पर मिल सके।
Step#4 – इसके बाद अपने प्रोडक्ट का प्रोफेशनल फोटोशूट करें। इसके लिए एक सफेद चार्ट पेपर को दीवार पर लगाकर बैकग्राउंड तैयार करें और अच्छी लाइट में मोबाइल के ‘Extra HD’ मोड से अलग-अलग एंगल से फोटो खींचें।
Step#5 – अब उन फोटोज को ChatGPT जैसे AI टूल की मदद से एडिट करें। फोटो का बैकग्राउंड रिमूव करके उसे आकर्षक बनाएं और एक इमेज ऐसी तैयार करें जिसमें प्रोडक्ट का सही मेज़रमेंट (नाप) सेंटीमीटर में लिखा हो।
Step#6 – आखिरी स्टेप में मीशो सप्लायर पैनल पर जाकर अपने प्रोडक्ट की लिस्टिंग करें। इसमें प्रोडक्ट का सही टाइटल, कीमत और डिस्क्रिप्शन डालकर अपनी एचडी फोटोज अपलोड करें ताकि आपका प्रोडक्ट लाइव हो सके।
Meesho Business Model और Profit Margin!
दोस्तों मीशो असल में सामान बेचने वालों (Sellers) और उसे आगे प्रमोट करने वालों (Resellers) को एक साथ जोड़ता है। इसमें सेलर अपने प्रोडक्ट ऐप पर डालता है और रिसेलर उसे अपने दोस्तों या सोशल मीडिया पर शेयर करता है।
इस मॉडल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी को भी नुकसान नहीं होता है। सेलर को बहुत सारे ऑर्डर्स मिल जाते हैं और रिसेलर को बिना एक भी रुपया लगाए घर बैठे कमाई का मौका मिलता है। यह पूरी तरह से एक भरोसेमंद और फायदे वाला सौदा है।
प्रॉफिट मार्जिन (Profit Margin) कैसे तय करें?
मीशो पर आप खुद तय करते हैं कि आपको एक प्रोडक्ट पर कितने पैसे कमाने हैं। जब आप कोई सामान पसंद करते हैं, तो उसमें अपना मुनाफा (Margin) जोड़कर उसकी कीमत बढ़ा सकते हैं।
जैसे मान लीजिए मीशो पर किसी सूट की असली कीमत ₹800 है। अब आप चाहते हैं कि आपको इस पर ₹200 का फायदा हो, तो आप ग्राहक को इसकी कीमत ₹1000 बताएंगे।
- प्रोडक्ट की असली कीमत: ₹800
- आपका मुनाफा (Margin): ₹200
- ग्राहक के लिए कुल कीमत: ₹1000
जब ग्राहक ऑर्डर पूरा कर लेगा और सामान उसे मिल जाएगा, तो मीशो आपके हिस्से के ₹200 सीधे आपके बैंक खाते में भेज देगा। आप ही सोचिए, बिना सामान खरीदे और बिना डिलीवरी की टेंशन लिए मुनाफा कमाना कितना आसान है!
Meesho Safe है या नहीं?
दोस्तों, सच तो यह है कि मीशो आज के समय में भारत का सबसे भरोसेमंद और बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बन चुका है। यह एक पूरी तरह लीगल और रजिस्टर्ड कंपनी है, जिस पर लाखों लोग बिना किसी डर के रोज़ाना काम कर रहे हैं और अच्छी इनकम कर रहे हैं।
मीशो ऐप की सबसे बड़ी सुरक्षा यह है कि यहाँ आपको Zero Investment (जीरो निवेश) से काम शुरू करना होता है। जब आप अपनी जेब से एक भी रुपया नहीं लगाते, तो आपके साथ कोई आर्थिक धोखाधड़ी होने का खतरा भी नहीं रहता। आपको बस सामान प्रमोट करना है, बाकी जिम्मेदारी कंपनी की है।
जहाँ तक बात है पेमेंट और सामान की, तो मीशो का Secure Payment System बहुत मजबूत है। अगर आपका ग्राहक सामान वापस (Return) करना चाहता है, तो मीशो की रिटर्न पॉलिसी बहुत आसान है। सामान वापस होते ही आपका पैसा सुरक्षित तरीके से हैंडल किया जाता है।
आप ही सोचिए, जो कंपनी पैकिंग, डिलीवरी और पेमेंट की पूरी जिम्मेदारी खुद लेती है, वह कितनी सुरक्षित होगी। मुझे तो लगता है, मीशो पर काम करना पूरी तरह सुरक्षित है और आप घर बैठे यहाँ से अपना ऑनलाइन बिजनेस शुरू करके हमेशा कमाई कर सकते हैं।
Meesho से पैसा कमाने के लिए जरूरी Tips!
अगर आप Meesho से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो सिर्फ Products बेचना काफी नहीं है, बल्कि सही Strategy अपनाना भी ज़रूरी है। कुछ छोटी-छोटी बातें अपनाकर आप अपनी Sales बढ़ा सकते हैं और Customer का भरोसा जीत सकते हैं। जो निचे इस प्रकार हैं:
- सही Product Selection करें – हमेशा ऐसे Products चुनें जिनकी Market में Demand ज्यादा हो और Quality अच्छी हो।
- Social Media Marketing Skill सीखें – WhatsApp, Facebook और Instagram पर Products को आकर्षक तरीके से Share करें।
- Customer का भरोसा बनाएँ – समय पर Delivery, सही जानकारी और अच्छे व्यवहार से Customer बार-बार आपसे खरीदेगा।
- Regular Updates और Offers दें – नए Products की जानकारी और Discount Offers से Customers को जोड़े रखें।
👉 इन Tips को Follow करने से आपकी Sales लगातार बढ़ेगी और आप Meesho से स्थिर Income बना पाएंगे।
Meesho App से पैसा कौन-कौन कमा सकते हैं?
Meesho App घर बैठे कमाई करने का आसान जरिया है। इस प्लेटफॉर्म का फायदा हर उस व्यक्ति को हो सकता है जो बिना ज्यादा निवेश के अपना छोटा Online Business शुरू करना चाहता है। खास बात यह है कि इसमें किसी भी उम्र या प्रोफेशन का व्यक्ति जुड़कर Income बना सकता है।
- Students – पढ़ाई के साथ Part-time Business शुरू करके Extra Income कमा सकते हैं।
- Housewives – घर के कामों के साथ खाली समय में Products Resell करके Profit कमा सकती हैं।
- Job Holders – Full-time नौकरी के साथ Side Income का बेहतर Option।
- Small Shopkeepers – बिना नया Stock खरीदे, App से Products बेचकर Income बढ़ा सकते हैं।
- Freelancers और Beginners – Zero Investment से Online Earning शुरू करने के लिए Best Platform।
👉 सरल शब्दों में कहें तो, Meesho App हर उस व्यक्ति के लिए है जो अपने मोबाइल से घर बैठे पैसे कमाना चाहता है।
Meesho की कमियां और चैलेंज!
दोस्तों Meesho एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, लेकिन इसमें कुछ ऐसी कमियां और चुनौतियाँ भी हैं जिनके बारे में हर नए यूज़र को पहले से पता होना चाहिए। जो निचे इस प्रकार हैं:
- कई बार प्रोडक्ट की Quality उम्मीद से कम निकलती है, जिससे कस्टमर का भरोसा टूट सकता है।
- Delivery time ज्यादा होने की वजह से ग्राहक को इंतजार करना पड़ता है।
- रिटर्न और रिफंड प्रक्रिया थोड़ी लंबी हो सकती है, जिससे Seller और Reseller दोनों को दिक्कत होती है।
- Profit margin हमेशा स्थिर नहीं रहता, यह Product category और Competition पर निर्भर करता है।
- नए Resellers के लिए Customer trust बनाना सबसे बड़ा Challenge होता है।
👉 कुल मिलाकर कहा जाए तो, Meesho से कमाई करने के साथ-साथ इन चुनौतियों को सही तरीके से संभालना भी उतना ही ज़रूरी है।
Meesho से पैसा कमाने के Real Case Study और Source
इस वीडियो में एक 21 साल के युवक की Meesho से कमाई की असली Case Study दिखाई गई है। इसमें बताया गया है कि उसने कैसे Meesho App से अपनी ऑनलाइन कमाई की शुरुआत की और अब हर महीने अच्छी-खासी इनकम कर रहा है।
वीडियो में सभी स्टेप्स और earning proofs (screenshots) के साथ पूरी जानकारी दी गई है, ताकि कोई भी नया व्यक्ति आसानी से समझ सके कि Meesho से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं।
इन्हे भी पढ़ें –
- Fiverr Se Paise Kaise Kamaye?
- Google Gemini Se Paise Kaise Kamaye?
- Podcast Se Paise Kaise Kamaye?
- YouTube Shorts Se Paise Kaise Kamaye?
- ChatGPT Se Paise Kaise Kamaye?
FAQs – Meesho से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. Meesho से महीने में कितना पैसा कमा सकते हैं?
अगर आप Regularly Products बेचते हैं तो Meesho से आप महीने में लगभग 10,000₹ से 50,000₹ या उससे अधिक भी कमा सकते हैं। यह आपकी Sales, Marketing और Customer Network पर निर्भर करता है।
Q2. Meesho app से पैसे कैसे निकाले जाते हैं?
Meesho App में हर Order का Profit सीधे आपके Bank Account में Transfer होता है। Payment Cycle 7 दिन का होता है और आप अपने Linked Bank Account में Safe और Easy तरीके से पैसे निकाल सकते हैं।
निष्कर्ष – Meesho Se Paise Kaise Kamaye?
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें हम आपको Meesho से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दिए हैं। जिससे आप Meesho से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं अगर आपका यूट्यूब चैनल है तो आप Meesho के एफिलिएट प्रोग्राम करके पैसा कमा सकते हैं।
अगर आपको अभी Meesho के बारे में कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Meesho Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।