2026 में Telegram Se Paise Kaise Kamaye? – 10+ Proven तरीकों से 

Telegram Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों अगर आप मोबाइल चलाते होंगे तो आपने Telegram का नाम जरूर सुना होगा, जो एक Messeging App है। इसके जरिये आप किसी भी Text, Image, Videos, PDF आदि फाइल बहुत आसानी किसी को भी भेज सकते हैं। 

लेकिन आज मैं आपको इस लेख के माध्यम से टेलीग्राम से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताने वाला हूँ, जी हाँ दोस्तों आपने सही सुना टेलीग्राम से आप केवल मेसेज नहीं भेज सकते हैं बल्कि इससे पैसा भी कमा सकते हैं। 

इसके बारे में जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें क्योंकि इसमें मैं आपको Telegram से पैसे कमाने के कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में बताया हूँ। तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और टेलीग्राम से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में जानते हैं।

Table of Contents

Telegram क्या है?

टेलीग्राम एक क्लाउड-आधारित मैसेजिंग ऐप है, जिसे साल 2013 में निकोलाई और पावेल डुरोव भाइयों ने शुरू किया था। शुरुआत में यह सिर्फ एक चैटिंग ऐप था, लेकिन आज यह अपनी प्राइवेसी और बड़े ग्रुप्स की वजह से दुनिया भर में मशहूर है। क्योंकि इसकी सबसे बड़ी खूबी इसके चैनल्स और बॉट्स हैं, जो इसे बाकी ऐप्स से अलग बनाते हैं।

आप अच्छा ही सोचिये, क्या आपने कोई ऐसा ऐप देखा है जहाँ आप लाखों लोगों को एक साथ मैसेज भेज सकें? लेकिन टेलीग्राम पर आप अपनी कम्युनिटी बनाकर सीधे लोगों से जुड़ सकते हैं और इसी वजह से यहाँ ज्यादा कमाई की संभावना बनी रहती है।

आज के समय में टेलीग्राम सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि एक पूरा बिजनेस प्लेटफॉर्म बन चुका है। टेलीग्राम क्या है इसके बारे में तो आप जान चुके हैं, चलिए अब मैं आपको इससे पैसा कमाने के बेहतरीन तरीके बताता हूँ।

Telegram Se Paise Kaise Kamaye?

टेलीग्राम से आप एक नहीं बल्कि तरीकों से पैसा सकते हैं तो चलिए टेलीग्राम से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं?

#1 – Affiliate Marketing करके टेलीग्राम से पैसे कमाएं

दोस्तों एफिलिएट मार्केटिंग का मतलब है किसी दूसरी कंपनी के सामान को अपने चैनल पर प्रमोट करना और उसे बिकवाने पर कमीशन पाना है।

इसके लिए आपको Amazon या Flipkart जैसे एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ना होगा और वहां से प्रोडक्ट्स के एफिलिएट लिंक बनाकर अपने टेलीग्राम चैनल पर शेयर करने होंगे। जब भी कोई आपके लिंक से कुछ खरीदेगा, तो आपको उसका पैसा मिल जाएगा।

2026 में तो ऑनलाइन शॉपिंग और बढ़ गई है। बस आपको अपने मेंबर्स को सही और अच्छे सामान की सलाह देनी है ताकि उनका भरोसा आप पर बना रहे।

इसके लिए टेलीग्राम पर आप लूट डील्स या डिस्काउंट कूपन का चैनल बनाकर बहुत जल्दी और हमेशा कमाई कर सकते हैं।

#2 – Telegram Bot बनाकर पैसे कमाएं

चलिए अब 2026 के सबसे आधुनिक तरीके यानी टेलीग्राम बॉट के बारे में बात करते हैं। यह एक ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर की तरह काम करता है जो लोगों के सवालों के जवाब देता है।

इसके लिए आप एक ऐसा बॉट बना सकते हैं जो लोगों को फाइल डाउनलोड करने, मूवी खोजने या शॉपिंग डील्स ढूंढने में मदद करे। जब लोग आपके बॉट का इस्तेमाल करेंगे, तो आप उसमें विज्ञापन दिखाकर या सब्सक्रिप्शन बेचकर बढ़िया कमाई कर सकते हैं।

अगर आपका बॉट लोगों का काम आसान करेगा, तो वे उसे बार-बार इस्तेमाल करेंगे जिससे आपकी हमेशा कमाई होती रहेगी। आजकल बिना कोडिंग के भी बॉट बनाना बहुत आसान हो गया है, बस आपको सही टूल की जरूरत होती है।

अगर एक बार प् बॉट वायरल हो गया, तो आपको बार-बार मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। यह ऑटोमेटिक तरीके से आपके लिए पैसे कमाता रहेगा।

#3 – टेलीग्राम से ब्लॉग पर ट्रैफिक लेकर पैसे कमाएं

चलिए दोस्तों अब मैं आपको बताता हूँ कि कैसे आप अपने चैनल का इस्तेमाल अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक भेजने के लिए कर सकते हैं। यह तरीका अभी के समय 2026 में बहुत लोकप्रिय हो रहा है।

क्योंकि जब आप अपने टेलीग्राम चैनल पर किसी ब्लॉग पोस्ट का लिंक शेयर करते हैं, तो आपके मेंबर्स उस पर क्लिक करके आपकी वेबसाइट पर पहुँच जाते हैं। इससे आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ता है और आपकी कमाई की संभावना भी ज्यादा हो जाती है।

टेलीग्राम से आपको तुरंत और असली पाठक मिल जाते हैं। जब वे विज्ञापन देखते हैं, तो आपके एडसेंस खाते में पैसे जमा होने लगते हैं।

इस तरह टेलीग्राम आपके ब्लॉग के लिए एक इंजन की तरह काम करता है। बस आपको अपने चैनल पर काम की जानकारी शेयर करनी है ताकि लोग आपके लिंक पर क्लिक करें।

#4 – Telegram Paid Membership Groups से पैसे कमाएं

दोस्तों, टेलीग्राम से पैसे कमाने के तरीकों में ‘Paid Membership’ मेरा पसंदीदा तरीका है। इसमें आप एक प्राइवेट ग्रुप बनाते हैं और उसमें जुड़ने के लिए लोगों से हर महीने या एक बार फीस वसूलते हैं।

आप अच्छा ही सोचिये, अगर आपके पास कोई खास हुनर या जानकारी है, तो लोग उसे सीखने के लिए पैसे क्यों नहीं देंगे? बस आपको अपने ग्रुप में ऐसी वैल्यू देनी है जो बाहर फ्री में न मिले।

जैसे ही आप अपना प्रीमियम ग्रुप बना लेते हैं, आप उसमें खास कोर्स, टिप्स या सलाह शेयर कर सकते हैं। 2026 में यह तरीका बहुत मशहूर है क्योंकि इसमें आपकी हमेशा कमाई होने की पूरी गारंटी रहती है।

इसमें जैसे-जैसे आपके ग्रुप में मेंबर्स बढ़ते जाएंगे, आपकी कमाई भी बढ़ती जाएगी। इस काम को मैनेज करने के लिए आप टेलीग्राम बॉट्स का सहारा भी ले सकते हैं।

#5 – Refer & Earn करके Telegram से पैसे कमाएं

दोस्तों, टेलीग्राम पर बिना एक भी पैसा लगाए कमाई करने का सबसे आसान तरीका ‘Refer & Earn’ है। इसमें आपको बस अच्छे ऐप्स या प्लेटफॉर्म्स के लिंक अपने चैनल या ग्रुप में मौजूद लोगों के साथ शेयर करने होते हैं।

जब आपके शेयर किए गए रेफरल लिंक से कोई दोस्त रजिस्टर करता है, तो कंपनी आपको उसके बदले कैश या रिवॉर्ड देती है। अभी के समय 2026 में बहुत सारे अर्निंग ऐप्स और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स इसके लिए बढ़िया पैसा दे रहे हैं।

इसके लिए आप Groww, Upstox या Amazon जैसे ऐप्स के रेफरल प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं। जब भी आप इनका लिंक टेलीग्राम पर शेयर करेंगे और कोई आपके रेफरल लिंक के जरिए अकाउंट बनाएगा, तो सीधे आपके बैंक खाते में पैसे आ जाएंगे।

इस तरीके से हमेशा कमाई करने के लिए आपको नए और भरोसेमंद ऐप्स की तलाश करते रहनी चाहिए। क्योंकि टेलीग्राम की बड़ी ऑडियंस की मदद से आप एक ही लिंक से हजारों रुपए कमा सकते हैं।

#6 – Digital Products बेचकर टेलीग्राम से पैसे कमाएं

चलिए अब मैं आपको साल 2026 का सबसे फायदेमंद तरीका बताता हूँ। यहाँ आप ई-बुक्स, ऑनलाइन कोर्स या प्रीमियम टेम्पलेट्स जैसे डिजिटल प्रोडक्ट्स बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आपको सामान बार-बार नहीं बनाना पड़ता है। आपको बस एक बार अपनी फाइल तैयार करनी है और उसे अपने चैनल पर शेयर करना है। मतलब एक बार की मेहनत से आप बार-बार पैसे कमा सकते हैं।

जब आपके चैनल पर लोग बढ़ जाते हैं, तो आप पेमेंट गेटवे का लिंक लगाकर अपना प्रोडक्ट बेच सकते हैं। जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक करके पैसे देंगे तो उन्हें तुरंत फाइल मिल जाएगी। इस तरह आपकी हमेशा कमाई होने की राह खुल जाती है।

टेलीग्राम पर डिजिटल सामान बेचना बहुत ही आसान और सुरक्षित है। बस आपको अपने लोगों की जरूरत के हिसाब से सही प्रोडक्ट चुनना होगा।

#7 – Telegram Channel बेचकर पैसे कमाएं

दोस्तों, अब तक तो आप Telegram से पैसे कमाने के कई तरीके तो आप देख चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बने-बनाए चैनल को बेचकर भी एक साथ मोटा पैसा कमा सकते हैं? यह बिल्कुल किसी चलती हुई दुकान को बेचने जैसा है।

जब आपके चैनल पर बहुत सारे एक्टिव मेंबर्स हो जाते हैं, तो कई लोग या कंपनियां उसे खरीदने के लिए तैयार रहती हैं। क्योंकि वो लोग नया चैनल बनाकर मेहनत करने के बजाय पुराना और चलता हुआ चैनल खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं।

चैनल बेचने के लिए आपको बस उसे किसी अच्छे टॉपिक पर तैयार करना है और उसमें मेंबर्स बढ़ाने हैं। जब चैनल बड़ा हो जाए, तो आप सोशल मीडिया ग्रुप्स या वेबसाइट्स पर इसे बेचने के लिए डाल सकते हैं।

यहाँ आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि चैनल में कितने लोग हैं और वे कितने एक्टिव हैं। इस तरह से आप अलग-अलग चैनल बनाकर और उन्हें बेचकर हमेशा कमाई कर सकते हैं।

#8 – Link Shortener के जरिये टेलीग्राम से पैसे कमाएं

दोस्तों, चलिए अब बात करते हैं बिना किसी खास स्किल के पैसे कमाने के आसान तरीके यानी लिंक शार्टनर (Link Shortener) की। इसमें आपको बस किसी भी काम के लिंक को छोटा करके अपने चैनल पर शेयर करना होता है।

जब भी कोई आपके शेयर किए हुए छोटे लिंक पर क्लिक करता है, तो उसे असली कंटेंट देखने से पहले एक छोटा विज्ञापन दिखाई देता है जिसके बदले आपको पैसे मिलते हैं। इस जितने ज्यादा लोग उस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपकी उतनी ही ज्यादा कमाई होगी।

मेरे हिसाब मूवीज, सरकारी नौकरी या स्टडी मैटेरियल वाले चैनल्स के लिए यह तरीका सबसे बेस्ट है। इसके लिए बस आपको किसी भरोसेमंद वेबसाइट से लिंक छोटा करना है और उसे अपने टेलीग्राम चैनल पर शेयर कर देना है।

फिर जब लोग उस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपकी कमाई शुरू हो जाएगी इस काम में सफल होने के लिए आपको लगातार मेहनत करनी होगी और अपने टेलीग्राम चैनल पर एक्टिव रहना होगा। निचे मैं आपको कुछ पॉपुलर Link Shortner Websites के बारे में बताया हूँ। 

  • ShrinkMe.io
  • Linkvertise
  • Adf.ly
  • ShrinkEarn
  • Ouo.io
  • Uii.io
  • Za.gl

#9 – Freelancing Service बेचकर टेलीग्राम से पैसे कमाएं

चलिए अब मैं आपको बताता हूँ कि आप अपनी स्किल का इस्तेमाल करके टेलीग्राम से पैसे कैसे कमा सकते हैं। अगर आपको राइटिंग, डिजाइनिंग या कोडिंग आती है, तो टेलीग्राम आपके लिए ग्राहकों का खजाना है।

क्योंकि यहाँ बहुत सारे फ्रीलांसिंग ग्रुप्स और चैनल्स बने हुए हैं जहाँ हर दिन नए काम की जानकारी शेयर की जाती है। आपको बस इन ग्रुप्स से जुड़ना है और जो काम आप कर सकते हैं, उसके लिए सीधे क्लाइंट को मैसेज करना है।

हालांकि इसके लिए आपको अपने पुराने काम के कुछ सैंपल्स भी साथ भेजने होंगे। जब क्लाइंट को आपका काम पसंद आएगा, तो वह आपको काम देगा और बदले में आपकी अच्छी कमाई होगी।

टेलीग्राम पर अपनी सर्विस बेचने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहाँ आपको किसी वेबसाइट को कमीशन नहीं देना पड़ता है। आप सीधे क्लाइंट से बात करके अपने पैसे तय कर सकते हैं, जिससे आपकी हमेशा कमाई बनी रहती है।

#10 – Donation लेकर टेलीग्राम से पैसे कमाएं

दोस्तों, टेलीग्राम से कमाई के कई तरीके तो आपने देख लिए, चलिए अब एक ऐसे तरीके की बात करते हैं जो पूरी तरह आपके कंटेंट की वैल्यू पर टिका है। इसे हम डोनेशन या स्वेच्छा से दिया गया आर्थिक सहयोग कहते हैं।

अगर आप अपने टेलीग्राम चैनल पर लोगों को बहुत काम की जानकारी या फ्री सर्विस दे रहे हैं, तो आप उनसे डोनेशन मांग सकते हैं। क्योंकि जब आपकी वजह से किसी का फायदा होगा, तो वह खुशी-खुशी आपकी मदद जरूर करेगा।

इसके लिए आप अपने चैनल के बायो (Bio) या पोस्ट के नीचे UPI आईडी या ‘Buy Me a Coffee’ जैसे लिंक लगा सकते हैं। 2026 में यह तरीका काफी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि इसमें किसी तीसरे का दबाव नहीं होता है।

इस तरह डोनेशन के जरिए आप बिना किसी विज्ञापन के हमेशा कमाई कर सकते हैं। बस आपको अपने मेंबर्स के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाना होगा ताकि वे आपके काम को पसंद करें।

#11 – Online Teaching के जरिये टेलीग्राम से पैसे कमाएं

चलिए अब बात करते हैं साल 2026 के सबसे हिट तरीके यानी ऑनलाइन टीचिंग की। अगर आपको किसी भी विषय की अच्छी जानकारी है, तो आप टेलीग्राम पर अपना प्राइवेट चैनल बना सकते हैं।

यहाँ आप छात्रों को जोड़कर उन्हें नोट्स, वीडियो लेक्चर्स और क्विज भेज सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपनी क्लास के लिए एक निश्चित फीस तय करनी होगी।

आप अपने प्राइवेट चैनल का लिंक तभी दें जब छात्र आपको फीस चुका दे। इस तरह आप घर बैठे अपनी जानकारी से हमेशा कमाई कर सकते हैं।

इसके लिए शुरू में आप कुछ फ्री डेमो क्लासेज भी दे सकते हैं जिससे लोग आप पर भरोसा करें। जब आपकी पहचान बन जाएगी, तब आपके पास ज्यादा कमाई की संभावना बढ़ जाएगी।

#12 – Paid Promotions करके टेलीग्राम से पैसे कमाएं

चलिए दोस्तों अब बात करते हैं सबसे बेहतरीन पैसे कमाने के तरीके यानी ‘Paid Promotions’ की। इसमें आपको बस अपने चैनल पर दूसरी कंपनियों के विज्ञापन पोस्ट करने होते हैं।

जब आपके चैनल पर अच्छी संख्या में मेंबर्स जुड़ जाते हैं, तो कई ब्रांड्स और छोटे बिजनेस आपसे संपर्क करते हैं। वे चाहते हैं कि आप उनके प्रोडक्ट या सर्विस की जानकारी अपने चैनल पर शेयर करें, जिसके बदले वे आपको पैसे देते हैं।

इसके लिए आपको अपने चैनल पर हमेशा एक्टिव रहना होगा। जब आपके मेंबर्स आपकी बात पर भरोसा करने लगेंगे, तब आपको बड़े विज्ञापनों से ज्यादा कमाई की संभावना मिलेगी।

दोस्तों पेड़ प्रमोशन से हमेशा कमाई करने के लिए जरूरी है कि आप केवल अच्छी चीजों का ही प्रचार करें। इससे आपके मेंबर्स का भरोसा बना रहेगा और 2026 में आप एक सफल इन्फ्लुएंसर बनकर टेलीग्राम से बढ़िया मुनाफा कमा पाएंगे।

इन्हे भी पढ़ें –

FAQs – Telegram से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. क्या टेलीग्राम से सच में पैसे मिलते हैं?

Ans👉हाँ, Telegram से पैसे कमाना बिल्कुल संभव है। अगर आपका चैनल या ग्रुप अच्छी संख्या में active members और engaged audience बना लेता है, तो आप paid promotions, affiliate marketing, या digital products बेचकर पैसे कमा सकते हैं। Regular और valuable content डालना जरूरी है, क्योंकि audience trust ही आपके earning potential को बढ़ाता है।

Q2. टेलीग्राम चैनल कैसे ग्रो करें?

Ans👉Telegram चैनल grow करने के लिए niche select करना सबसे पहला step है। अपने chosen topic से जुड़े tips, videos और guides डालें। Audience interaction बढ़ाने के लिए polls, quizzes और Q&A sessions करें। अपने चैनल का link सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ शेयर करें। Consistency और high-quality content से subscribers बढ़ते हैं।

Q3. क्या टेलीग्राम से बिना पैसे लगाए पैसा कमा सकते हैं?

Ans👉हाँ, Telegram से free methods के जरिए भी earning संभव है। आप organic growth strategies जैसे affiliate marketing, informative posts, और audience engagement का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कोई initial investment नहीं चाहिए, बस patience और लगातार content डालना जरूरी है। Organic growth long-term में ज्यादा profitable होता है।

Q4. टेलीग्राम में सब्सक्राइबर क्या होते हैं?

Ans👉Telegram subscribers वे लोग हैं जिन्होंने आपके चैनल को join किया है। ये लोग आपके posts, videos और updates को देखते हैं। ज्यादा engaged subscribers होने से आपके चैनल की credibility बढ़ती है और paid promotions या affiliate sales के chances भी बढ़ जाते हैं। High-quality और consistent content से subscribers बढ़ाने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष – Telegram Se Paise Kaise Kamaye?

इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद मुझे उम्मीद है कि अब आप टेलीग्राम से पैसे कमाना सिख गए होंगे। और साथ में हम एक Case Study शेयर किये हैं जिसको पढ़कर आपको भरोसा हो जायेगा कि सच में टेलीग्राम से पैसे कमाए जा सकते हैं। 

अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Telegram Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।

दोस्तों मेरा नाम बादल कुमार है, मैं दो साल से Blogging, SEO, WordPress पर आर्टिकल लिख रहा हूँ। इसलिए मुझे इन टॉपिक के बारे में अच्छी जानकारी हो गयी है और मैं अपने इस वेबसाइट पर उन्ही टॉपिक से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment