Pinterest Earning Real Case Study, Pinterest Se Paise Kaise Kamaye? – 10 Proven तरीकों से 

Pinterest Se Paise Kaise Kamaye – Pinterest एक ऐसा Platform है जहाँ लोग हर दिन नए Ideas, Photos और Tips खोजने आते हैं। यहाँ आप Recipes, Fashion, Home Decor और Study से जुड़े हजारों Pins देखते हैं, जो आपकी पसंद के अनुसार दिखते हैं।

Pinterest सिर्फ Fun के लिए नहीं, बल्कि Online Earning के लिए भी बहुत अच्छा Platform माना जाता है। कई Creators यहाँ Pins बनाकर अपने Blog, Products या Affiliate Links से अच्छी कमाई करते हैं।

अगर आप भी घर बैठे Online पैसा कमाना चाहते हैं, तो Pinterest आपके लिए बहुत अच्छा तरीका हो सकता है। बस सही तरह के Pins बनाने, अच्छे Keywords लिखने और रोज थोड़ा समय देने की जरूरत होती है।

इस लेख में हम आसान भाषा में बताएंगे कि Pinterest से पैसे कमाने के कौन-कौन से तरीके हैं, कौन सा तरीका आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा और कैसे आप बिना बड़े Setup के कमाई शुरू कर सकते हैं।

Table of Contents

Pinterest क्या है?

दोस्तों, Pinterest सिर्फ एक सोशल मीडिया ऐप नहीं, बल्कि एक विजुअल सर्च इंजन है जहाँ लोग चीजें खोजने आते हैं। इसमें सभी इमेज अच्छी क्वालिटी में मिलती है जिसे अपनी जरूरत के हिसाब से डाउनलोड कर सकते हैं। 

इसकी शुरुआत साल 2010 में बेन सिल्वरमैन ने की थी। पहले यह सिर्फ डेस्कटॉप के लिए था, लेकिन आज यह करोड़ों लोगों की पसंद बन चुका है। यहाँ लोग अपनी पसंद की चीज़ों को डिजिटल बोर्ड पर पिन करके सेव करते हैं।

सरल शब्दों में कहूँ तो, Pinterest एक ऐसी जगह है जहाँ आप खाना पकाने, फैशन और घर सजाने जैसे विषयों पर जानकारी पाते हैं। यहाँ हर जानकारी एक फोटो (Pin) के रूप में होती है, जिस पर क्लिक करके आप सीधे उसकी वेबसाइट पर पहुँच सकते हैं।

Pinterest App Overview

App NamePinterest
Rating4.5 Star
Size40MB
Reviews1Cr+
CategoryImage Sharing
Installation100Cr+

Pinterest App को डाउनलोड कैसे करें?

Pinterest इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है। चाहे आप Android यूज़र हों या iPhone, Pinterest को डाउनलोड करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप इसे तुरंत अपने फ़ोन में इंस्टॉल कर सकते हैं:

Pinterest

Android यूज़र्स के लिए

  • अपने फ़ोन में Google Play Store खोलें।
  • सर्च बार में Pinterest टाइप करें।
  • ऐप दिखाई देने पर Install बटन पर क्लिक करें।
  • कुछ सेकंड में ऐप आपके फ़ोन में डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो जाएगा।

iPhone यूज़र्स के लिए

  • अपने फ़ोन का App Store खोलें।
  • सर्च ऑप्शन में Pinterest टाइप करें।
  • ऐप पर क्लिक करके Get बटन दबाएँ।
  • ऐप ऑटोमैटिकली डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो जाएगा।

Pinterest में अकाउंट कैसे बनायें?

चलिए दोस्तों मैं आप लोगों को पहले Pinterest में अकाउंट बनाना सीखता हूँ क्योंकि जबआप Pinterest में Sign Up किये रहेंगे तभी पैसा कमाना शुरू कर पाएंगे तो इसमें अकाउंट बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आप Pinterest App को खोलें जिसके बाद आपको अपनी Email ID डालने या सीधे Google या Facebook से जुड़ने का विकल्प मिलेगा। मुझे लगता है कि ‘Google’ के साथ आगे बढ़ना सबसे आसान रहता है।
  • अपनी ईमेल आईडी चुनने के बाद आपको अपनी Date of Birth यानी जन्मतिथि भरनी होगी । इसके बाद अपना जेंडर (Gender) और देश (Country) चुनकर ‘Next’ पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने कई कैटेगरी आएंगी। आपको कम से कम 5 टॉपिक्स चुनने होंगे जिनमें आपकी रुचि है, जैसे कुकिंग, टेक्नोलॉजी या फोटोग्राफी। आप ही सोचिए, जब आप अपनी पसंद बता देंगे, तभी तो ऐप आपको अच्छे-अच्छे पोस्ट दिखा पाएगा।
  • जैसे ही आप अपना इंटरेस्ट चुनकर आगे बढ़ेंगे, आपका अकाउंट बन जाएगा। ऐप के नीचे की तरफ आपको ‘Saved’ का ऑप्शन दिखेगा जहाँ से आप अपनी प्रोफाइल देख सकते हैं और ‘Plus (+)’ बटन दबाकर अपनी खुद की फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।

Pinterest Se Paise Kaise Kamaye?

Pinterest Se Paise Kamane Ke Tarikeक्या करना होगा?
Affiliate Marketingकिसी Product को Promote करके Commission कमाएँ। High-Quality और SEO-Friendly Pins बनाएं।
ब्लॉग ट्रैफिकPinterest से Blog पर Direct Traffic भेजें। AdSense, Sponsored Posts और Affiliate Income।
Refer & EarnReferral Links Pinterest Pins पर Share करें। Sign Up या Purchase पर Reward या Commission।
फोटो बेचेंCreative और High-Quality Images Showcase करें। Stock Photo Sites के Links Use करें।
Paid PromotionPinterest Ads के ज़रिए Products या Services Promote करें। Traffic और Sales Revenue बढ़ाएं।
Online Course बेचेंKnowledge को Course में बदलें। SEO-Friendly Pins और Landing Page Link डालें।
Ebook बेचेंValuable Knowledge के लिए Ebook बेचें। Eye-Catching Pins बनाएं।
Link ShortenerLinks Short करके Monetize करें। Reliable Tools Use करें। Click पर पैसे Earn करें।
Pinterest Account बेचेंActive और Popular Account Sell करें। High Followers और Engagement जरूरी।
YouTube Video ViewsYouTube Videos को Pinterest पर Share करें। Affiliate Links या Blog Links भी Add करें।

चलिए अब Pinterest से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

#1 – Affiliate Marketing करके pinterest से पैसे कमाएं

दोस्तों, Pinterest पर Affiliate Marketing पैसे कमाने का सबसे बेस्ट और आसान तरीका है। इसमें आपको बस दूसरे कंपनियों के प्रोडक्ट्स को अपने एफिलिएट लिंक द्वारा प्रमोट करना होता है। जब भी कोई आपके दिए गए एफिलिएट लिंक से सामान खरीदता है, तो आपको उसका कमीशन मिलता है।

इसकी शुरुआत करने के लिए आपको Amazon या Flipkart जैसे किसी अच्छे Affiliate Program को जॉइन करना होगा। फिर उसके बाद वहां से अपने पसंद के किसी प्रोडक्ट का लिंक कॉपी करें। अब उस प्रोडक्ट की एक सुंदर फोटो या वीडियो (Pin) बनाकर उसे Pinterest पर अपलोड कर दें।

जब आप Pin अपलोड करें, तो उसके ‘Destination Link’ वाले सेक्शन में अपना अफिलिएट लिंक डालना न भूलें। जैसे ही कोई यूजर आपकी फोटो देखकर उस पर क्लिक करेगा, वह सीधा शॉपिंग वेबसाइट पर पहुंच जाएगा और वहां से खरीदारी करेगा तो आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। 

लेकिन ध्यान रहे आप अपनी पसंद (Niche) के हिसाब से ही प्रोडक्ट्स चुनें। अगर आप लगातार मेहनत करके अच्छे और काम के प्रोडक्ट्स लोगों तक शेयर करेंगे, तो आपकी हमेशा कमाई होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।

#2 – ब्लॉग पर ट्रैफिक भेजकर Pinterest से पैसे कमाएं

दोस्तों, अगर आपके पास एक ब्लॉग या वेबसाइट है, तो Pinterest आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए आप अपनी ब्लॉग पोस्ट के लिए सुंदर ‘Pins’ बनाकर Pinterest पर शेयर कर सकते हैं। फिर जब लोग आपकी इमेज पर क्लिक करेंगे, तो वे सीधे आपकी वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

जैसे ही इस आपके ब्लॉग पर लोग आने लगेंगे, तो आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ेगा जिससे आपकी कमाई के रास्ते खुल जाएंगे। फिर आप वहां Google AdSense के विज्ञापन दिखा सकते हैं या किसी खास प्रोडक्ट का रिव्यू लिखकर पैसे कमा सकते हैं। इसके बाद आपकी वेबसाइट पर जितना ज्यादा ट्रैफिक होगा, उतनी ही ज्यादा आपकी कमाई बढ़ती रहेगी।

ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने के लिए आपको बस पिन के टाइटल और डिस्क्रिप्शन में सही शब्दों का इस्तेमाल करना है। अपनी हर फोटो के साथ अपने ब्लॉग पोस्ट का लिंक जरूर जोड़ें। इससे लोग आसानी से आपकी साइट पर जा सकेंगे और आप बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के ज्यादा कमाई कर पाएंगे।

इसके लिए आपको बस अपनी हर नई पोस्ट के लिए 2-3 अलग तरह की डिज़ाइन वाली पिन्स बनानी होंगी। जब आप लगातार मेहनत करेंगे और हर दिन नए पिन्स डालेंगे, तो Pinterest खुद आपके ब्लॉग को प्रमोट करना शुरू कर देगा।

#3 – Refer & Earn के जरिये Pinterest से पैसे कमाएं

दोस्तों, अगर आप बिना कोई सामान बेचे या बिना किसी इन्वेस्टमेंट के कमाई करना चाहते हैं, तो Refer & Earn सबसे आसान रास्ता है। इसमें आपको बस अच्छे ऐप्स या वेबसाइट्स के रेफरल लिंक Pinterest पर शेयर करने होते हैं।

फिर जब भी कोई यूजर आपके पिन किए गए रेफरल लिंक पर क्लिक करके उस ऐप को डाउनलोड करता है या रजिस्टर करता है, तो कंपनी आपको उसका कमीशन देती है। यह तरीका उन लोगों के लिए बेस्ट है जो शुरुआत में ज्यादा झंझट नहीं पालना चाहते हैं।

इस तरह से पैसे कमाने के लिए आजकल मार्केट में Cashkaro, Winzo, या Upstox जैसे कई प्लेटफॉर्म हैं जो रेफर करने पर अच्छे पैसे देते हैं। तो आपको इन ऐप में रजिस्टर करना है जिसके बाद आपको आपका रेफरल लिंक मिलेगा। 

तो आपको अपना रेफरल लिंक लेना है और उसे एक सुंदर इमेज (Pin) के साथ Pinterest पर अपलोड कर देना है।

जैसे ही लोग आपके पिन को देखेंगे और आपके रेफरल लिंक ऐप को डाउनलोड करेंगे, आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। ध्यान रहे कि आप उन्हीं ऐप्स को प्रमोट करें जो भरोसेमंद हों, ताकि लोग आपकी बातों पर यकीन करें और हमेशा आपकी प्रोफाइल से जुड़े रहें।

#4 – फोटो बेचकर Pinterest से पैसे कमाएं

अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आपके फोन या कैमरे में शानदार फोटोज का कलेक्शन है, तो Pinterest में आप अपनी खींची गई फोटो को प्रमोट करके उन्हें सीधे बेच सकते हैं जिसके बदले आपको अच्छे पैसे मिलेंगे। 

इसके लिए आपको अपनी बेस्ट फोटोज को Pinterest पर पिन के रूप में अपलोड करना होगा। फिर जब लोग आपकी सुंदर फोटोज को देखते हैं, तो वे उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं। तो ऐसे में आप इन पिन के डिस्क्रिप्शन में अपने ऑनलाइन स्टोर या फोटो सेलिंग वेबसाइट का लिंक दे सकते हैं।

जैसे ही कोई यूजर आपकी फोटो पर क्लिक करके उसे खरीदता है, पैसा सीधे आपके अकाउंट में आ जाता है। और आज के समय में Adobe Stock और Shutterstock जैसी वेबसाइट्स पर फोटो अपलोड करके उनका लिंक Pinterest पर शेयर करना सबसे आसान तरीका है।

इस काम में बस आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आपकी फोटो की क्वालिटी अच्छी हो। जितनी ज्यादा आकर्षक आपकी फोटो होगी, लोग उसे उतना ही ज्यादा पसंद करेंगे, जिससे आपकी कमाई होने की संभावना बढ़ जाती है।

#5 – Paid Promotion करके Pinterest से पैसे कमाएं

दोस्तों, जब आपके Pinterest अकाउंट पर अच्छे फॉलोअर्स और मंथली व्यूज आने लगते हैं, तब बड़े ब्रांड्स खुद आपसे जुड़ना चाहते हैं। और वो आपको अपने प्रोडक्ट्स को पिन के जरिए प्रमोट करने के लिए अच्छे पैसे देते हैं।

इसमें आपको बस ब्रांड के प्रोडक्ट की एक सुंदर फोटो या वीडियो (Idea Pin) बनाकर अपने बोर्ड पर शेयर करनी होती है। चूंकि आपके पास पहले से एक एक्टिव ऑडियंस है, इसलिए ब्रांड्स को वहां से काफी फायदा मिलता है।

हालांकि पेड प्रमोशन से कमाई करने के लिए आपको अपनी प्रोफाइल के बायो में ईमेल आईडी जरूर लिखनी होगी। ताकि कंपनियां आपसे सीधे बात कर पाएंगी और आप हर एक प्रमोशन पोस्ट के लिए अपनी मर्जी के पैसे ले सकेंगे।

जितना ज्यादा आपके पिन्स पर लोग क्लिक करेंगे, उतनी ही आपकी डिमांड बढ़ेगी। ध्यान रहे कि आप केवल उन्हीं ब्रांड्स को प्रमोट करें जो आपके फॉलोअर्स के काम के हों, ताकि आपकी प्रोफाइल पर लोगों का भरोसा हमेशा बना रहे।

#6 – Online Course बेचकर Pinterest से पैसे कमाएं

अगर आप किसी काम में माहिर हैं और दूसरों को वो सिखाना चाहते हैं, तो दोस्तों Pinterest आपके लिए एक सोने की खान साबित हो सकता है। आजकल लोग नई स्किल्स सीखने के लिए यूट्यूब से ज्यादा विजुअल गाइड्स और अच्छे कोर्सेज तलाशते हैं, जिसका फायदा आप उठा सकते हैं।

Pinterest पर आप अपने कोर्स के छोटे-छोटे वीडियो या इन्फोग्राफिक्स (Infographics) पिन के रूप में शेयर करें। जब लोगों को आपकी दी गई जानकारी पसंद आएगी, तो वे आपकी प्रोफाइल पर जाएंगे और आपका कोर्स खरीदेंगे। हालांकि इसके लिए आप अपने फुल कोर्स का लिंक प्रोफाइल बायो में दे सकते हैं। 

कोर्स बेचने के लिए आपको बस यह ध्यान रखना है कि आपके पिन्स दिखने में काफी अट्रैक्टिव हों। जब आप लगातार काम करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान देंगे, तो वे आप पर भरोसा करने लगेंगे। यही भरोसा आगे चलकर आपकी हमेशा होने वाली कमाई का जरिया बन जाएगा।

इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको बार-बार मेहनत नहीं करनी पड़ती है। अगर एक बार अच्छा कोर्स बनाकर उसका लिंक Pinterest पर डाल दिया, तो वहां से सालों तक ट्रैफिक आता रहता है। इससे आपको घर बैठे कमाई होती रहेगी।

#7 – Ebook बेचकर Pinterest से पैसे कमाएं

दोस्तों, अगर आपको किसी खास विषय की अच्छी जानकारी है, तो उसे एक ई-बुक (Ebook) का रूप देकर आप Pinterest से बहुत बढ़िया कमाई कर सकते हैं। आज के समय में लोग जानकारी के लिए पैसे खर्च करने से पीछे नहीं हटते, बस आपकी ई-बुक उनकी किसी समस्या का समाधान करने वाली होनी चाहिए।

अपनी ई-बुक को बेचने के लिए आपको सबसे पहले एक सुंदर “Pin” बनाना होगा जो लोगों का ध्यान खींचे। जब आप उस पिन को Pinterest पर अपलोड करेंगे, तो उसके डिस्क्रिप्शन में अपनी ई-बुक का लिंक डाल दें। इससे जब भी कोई उस फोटो पर क्लिक करेगा, वह सीधे आपके पेमेंट पेज पर पहुँच जाएगा।

लगातार मेहनत करते हुए अगर आप हर दिन नए और काम के पिन शेयर करते हैं, तो आपकी ई-बुक ज्यादा लोगों तक पहुँचेगी। इस तरीके में सबसे अच्छी बात यह है कि आपको Ebook बार-बार बनाना नहीं पड़ता है। बस एक बार ई-बुक लिखें और उसे सालों-साल बेचकर हमेशा कमाई करते रहें।

#8 – Link Shortener के जरिये Pinterest से पैसे कमाएं 

दोस्तों, अगर आप Pinterest पर बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते और कम समय में ही कमाई शुरू करना चाहते हैं, तो Link Shortener आपके लिए सबसे बेस्ट तरीका है। इसमें आपको बस वायरल होने वाले लिंक्स को छोटा करके शेयर करना होता है।

इसके लिए आप किसी भी ट्रेंडिंग खबर, फ्री ई-बुक या जरूरी फाइल का ओरिजिनल लिंक लेकर उसे ShrinkMe.io या GPLinks जैसी साइट्स पर जाकर छोटा कर लें। अब इस छोटे लिंक को आप अपनी Pinterest पिन के डेस्टिनेशन लिंक में लगा दें।

जब भी कोई यूजर आपकी पिन देखकर उस लिंक पर क्लिक करेगा, तो उसे असली कंटेंट देखने से पहले एक छोटा सा विज्ञापन दिखेगा। उस विज्ञापन को देखने के बदले में ये वेबसाइट्स आपको पैसे देती हैं, जो सीधे आपके वॉलेट में जुड़ते जाते हैं।

इस तरीके में सबसे अच्छी बात यह है कि आपको खुद का कोई प्रोडक्ट नहीं बेचना पड़ता है। बस आपको लोगों की पसंद के हिसाब से सही जानकारी शेयर करनी है। जितने ज्यादा क्लिक्स आपकी पिन पर आएंगे, उतनी ही ज्यादा आपकी हमेशा कमाई होती रहेगी।

कोशिश करें कि आप ऐसी चीजों के लिंक शेयर करें जिन्हें लोग ढूंढ रहे हों। तब आपके लिंक पर क्लिक करने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी, और आप घर बैठे बिना किसी बड़े इन्वेस्टमेंट के Pinterest से अच्छे खासे पैसे बना पाएंगे।

#9 – Pinterest Account बेचकर पैसे कमाएं 

दोस्तों, अगर आप Pinterest पर लगातार मेहनत करके एक ऐसा अकाउंट बना लेते हैं जिस पर अच्छे फॉलोअर्स और मंथली व्यूज आते हैं, तो आप उस अकाउंट को सीधे बेचकर एक साथ मोटा पैसा कमा सकते हैं। आज के समय में बहुत से लोग और कंपनियां बने-बनाये अकाउंट खरीदना पसंद करती हैं।

जब आपके अकाउंट पर किसी खास टॉपिक (जैसे फैशन या होम डेकोर) से जुड़ी ऑडियंस बढ़ जाती है, तो उसकी वैल्यू काफी ज्यादा हो जाती है। आपको बस अपने प्रोफाइल को अच्छे से Optimize करना है ताकि खरीदार को उसमें ज्यादा कमाई की संभावना साफ-साफ दिखाई दे।

एक बार जब आपका अकाउंट बिकने लायक हो जाए, तो आप ‘Fameswap’ जैसी वेबसाइट्स पर जाकर इसे लिस्ट कर सकते हैं। वहां आपको सही खरीदार मिल जाते हैं और आप अपनी मेहनत की अच्छी कीमत वसूल कर सकते हैं। मेरे हिसाब से यह तरीका उन लोगों के लिए बेस्ट है जो जीरो से अकाउंट बढ़ाना जानते हैं।

#10 – यूट्यूब वीडियो पर व्यूज लेकर Pinterest से पैसे कमाएं 

दोस्तों, अगर आपका एक यूट्यूब चैनल है तो Pinterest आपके लिए ट्रैफिक का खजाना साबित हो सकता है। आप अपने वीडियो के छोटे क्लिप्स या थंबनेल को Pinterest पर पिन के रूप में शेयर करें। जब लोग आपकी आकर्षक फोटो देखेंगे, तो वे आपके वीडियो पर क्लिक जरूर करेंगे।

इससे न केवल आपके वीडियो के व्यूज बढ़ेंगे, बल्कि आपकी कमाई में भी जबरदस्त उछाल आएगा। जब ज्यादा लोग आपके वीडियो देखेंगे, तो गूगल एडसेंस से आपकी कमाई बढ़ जायेगी। यह तरीका उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपने चैनल को जल्दी ग्रो करना चाहते हैं।

लेकिन पिन डालते समय ध्यान रखें कि आप वीडियो का लिंक ‘Destination Link’ में जरूर डालें। इससे यूजर सीधे आपके यूट्यूब पेज पर पहुंच जाएगा। अगर आप लगातार मेहनत करते हैं और हर नए वीडियो को यहाँ प्रमोट करते हैं, तो बहुत कम समय में आप यूट्यूब से कमाई शुरू कर पाएंगे।

Pinterest से पैसा कमाने के लिए Successful Tips!

इस लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आपने Pinterest से पैसा कमाना सिख लिए हैं चलिए अब हम आपको Pinterest से पैसा कमाने के लिए कुछ बेहतरीन Tips को बताते हैं जिसको फॉलो करके अपनी कमाई को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं।

  • Pinterest Blog/Website से Connect करें – अगर आपका Blog या Website है, तो Pins को उससे Link करें। इससे Traffic भी बढ़ेगा और Ad Revenue भी मिलेगा।
  • Niche चुनें – सबसे पहले आपको एक Clear Niche पर Focus करना चाहिए जैसे – Fashion, Travel, Recipes या DIY Crafts। इससे आपके Followers Targeted रहेंगे।
  • High-Quality Pins बनाएं – हमेशा Attractive और Clear Images का इस्तेमाल करें। Pinterest एक Visual Platform है, इसलिए Eye-Catching Pins ज़्यादा Engagement लाते हैं।
  • Consistency बनाए रखें – Regular Pins पोस्ट करना बहुत ज़रूरी है। Daily या Weekly Schedule बनाकर Content डालें।
  • SEO Friendly Description लिखें – अपने Pins और Boards में Relevant Keywords का इस्तेमाल करें ताकि आपके Pins Search में आसानी से मिल सकें।
  • Affiliate Marketing से Earning करें – अपने Pins में Affiliate Links जोड़ें और जब कोई Product Buy करेगा तो आपको Commission मिलेगा।

इन्हे भी पढ़ें –

Pinterest Side Hustle Real Case Study: बिना अनुभव के $300/Month की कमाई

अगर आपको लगता है कि Pinterest से कमाई करने के लिए सालों का अनुभव या बड़ा setup चाहिए, तो यह कहानी आपको जरूर प्रेरित करेगी। Medium पर प्रकाशित Sai Rahul Akarapu की Case Study

 में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बिल्कुल शुरुआत से, बिना किसी खास अनुभव के, कुछ ही महीनों में Pinterest से $300 हर महीने कमाना शुरू कर दिया।

उन्होंने सही niche चुना, Pinterest SEO पर ध्यान दिया, और लगातार नए pins पोस्ट करते हुए अपनी प्रोफ़ाइल को धीरे-धीरे एक steady income source में बदल लिया। ये example साबित करता है कि अगर सही strategy अपनाई जाए, तो Pinterest किसी के लिए भी एक शानदार earning platform बन सकता है।

FAQs – Pinterest से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. क्या Pinterest free है?

हाँ, Pinterest इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से Free है। आप बिना कोई पैसा दिए Account बना सकते हैं, Pins पोस्ट कर सकते हैं और Ideas Explore कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप Ads चलाना या Promoted Pins इस्तेमाल करना चाहें तो उसके लिए Paid Options भी हैं। Basic Features के लिए बिल्कुल Free है।

Q2. Pinterest से कितना पैसा कमाया जा सकता है?

Pinterest से कमाई आपकी Strategy और Consistency पर निर्भर करती है। Beginners कुछ हज़ार रुपए महीना कमा सकते हैं, जबकि Experienced Users Affiliate Marketing, Sponsored Pins और Traffic से लाखों तक कमा सकते हैं। Creative और SEO-Friendly Content डालने से Earning Potential काफी बढ़ जाता है।

Q3. क्या Pinterest India में monetize होता है?

हाँ, Pinterest India में Monetize होता है, लेकिन सीधे Pinterest Ads से Earning अभी Limited है। आप Affiliate Links, Sponsored Content या अपने Blog/YouTube Traffic से India में भी पैसे कमा सकते हैं। Monetization के लिए Focused Niche और High-Quality Content बहुत जरूरी है।

Q4. Pinterest SEO क्या है और यह क्यों जरूरी है?

Pinterest SEO का मतलब है अपने Pins और Boards को Search-Friendly बनाना। Keywords, Descriptions और Board Names को Optimize करके आपके Pins ज्यादा लोगों तक पहुँचते हैं। SEO सही होने पर Engagement बढ़ता है और Traffic भी ज्यादा आता है, जिससे Pinterest से पैसे कमाना आसान हो जाता है।

Q5. Pinterest और Instagram में पैसा कमाने में क्या फर्क है?

Pinterest और Instagram दोनों से पैसे कमाए जा सकते हैं, लेकिन तरीका अलग है। Instagram पर Brand Deals और Sponsored Posts ज्यादा चलते हैं, जबकि Pinterest Affiliate Marketing, Blog Traffic और YouTube Integration से Long-Term Earning देता है। Pinterest पर Content लंबे समय तक Search में रहता है, Instagram पर जल्दी पुराना हो जाता है।

निष्कर्ष – Pinterest Se Paise Kaise Kamaye?

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको Pinterest से पैसे कमाने के कुछ आसान और बेहतरीन तरीकों के बारे में बताया हूँ। जिससे मुझे पूरा भरोसा है इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप Pinterest से पैसे कमाना सीख गए होंगे। 

लेकिन अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब बहुत जल्द ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Pinterest Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।

दोस्तों मेरा नाम बादल कुमार है, मैं दो साल से Blogging, SEO, WordPress पर आर्टिकल लिख रहा हूँ। इसलिए मुझे इन टॉपिक के बारे में अच्छी जानकारी हो गयी है और मैं अपने इस वेबसाइट पर उन्ही टॉपिक से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment