Paytm Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों अगर आप ऑनलाइन पैसे का लेन देन करते होंगे तो आपने Paytm का जरूर सुना होगा जो एक UPI Application हैं इसके जरिये आप किसी को भी पैसा भेज सकते हैं और Receive कर सकते हैं।
लेकिन क्या आपने अभी सोचा है कि पेटीएम से पैसे भी कमाए जा सकते हैं जी हाँ आपने सही सुना Paytm से पैसे भी कमाए जा सकते हैं। अगर आपको Paytm से पैसे कमाने के बारे में नहीं पता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
क्योंकि आज इस लेख के माध्यम से आपको paytm से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकरी देने वाला हूँ, इसलिए ज्यादा समय न लेते हुए चलिए इस लेख को शुरू करते हैं और पेटीएम से पैसे कमाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Paytm क्या है?
Paytm एक भारतीय डिजिटल पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म है जो लोगों को मोबाइल से पैसे भेजने, लेने और Online Payment करने की सुविधा देता है। इसका पूरा नाम “Pay Through Mobile” है। इसे 2010 में Vijay Shekhar Sharma ने शुरू किया था, और आज यह भारत के सबसे भरोसेमंद Payment Apps में से एक है।
Paytm के ज़रिए आप आसानी से Mobile Recharge, बिजली बिल, DTH Recharge, Metro Card Recharge और Online Shopping कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने Paytm Wallet में पैसे रखकर किसी को भी सेकंडों में भेज सकते हैं।
यह App सिर्फ Payment के लिए नहीं, बल्कि Financial Services भी देता है जैसे—Banking, Insurance, Gold Investment और Loan की सुविधा। इसलिए Paytm अब एक Mini Digital Bank बन चुका है।
दोस्तों Paytm का इस्तेमाल बहुत Safe और आसान है क्योंकि इसमें Secure UPI System और OTP Verification होता है। इससे आपका Data और पैसा दोनों सुरक्षित रहते हैं।
आज के समय में लाखों छोटे दुकानदार, Students और Online Sellers Paytm का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इससे Cashless Transaction तेज़, आसान और भरोसेमंद बन जाता है।
Paytm App कैसे डाउनलोड करें?
अब तो आप Paytm क्या है इसके बारे जान चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको Paytm App डाउनलोड करने के बारे में बताता हूँ, जिसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

- सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store खोलें।
- Search बार में “Paytm” लिखें।
- जो पहला Official App दिखे, उस पर क्लिक करें।
- अब “Install” बटन दबाएं।
- डाउनलोड पूरा होने के बाद App अपने आप आपके मोबाइल में Install हो जाएगा।
Paytm में रजिस्टर कैसे करें?
देखिये दोस्तों Paytm से पैसा आप तभी कमा पाएंगे जब इसमें रजिस्टर यानि की अकॉउंट बनाएंगे तो चलिए अब मैं आपको Paytm में अकाउंट बनाने की पूरी प्रक्रिया बताता हूँ जिसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
Step#1 – सबसे पहले Play Store से Paytm ऐप डाउनलोड करके ओपन करें। जिसके बाद आपको मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन दिखेगा तो उसमे अपना मोबाइल नंबर डालें, जिसके बाद एक ओटीपी (OTP) आएगा। और ओटीपी अपने आप वेरिफाई हो जाएगा और आप पेटीएम ऐप के अंदर लॉगिन हो जाएंगे।
Step#2 – अब Paytm में लॉगिन होने के बाद बाईं ओर कोने में दिए गए प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और ‘UPI & Payment Settings’ वाले विकल्प को चुनें।
Step#3 – अब ‘Add Bank Account’ के ऑप्शन पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने सभी बैंकों की लिस्ट आ जाएगी। अब जिस बैंक में आपका खाता है, उसे सेलेक्ट करें। जिसके बाद पेटीएम ऐप आपके बैंक डिटेल्स को ऑटोमैटिक ढूंढ लेगा।
Step#4 – अगर आप नए यूजर हैं, यानि पहली बैंक अकाउंट जोड़ रहे हैं तो ‘Set Pin’ पर क्लिक करें। फिर इसके बाद अपने एटीएम (Debit Card) के अंतिम 6 अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करें।
Step#5 – सभी डिटेल्स डालने के बाद आपके नंबर पर बैंक से एक ओटीपी आएगा, उसे भरें। इसके बाद आपसे अपना एटीएम पिन (जिससे आप पैसे निकालते हैं) डालने को कहा जाएगा तो उसके डालें।
Step#6 – अब अपनी पसंद का 6 अंकों का यूपीआई पिन सेट करें। इसे दोबारा डालकर कंफर्म करें। यह पिन आपको हमेशा याद रखना होगा क्योंकि हर ट्रांजैक्शन के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी।
Step#7 – पिन सेट होने के बाद आपका बैंक अकाउंट लिंक हो जाएगा। अब आप ‘To Mobile’ ऑप्शन के जरिये पैसे भेज सकते हैं, ‘Scan Any QR’ से दुकान पर पेमेंट कर सकते हैं और ‘Balance & History’ में जाकर अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं।
दोस्तों Paytm App का इस्तेमाल करते समय Screeshot नहीं ले सकते हैं इसलिए मैं आप लोगों को समझाने के लिए Screenshot नहीं जोड़ पाया हूँ। बल्कि निचे एक वीडियो शेयर किया हूँ जिसमे Paytm में अकाउंट बनाने के 2026 में नयी प्रक्रिया बताई गयी है।
Paytm Se Paise Kaise Kamaye?
दोस्तों Paytm से आप एक नहीं बल्कि कई तरीकों से पैसा कमा सकते हैं तो चलिए अब उन सभी तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
#1 – Cashback और Rewards से पैसे कमाना
दोस्तों जब भी आप Paytm से मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट या ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो हर बार कुछ न कुछ Cashback या Reward Points मिलते हैं। ये पॉइंट्स बाद में पैसे या डिस्काउंट के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
और Paytm हमेशा अलग-अलग ऑफ़र चलाता रहता है जैसे “100 रुपये का रिचार्ज करो और 20 रुपये Cashback पाओ।” बस ऐसे ही छोटे-छोटे ऑफ़र से आप धीरे-धीरे अच्छा खासा पैसा बचा सकते हैं या कमा सकते हैं।
अगर आप Paytm Wallet या Paytm UPI से Transaction करते हैं, तो हर ट्रांजैक्शन पर कुछ Cashback Coins मिलते हैं। इन्हें आप Paytm Mall में शॉपिंग करते समय डिस्काउंट के रूप में या कुछ Coins को Cash में कन्वर्ट करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
#2 – Paytm Refer and Earn Program से कमाई
दोस्तों Paytm Refer and Earn Program भी घर बैठे पैसे कमाने का एक बहुत ही आसान तरीका है। इस प्रोग्राम में आपको बस अपने दोस्तों, परिवार या किसी भी व्यक्ति को अपने रेफरल लिंक से Paytm App डाउनलोड करवाना होता है।
और जब कोई व्यक्ति आपके दिए गए Referral Link से Paytm App इंस्टॉल करता है और पहली बार ट्रांजैक्शन करता है, तो Paytm आपको Cashback या Reward Points देता है। इन Points को आप बाद में Paytm Wallet में ट्रांसफर कर सकते हैं या Recharge, Shopping या Bill Payment में इस्तेमाल कर सकते हैं।
दोस्तों इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जितने ज़्यादा लोगों को आप Refer करेंगे, उतनी ही ज़्यादा आपकी कमाई बढ़ती जाएगी। अगर आप चाहें तो इसको एक Side Income या छोटा Online Business की तरह भी चला सकते हैं।
उदाहरण के लिए, अगर आप रोज़ 5 लोगों को अपने रेफरल लिंक से Paytm App में जोड़ते हैं और हर Refer पर ₹100 तक Cashback मिलता है, तो आप आसानी से महीने के हजारों रुपये कमा सकते हैं। इसलिए अगर आप बिना निवेश के Online Paise कमाने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो Paytm Refer and Earn Program आपके लिए एक बढ़िया शुरुआत हो सकती है।
#3 – Paytm Mall या Paytm Shopping से पैसे कमाना
दोस्तों अगर आप कोई छोटा Online Business चलाते हैं, तो आप Paytm Mall पर अपना Store खोलकर अपने प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं। इससे आपके सेल्स बढ़ेंगे और हर ऑर्डर से प्रॉफिट मिलेगा।
और Paytm Cashback Offers का फायदा उठाकर भी पैसे बचाए जा सकते हैं, जो आगे चलकर आपकी कमाई में जुड़ते हैं। यानी, जितनी ज्यादा शॉपिंग, उतना ज्यादा कैशबैक और सेविंग्स होती है।
इस तरह, Paytm Mall और Paytm Shopping न सिर्फ खरीदने का प्लेटफॉर्म हैं, बल्कि समझदारी से इस्तेमाल करने पर एक अच्छा Earning Source भी बन सकते हैं।
#4 – Paytm Games / Paytm First Games से पैसे कमाना
दोस्तों Paytm First Games एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आप गेम खेलकर आसानी से पैसे कमा सकते हैं। यहाँ आपको सिर्फ़ खेल में अच्छा प्रदर्शन करना होता है और जीतने पर Cash Prize मिलता है। ये तरीका बच्चों और छात्रों के लिए भी safe और fun है।
इसके जरिये आप Quiz, Fantasy Sports, Rummy या Mini Games खेलकर Paytm Wallet में सीधे पैसे कमा सकते हैं। शुरुआत में छोटे-छोटे टूर्नामेंट्स में हिस्सा लें ताकि गेम के नियम और सिस्टम समझ में आए।
#5 – Paytm Business App से पैसे कमाना
Paytm Business App छोटे और बड़े Business दोनों के लिए पैसा कमाने का शानदार तरीका है। अगर आपके पास खुद का दुकान, ऑनलाइन स्टोर या कोई सर्विस है, तो आप Paytm Business App के ज़रिए आसानी से Payment Collect कर सकते हैं और अपने बिज़नेस को Grow कर सकते हैं।
Paytm Business App में आप QR Code Payment का उपयोग करके अपने ग्राहकों से तुरंत पैसे ले सकते हैं। इससे आपके पैसे सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं। यह तरीका बहुत तेज़ और सुरक्षित भी है।
#6 – Paytm Ads या Paytm Partner Program से कमाई
दोस्तों Paytm ने अपने यूज़र्स के लिए Partner Program और Ads Program शुरू किए हैं, जिससे आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।
Paytm Ads Program – अगर आपके पास Blog, Website, या Social Media पर अच्छी ट्रैफ़िक है, तो आप Paytm Ads के जरिए कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको Ads दिखाने पर Commission मिलता है। जितनी ज्यादा ट्रैफ़िक, उतनी ज्यादा कमाई।
Paytm Partner Program – यह Program छोटे बिज़नेस और Freelancers के लिए बहुत फायदेमंद है। आप Paytm Partner बनकर अपने ग्राहकों को Paytm Services जैसे Recharge, Bill Payment या Digital Products इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। हर successful ट्रांजैक्शन पर आपको Commission मिलेगा।
इन्हे भी पढ़ें –
- Social Media Se Paise Kaise Kamaye?
- Referral Program Se Paise Kaise Kamaye?
- Google AdSense Se Paise Kaise Kamaye?
- Google Se Paise Kaise Kamaye
- WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye?
Paytm App से पैसे विथड्रॉ कैसे करें?
अब तो आपने Paytm से पैसा कमाना सिख लिया तो चलिए अब अपने कमाए हुए पैसे को Paytm से बैंक अकाउंट में कैसे भेजें इसके बारे में जानते हैं। Paytm App से पैसे निकालना बहुत आसान है।
अगर आपके Paytm Wallet, Bank Account या Paytm Payments Bank में पैसे हैं, तो आप कुछ आसान स्टेप्स में उन्हें अपने बैंक या ATM में ट्रांसफर कर सकते हैं।
- Step 1: Paytm App खोलें और “Balance & History” सेक्शन पर जाएं।
- Step 2: वहाँ आपको “Send Money to Bank” या “Transfer to Bank” का ऑप्शन दिखेगा।
- Step 3: अपना बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और नाम सही से डालें।
- Step 4: जितनी रकम निकालनी है, वो दर्ज करें और “Proceed” पर टैप करें।
- Step 5: Transaction पूरा होते ही पैसे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएंगे।
अगर आप Paytm Payments Bank इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप Paytm Debit Card या UPI के ज़रिए भी किसी ATM से पैसे निकाल सकते हैं।
ध्यान रखें:
- पैसे भेजने से पहले अकाउंट डिटेल्स चेक करें।
- हर ट्रांजैक्शन पर Paytm कुछ सर्विस चार्ज ले सकता है (अगर लागू हो)।
- Verified KYC होना ज़रूरी है ताकि लिमिट के बिना ट्रांजैक्शन हो सके।
थोड़े से ध्यान और सही स्टेप्स से आप Paytm के ज़रिए तुरंत पैसे निकाल सकते हैं, चाहे वो बिज़नेस पेमेंट हो या किसी ने आपको ऑनलाइन ट्रांसफर किया हो।
Paytm से पैसे कमाने में लगने वाला समय और जरूरी Tips
इस लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आपने Paytm से पैसा कमाना सिख लिया है तो चलिए अब हम आपको Paytm से पैसा कमाने के लिए कुछ बेहतरीन Tips बताते हैं, जो आपकी पैसा कमाने में बहुत ज्यादा मदद करेंगे।
- सही तरीका चुनें – जैसा की दोस्तों अब आपको पता चल ही गया होगा कि Paytm से पैसे कमाने का हर तरीका अलग है। अगर आप Refer & Earn करते हैं तो 1-2 दिन में कमाई दिख सकती है, लेकिन आपको Business या Affiliate से कमाने में कुछ हफ़्ते लग सकते हैं।
- Regular इस्तेमाल करें – कैशबैक पाने के लिए Paytm App को रोज़ इस्तेमाल करें क्योंकि जितना ज्यादा आप Transactions करेंगे, उतने ज्यादा Cashback और Rewards मिलेंगे।
- Offers पर नज़र रखें – Paytm पर समय-समय पर Special Offers और Scratch Cards आते रहते हैं। तो इन पर नजर रखते रहें ताकि ऑफर मिस हो पाए।
- Safe और Genuine Link ही इस्तेमाल करें – कभी भी Fake Offers या Links पर क्लिक न करें। हमेशा Official Paytm App या Website से ही काम करें।
- Patience रखें – Online कमाई तुरंत नहीं होती है। धीरे-धीरे Experience बढ़ने पर आपकी Earnings भी बढ़ती जाएंगी।
Paytm से जुड़ी Investment Opportunities
दोस्तों अभी के समय Paytm सिर्फ एक payment app नहीं है, बल्कि आज के समय में यह एक investment platform भी बन चुका है। अगर आप सोच रहे हैं कि Paytm के जरिए पैसे कैसे बढ़ाए जा सकते हैं, तो नीचे दिए गए options आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं।
- NPS (National Pension System) – Paytm Money से आप NPS account खोलकर अपने retirement के लिए सुरक्षित saving कर सकते हैं। इससे आपको tax benefits भी मिलते हैं।
- Paytm Money App में Mutual Fund Investment – Paytm Money App से आप ₹100 से भी कम राशि में SIP शुरू कर सकते हैं। यह long-term investment के लिए एक सुरक्षित और आसान तरीका है।
- Stock Market में निवेश – दोस्तों Paytm Money से आप सीधे शेयर खरीद-बेच सकते हैं। इसमें आप trusted companies में निवेश करके अच्छा return पा सकते हैं।
- Digital Gold में निवेश – अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो Paytm पर digital gold खरीद सकते हैं। यह 24K pure gold होता है जिसे आप चाहें तो बाद में physical form में भी मंगवा भी सकते हैं।
इन्हे भी पढ़ें –
- Rapido App Se Paise Kaise Kamaye?
- Shopsy Se Paise Kaise Kamaye?
- Meesho Se Paise Kaise Kamaye?
- Students Online Paise Kaise Kamaye?
- Pinterest Se Paise Kaise Kamaye?
FAQs – Paytm से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. क्या Paytm से सच में पैसे कमाए जा सकते हैं?
हाँ, Paytm से सच में पैसे कमाए जा सकते हैं। इसके लिए आप Refer & Earn, Paytm Partner Program, Paytm First Games या Paytm Ads का इस्तेमाल कर सकते हैं। सही तरीके से काम करें और अपनी audience या दोस्तों को जोड़ें, तो घर बैठे अच्छी कमाई संभव है।
Q2. Paytm Refer & Earn से कितने पैसे मिलते हैं?
Paytm Refer & Earn में आमतौर पर हर नए यूज़र के लिए 10-50 रुपए तक मिल सकते हैं। यह राशि ऑफ़र के अनुसार बदलती रहती है। बस आप अपने referral code के ज़रिए दोस्तों को जोड़ें और उनके पहले successful transaction पर instant पैसे Wallet में credited हो जाते हैं।
Q3. Paytm First Games से जीतने के बाद पैसे कहाँ आते हैं?
Paytm First Games में जीतने के बाद आपकी कमाई सीधे आपके Paytm Wallet में credited होती है। कभी-कभी कुछ games के लिए आपको Paytm Cash के बजाय Paytm Points या वाउचर मिल सकते हैं, जिसे आप shopping या recharge में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Q4. Paytm Money में investment safe है या नहीं?
Paytm Money एक licensed और regulated platform है। इसमें Mutual Funds, Stocks और ETFs में investment किया जा सकता है। निवेश सुरक्षित है, लेकिन market में risk हमेशा रहता है। इसलिए पहले research करें और छोटी राशि से शुरू करें, ताकि सुरक्षित तरीके से पैसा बढ़ाया जा सके।
Q5. बिना KYC के Paytm से पैसे निकाल सकते हैं क्या?
बिना KYC verification के Paytm से पैसे निकालना लिमिटेड होता है। KYC पूरा करने के बाद ही आप बड़ी रकम transfer या Withdraw कर सकते हैं। इसलिए अगर आप Regular या बड़ी कमाई चाहते हैं, तो जल्दी से KYC पूरा कर लेना ज़रूरी है।
निष्कर्ष – Paytm Se Paise Kaise Kamaye?
दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको Paytm से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में बताया हूँ। मुझे उम्मीद है कि अब आप Paytm से पैसे कमाना सिख गए होंगे।
अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Paytm Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।