Quora पर Answer लिखकर पैसा कमाना शुरू करें बेहतरीन तरीकों से – Quora Se Paise Kaise Kamaye?

Quora Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों अगर आप गूगल पर किसी टॉपिक से रिलेटेड सवाल पूछते होंगे तो आपने Quora का नाम जरूर सुना होगा। जो की एक QNA प्लेटफार्म है इसमें हर एक टॉपिक से रिलेटेड सवाल पूछे जाते हैं और एक्सपर्ट लोग इसका जवाब भी देते हैं। 

अगर आपको किसी एक टॉपिक के बारे में गहरी जानकारी है तो उससे रिलेटेड सवालों के जवाब देकर आप Quora से पैसा कमा सकते हैं। 

अगर आपको Quora से पैसे कमाने के बारे में नहीं पता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है आज इस लेख के माध्यम से मैं आपको Quora से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में बताने वाला हूँ। 

तो इसलिए ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Quora से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जानते हैं। 

Quora क्या है?

दोस्तों Quora एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहाँ लोग सवाल पूछते हैं और दूसरे लोग उन सवालों के जवाब देते हैं। यहाँ हर टॉपिक पर जानकारी मिलती है, चाहे वह पढ़ाई हो, करियर या जीवन से जुड़ी बातें।

Quora ऐप लोगों को अपने विचार और अनुभव साझा करने का मौका देता है। जिससे कोई भी व्यक्ति यहाँ अपना अकाउंट बनाकर दूसरों की मदद कर सकता है और खुद भी बहुत कुछ सीख सकता है।

Quora पर आपको अलग-अलग लोगों के जवाब मिलते हैं, जिससे किसी भी टॉपिक को समझना आसान हो जाता है। इसलिए मुझे लगता है Quora सीखने और सिखाने दोनों के लिए बहुत उपयोगी है।

Quora Se Paise Kaise Kamaye?

Quora से पैसे कमाने के लिए आपको बहुत से तरीके मिलते हैं बशर्ते आपको सही से लिखने आना चाहिए अगर आप अच्छे से लिखना सीख जाते हैं तो किसी भी तरीके से आप पैसा कमा सकते हैं तो चलिए अब Quora से पैसे कमाने के तरीके बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं। 

तरीका (Method)कैसे पैसे मिलेंगे और क्या करना होगा?
#1 – Affiliate Marketingयूजर के सवालों का कीमती जवाब दें और उसमें नैचुरल तरीके से प्रोडक्ट्स प्रमोट करें। डायरेक्ट लिंक के बजाय लैंडिंग पेज या ब्लॉग का इस्तेमाल करें।
#2 – Blog TrafficQuora के करोड़ों यूजर्स को अपने जवाबों के जरिए ब्लॉग पर भेजें। वहां AdSense और Affiliate के जरिए आपकी कमाई डॉलर में होगी।
#3 – Freelancing Projectsअपनी प्रोफाइल को पोर्टफोलियो की तरह इस्तेमाल करें। मुश्किल सवालों के जवाब देकर अपनी अथॉरिटी बनाएं और हाई-पेइंग क्लाइंट्स हासिल करें।
#4 – Sponsored Contentएक ‘Influencer’ बनें और ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स के बारे में लिखकर उनसे सीधे फीस लें। आप अपने खुद के ई-बुक्स या कोर्स भी बेच सकते हैं।

#1 – Affiliate Marketing करके पैसे कमाएं

Affiliate Marketing एक ऐसा Business Model है, जिसकी मदद से आप घर बैठे किसी भी कंपनी का products या services को promote करके commission कमा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी एफिलिएट प्रोग्राम के साथ जुड़ना होता है। 

फिर उसके प्रोडक्ट को अपने एफिलिएट लिंक द्वारा प्रोमोट करके पैसे कमा सकते हैं लेकिन सवाल उठता है Quora से Affiliate links कैसे promote करें? तो इसके लिए आप value-based जवाब दें। मतलब, पहले user की query को अच्छे से समझिए और फिर अपने जवाब में naturally affiliate product का ज़िक्र कीजिए।

फिर उसके बाद अपना एफिलिएट लिंक जोड़ दें Direct Affiliate link डालने से बचिए, इसके लिए आप blog या landing page का इस्तेमाल करें, जिससे से आप traffic को affiliate link की ओर redirect कर सकें।

अब Best affiliate niches on Quora की बात करते हैं। तो Quora पर ज़्यादातर traffic informational content पढ़ने से आता है, तो ऐसे इसके लिए कुछ निचे affiliate niche इस प्रकार हैं:

  • Digital Products
  • Online Courses
  • SEO Tools
  • Freelancing Tools
  • Finance-related Products

#2 – ब्लॉग पर ट्रैफिक लाएं और कमाई बढ़ाएं

दोस्तों अगर आप एक ब्लॉगर हैं, तो Quora आपके लिए ‘गोल्ड माइन’ साबित हो सकता है। क्योंकि यहाँ लाखों लोग हर रोज़ अपनी समस्याओं के समाधान ढूँढते हैं। इसलिए अगर आप सही तरीके से Quora का इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने ब्लॉग पर ऐसा ट्रैफिक भेज सकते हैं जो न सिर्फ आपकी पोस्ट पढ़ेगा, बल्कि आपकी कमाई भी बढ़ाएगा।

लेकिन सवाल ये आता है की Quora से आप अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक भेजेंगे कैसे तो इसके लिए निचे मैं आपको बेहतरीन तरीका बताया हूँ। 

  • किसी भी सवाल का जवाब देते समय पहले यूज़र की समस्या का पूरा हल लिखें। जब पाठक को लगे कि आपका जवाब वाकई मददगार है, तब अंत में “ज़्यादा जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें” लिखकर अपने ब्लॉग का लिंक दें।
  • आपके जवाब पर जितने ज़्यादा Upvotes और शेयर्स मिलेंगे, Quora उसे उतने ही ज़्यादा लोगों को दिखाएगा। इससे आपके ब्लॉग पर आने वाले विज़िटर्स की संख्या (CTR) बढ़ेगी।
  • एक बार जब Quora से आपके ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक आने लगे, तो आप Google AdSense के विज्ञापनों या Affiliate Links के ज़रिए डॉलर में कमाई शुरू कर सकते हैं।

लेकिन दोस्तों ध्यान रहे की सीधे लिंक शेयर करने की गलती न करें, वरना Quora आपके अकाउंट को स्पैम मानकर ब्लॉक कर सकता है। हमेशा नेचुरल तरीके से लिंक शामिल करें।

#3 – फ्रीलांसिंग (Freelancing) के ज़रिए प्रोजेक्ट्स पाएं

अक्सर लोग फ्रीलांसिंग क्लाइंट्स ढूँढने के लिए सिर्फ Upwork या Fiverr पर निर्भर रहते हैं, लेकिन Quora एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ क्लाइंट्स खुद चलकर आपके पास आ सकते हैं। और यहाँ आप अपनी Authority बनाकर हाई-पेइंग प्रोजेक्ट्स पा सकते हैं।

मुझे पता है अब आप सोच रहे होंगे की आखरी Quora से क्लाइंट्स कैसे पाएं? तो इसके लिए इन बातो को ध्यान रखें। 

  • आपकी Quora प्रोफाइल आपकी ‘डिजिटल पहचान’ है। अपने बायो (Bio) में साफ़ लिखें कि आप किस चीज़ के एक्सपर्ट हैं (जैसे- SEO Specialist या Graphic Designer) और अपने पिछले काम का लिंक ज़रूर डालें।
  • अपनी फील्ड (Niche) से जुड़े कठिन सवालों के ऐसे जवाब दें ताकि पढ़ने वाले को लगे कि आप वाकई इस काम के उस्ताद हैं। जब आप लगातार क्वालिटी कंटेंट देते हैं, तो लोगों का आप पर Trust बढ़ता है।
  • अब जवाब के बीच में बहुत ही विनम्रता से अपनी सर्विस का ज़िक्र करें।

उदाहरण: “मैने हाल ही में एक क्लाइंट के लिए इसी तरह की समस्या हल की थी जिससे उनकी सेल्स 40% बढ़ गई। अगर आपको भी अपनी वेबसाइट के लिए ऐसा ही SEO ऑडिट चाहिए, तो आप मेरी प्रोफाइल चेक कर सकते हैं।”

#4 – Sponsored Content के जरिए Quora से पैसे कमाएं 

अगर आप Quora पर एक एक्टिव और जानकारी रखने वाले (knowledgeable) यूजर बन जाते हैं, तो आप Sponsored Content के जरिए सीधे ब्रांड्स से पैसे कमा सकते हैं। इसका मतलब है किसी कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में जवाब लिखना और उसके बदले उनसे मोटी फीस लेना।

क्योंकि जब आप किसी एक  विषय (जैसे- हेल्थ, फाइनेंस या टेक) पर लगातार बेहतरीन जवाब लिखते हैं, तो ब्रांड्स आपको एक ‘Infuencer’ के रूप में देखते हैं। ऐसे में ब्रांड्स खुद आपसे संपर्क करते हैं ताकि आप उनके बारे में जानकारी शेयर करें।

या फिर अगर आपने खुद की कोई eBook, कोर्स या टूल बनाया है, तो Quora के जरिये आप उसको प्रोमोट कर सकते हैं । क्योंकि यहाँ की ऑडियंस बहुत ही टारगेटेड होती है, जिससे आपकी सेल्स बढ़ने की संभावना (conversion rate) काफी ज्यादा होती है।

अगर आप एक कोच या कंसलटेंट हैं, तो भी आप अपने जवाबों को ‘लीड जनरेशन’ मशीन बना सकते हैं। जैसे जवाब के अंत में लिखें, “अगर आप इस विषय पर मुझसे वन-ऑन-वन (1:1) सलाह चाहते हैं, तो आप मेरी वेबसाइट पर सेशन बुक कर सकते हैं।”

इन्हे भी पढ़ें –

Quora पर सफलता पाने के Secret Tips!

दोस्तों, Quora से पैसे कमाना कोई जादू नहीं है, बल्कि इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके जवाब हज़ारों-लाखों लोगों तक पहुँचें, तो आपको इन 5 स्मार्ट टिप्स को फॉलो करना होगा जो निचे इस प्रकार हैं:

  • Quora पर जवाब लिखते समय उन शब्दों (Keywords) का इस्तेमाल करें जिन्हें लोग Google पर सर्च करते हैं। अगर आपका जवाब सर्च में ऊपर आ गया, तो आपको सालों तक फ्री ट्रैफिक मिलता रहेगा।
  • कभी भी कहीं से कंटेंट कॉपी न करें। अपनी भाषा में, अपने अनुभव के साथ जवाब लिखें। याद रखें, लोग मशीन से नहीं, इंसान से बात करना पसंद करते हैं।
  • एक-दो लाइन के जवाबों से बचें। उदाहरणों और पॉइंट्स के साथ विस्तार से समझाएं। जितना गहरा और मददगार आपका जवाब होगा, उतने ही ज्यादा Upvotes आपको मिलेंगे।
  • महीने में एक बार जवाब लिखने से काम नहीं चलेगा। हफ्ते में कम से कम 3-4 हाई-क्वालिटी जवाब ज़रूर लिखें ताकि Quora का एल्गोरिदम आपकी प्रोफाइल को प्रमोट करे।
  • फ्रीलांसिंग के लिए अपनी प्रोफाइल बायो में अपनी काबिलियत और उपलब्धियों के बारे में साफ़-साफ़ लिखें। क्योंकि एक अच्छी प्रोफाइल देखते ही क्लाइंट्स का भरोसा बढ़ जाता है।

Quora से पैसे कमाने के फायदे और नुकसान (Pros & Cons)

जिस तरह से हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। उसी तरह Quora पर भी काम शुरू करने से पहले आपको इसकी अच्छाइयों और चुनौतियों को समझ लेना चाहिए:

Quora से पैसे कमाने के फायदे 

  • Quora के जरिये बिना एक भी रुपया खर्च किए आप हज़ारों लोगों को अपने ब्लॉग या ऑफर तक ला सकते हैं।
  • सही जवाब लिखने से लोग आपको अपनी फील्ड का एक्सपर्ट मानने लगते हैं, जिससे आपकी पर्सनल ब्रांडिंग होती है।
  • जब लोग आपका लिखने का तरीका पसंद करते हैं तो Quora से आप एफिलिएट मार्केटिंग, फ्रीलांसिंग और स्पॉन्सरशिप जैसी कई जगहों से पैसे बना सकते हैं।

Quora से पैसे कमाने के नुकसान 

  • अगर आप बहुत ज्यादा लिंक शेयर करते हैं या स्पैमिंग करते हैं, तो Quora बिना बताए आपका अकाउंट सस्पेंड कर सकता है।
  • एक बेहतरीन जवाब लिखने में 30-40 मिनट लग सकते हैं। यहाँ शॉर्टकट के लिए कोई जगह नहीं है।
  • यहाँ रातों-रात परिणाम नहीं मिलते हैं। अपनी पहचान बनाने और कमाई शुरू करने में कुछ महीनों का समय लग सकता है।

इन्हे भी पढ़ें –

FAQs – Quora से पैसे कैसे कमाएं? 

Q1. क्या Quora Partner Program अभी भी भारत में चालू है?

Ans👉 इसका सीधा जवाब है— नहीं। अब आप सवाल पूछकर सीधे Quora से पैसे नहीं कमा सकते। Quora ने अपने ‘Partner Program’ को पूरी तरह बंद कर दिया है। अंग्रेजी भाषा के लिए इसे 30 सितंबर 2022 को बंद किया गया था, और हिंदी समेत बाकी सभी भाषाओं के लिए यह 24 मार्च 2023 को अंतिम रूप से बंद हो गया। इसलिए, अब सवाल पूछकर कमाई करने वाला तरीका काम नहीं करेगा।

Q2. Quora Partner Program बंद होने के बाद अब इससे कितना पैसा कमा सकते हैं?

Ans👉 हालांकि Quora अब आपको सीधे पैसे नहीं देता, लेकिन यह आज भी कमाई का एक बहुत बड़ा ज़रिया है। आप Affiliate Marketing, अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक भेजकर, या फ्रीलांसिंग क्लाइंट्स ढूँढकर यहाँ से अच्छी इनकम जेनरेट कर सकते हैं।

निष्कर्ष – Quora Se Paise Kaise Kamaye?

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको Quora से पैसे कमाने के कुछ तरीकों के बारे में बहुत ही आसान भाषा में बताया हूँ। जिससे मुझे पूरा भरोसा है अब आप Quora से पैसे कमाना सीख चुके होंगे। 

लेकिन फिर भी आपको कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब बहुत ही जल्दी देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Quora Se Paise Kaise Kamaye अच्छा लगा हो तो इससे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।

दोस्तों मेरा नाम बादल कुमार है, मैं दो साल से Blogging, SEO, WordPress पर आर्टिकल लिख रहा हूँ। इसलिए मुझे इन टॉपिक के बारे में अच्छी जानकारी हो गयी है और मैं अपने इस वेबसाइट पर उन्ही टॉपिक से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment