Rapido App Se Paise Kaise Kamaye – क्या आपने Rapido App का नाम सुना है जो अपनी बाइक का इस्तेमाल करके पैसा कमाने का मौका देता है। Rapido App में आपको Caption Account बनाना होता है जिसके बाद आप Ride Service देकर पैसा कमा सकते हैं।
और इसके अलावा इसमें Affiliate Marketing का भी ऑप्शन मिलता है जिसके जरिये आप पैसा कमा सकते हैं। Earnkaro की Rapido Affiliate Program आर्टिकल के अनुसार जो ब्यक्ति अपने Affiliate Link के माध्यम से Rapido App को डाउनलोड करके रजिस्टर करवाता है।
उसको ₹30 प्रति के हिसाब से मिलते हैं चाहे तो आप Rapido App के एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन करके पैसा कमा सकते हैं इस लेख में हम आपको Rapido App डाउनलोड करने से लेकर पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में विस्तार से चर्चा किये हैं।
अगर आपको इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो Rapido App से पैसा कमाना सिख जायेंगे, तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Rapido App से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में जानते हैं।
Rapido App क्या है?
Rapido एक popular bike taxi service है, जो शहरों में लोगों को तेज और सस्ती सफर की सुविधा देती है। अगर आपको जल्दी किसी जगह जाना हो या traffic में फँसना पसंद नहीं है।
तो Rapido आपके लिए perfect solution है। यह app विशेष रूप से उन लोगों के लिए design किया गया है जो समय बचाना चाहते हैं और काम पैसे में ride चाहते हैं। Rapido के features में शामिल हैं:
- Fast ride booking
- driver-friendly interface
- instant payment
- safety measures
इसका interface इतना सरल है कि कोई भी आसानी से ride book कर सकता है। साथ ही, driver के लिए भी rapido app काफी सुविधाजनक है क्योंकि payment तुरंत wallet में आती है और peak hours में extra bonus मिलता है।
Rapido App Overview
| Main Points | जानकारी |
| App का नाम | Rapido – Bike Taxi & Delivery App |
| स्थापना वर्ष | 2015 |
| मुख्यालय (Headquarters) | बैंगलोर, भारत |
| संस्थापक | अरविंद सांका, पवन गुनम & रिषिकेश एस.आर. |
| सेवाएँ (Services) | Bike Taxi, Auto Ride, Parcel Delivery, Food & Grocery Delivery |
| उपलब्ध शहर | 100+ भारतीय शहर (जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद आदि) |
| कमाई के तरीके | Bike Taxi Partner, Delivery Partner, Referral Program, Incentives & Bonus |
| औसत दैनिक कमाई | ₹500 – ₹1500 (काम और समय पर निर्भर) |
| App उपलब्धता | Android (Play Store) और iOS (App Store) दोनों पर |
| Official Website | https://www.rapido.bike |
Rapido App डाउनलोड कैसे करें?
दोस्तों अगर आप Rapido App से पैसे कमाना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। तो इसके लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आप अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलें।
- अब उसमे आप Rapido App लिखकर सर्च करें जिसके बाद सबसे ऊपर ही आपको Rapido App दिख जायेगा।
- फिर उसमे आप इनस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करके Rapido App को डाउनलोड कर सकते हैं।
Rapido App में रजिस्टर कैसे करें?
दोस्तों Rapido App को डाउनलोड करने के बाद इसमें अकाउंट बनाना यानि रजिस्टर करना होता है उसके बाद ही आप इससे पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं तो इसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें:
Step#1 – सबसे पहले आप Rapido ऐप को ओपन करें उसके बाद ज़रूरी परमिशन को ‘Allow’ करें और अपनी भाषा (Language) चुनकर ‘Proceed’ पर क्लिक करें।

Step#2 – अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘Proceed’ पर क्लिक करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे भरें। यदि आपके पास Referral Code है, तो उसे डालें ताकि आपको जॉइनिंग बोनस मिल सके।

Step#3 – फिर अपनी सिटी (शहर) सेलेक्ट करें। इसके बाद अपना वाहन चुनें (बाइक, ऑटो या कैब)। अगर आप बाइक चुनते हैं, तो आप बाइक टैक्सी और पार्सल डिलीवरी दोनों काम कर पाएंगे।

Step#4 – अब केवाईसी के लिए अपना पक्का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) का फ्रंट और बैक फोटो अपलोड करें। ध्यान दें कि लर्निंग लाइसेंस मान्य नहीं है। फोटो के साथ ही डीएल नंबर भी दर्ज करें।

Step#5 – अब अपनी एक साफ सेल्फी (फोटो) क्लिक करके अपलोड करें। इसके बाद अपना पूरा नाम (जो आधार/पैन पर हो), जन्मतिथि और जेंडर भरकर सबमिट करें।

Step#6 – अब अपने वाहन का नंबर डालें और आरसी (Registration Certificate) के फ्रंट और बैक की फोटो अपलोड करें। वाहन आपके दोस्त या परिवार के नाम पर भी हो सकता है, लेकिन वह पहले किसी और रैपिडो आईडी में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

Step#7 – अब पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या पैन कार्ड में से किसी एक को चुनें। उसका नंबर डालें और फ्रंट व बैक साइड की फोटो अपलोड करके सबमिट करें।

Step#8 – सभी डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद कंपनी उनका वेरिफिकेशन करेगी। कुछ समय इंतज़ार करें। आईडी एक्टिव होने के बाद आप रपिडो ऐप में ऊपर दिए गए ‘Online’ बटन को ऑन करके राइड या डिलीवरी ऑर्डर लेना शुरू कर सकते हैं।

Rapido App Se Paise Kaise Kamaye?
| Rapido App Se Paise Kamane Ke Tarike | पैसे कैसे मिलते हैं? |
| Bike Taxi Partner बनकर | Rapido App पर signup करें, RC, DL और Aadhaar अपलोड करें। Verification के बाद rides शुरू करें और ₹800–₹1500/दिन तक कमाएँ। |
| Delivery Partner बनकर | Rapido deliveries के लिए register करें। हर delivery पर commission और peak time में bonus पाएं। ₹500–₹1200/दिन तक earning संभव है। |
| Referral Program से | दोस्तों को refer करें और जब वे rides पूरी करें तो ₹200–₹500 प्रति referral तक bonus पाएं। |
| Extra Incentives और Bonus से | Peak hours और weekly targets पूरे करने पर extra income और loyalty rewards मिलते हैं। |
Rapido App से पैसे कमाने इन सभी तरीकों के बारे में चलिए अब विस्तार से जानते हैं, फिर उसके बाद इसमें से जो भी तरीका आपको अच्छा लगता है उसके जरिये पैसा कमा सकते हैं।
#1 – Bike Taxi Partner बनकर पैसे कमाएं
दोस्तों Rapido App से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका है Bike Taxi Partner बनना। इसके लिए सबसे पहले आपको Rapido की official website या app पर जाकर signup करना होगा।
Signup complete होने के बाद, Rapido team आपको verify करती है और आगे की प्रक्रिया के लिए guide करती है। Bike Taxi Partner बनने के लिए कुछ जरूरी documents की आवश्यकता होती है। जो निचे इस प्रकार हैं:
- RC (Registration Certificate) of your bike
- Driving License
- Aadhaar card
ये documents Rapido को verify करने के लिए जरूरी हैं ताकि आप legal तरीके से rides start कर सकें।
#2 – Delivery Partner बनकर पैसे कमाएं
Rapido App के माध्यम से आप सिर्फ बाइक या साइकिल लेकर ही नहीं बल्कि delivery partner बनकर भी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको Rapido deliveries के लिए registration करना होता है।
जिसमें आपके basic documents जैसे Aadhaar, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर verify करने होते हैं। Registration process बहुत आसान है, जिससे आप जल्दी ही अपना delivery account activate कर सकते हैं।
Delivery work से आपकी earning potential काफी अच्छी होती है। क्योंकि हर delivery के लिए आपको fixed commission मिलता है और कभी-कभी peak hours में extra incentive भी दिया जाता है।
इसके अलावा, आप जितनी ज्यादा deliveries complete करेंगे, आपकी daily और weekly income उतनी ही बढ़ती जाएगी। इसे एक side income या full-time earning के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
#3 – Referral Program के जरिये पैसा कमाएं
दोस्तों Rapido App में referral program घर बैठे extra income earn करने का एक आसान तरीका है । इस system में आप अपने दोस्तों या family को अपने रेफरल लिंक द्वारा Rapido App join करने के लिए invite कर सकते हैं।
जब आपका friend successfully partner बनता है और rides complete करता है, तो आपको bonus मिलेगा। इसके लिए आप सबसे पहले Rapido App खोलें और “Refer & Earn” section में जाएँ। यहाँ आपका unique referral code मिलेगा। अब इस code को अपने दोस्तों के साथ share करें।
जैसे ही आपका friend इस code के जरिये Rapido App में signup करता है और ride या delivery complete करता है, आपका earning automatic आपके account में add हो जाता है।
#4 – Extra Incentives और Bonus से पैसे कमाएं?
दोस्तों Rapido App सिर्फ rides complete करने पर ही पैसे नहीं देता, बल्कि इसमें अलग-अलग extra incentives और bonus भी मिलते हैं, जिससे आपकी earning और भी बढ़ सकती है।
अगर आप Smart तरीके से काम करें, तो Peak hours और target-based incentives के जरिए अपनी income को बढ़ा कर सकते हैं।
Peak time bonus उन समयों में मिलता है जब demand ज्यादा होती है, जैसे morning rush या evening hours। Peak hours में ज्यादा rides complete करने पर आपको extra payment मिलती है।
इन्हे भी पढ़ें –
- WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye?
- GlowRoad Se Paise Kaise Kamaye?
- Shopsy Se Paise Kaise Kamaye?
- Survey App Se Paise Kaise Kamaye?
- Meesho Se Paise Kaise Kamaye?
Rapido App से ज्यादा पैसे कमाने के लिए Tips!
अगर आप Rapido App पर ज्यादा कमाई करना चाहते हैं, तो कुछ आसान Tips अपनाकर अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं। जो निचे इस प्रकार हैं:
- Peak Time में काम करें – सुबह ऑफिस टाइम और शाम के वक्त ज्यादा राइड मिलती हैं।
- Customer से अच्छा व्यवहार रखें – इससे आपको अच्छे Rating और Tip दोनों मिलते हैं।
- Short Trips भी लें – छोटी राइड से भी कुल Income बढ़ती है।
- Referral Code शेयर करें – दोस्तों को Invite करके बोनस कमा सकते हैं।
- App Offers चेक करें – Rapido समय-समय पर खास ऑफर और रिवॉर्ड देती है।
- सुरक्षा का ध्यान रखें – Helmet और Safety Rule फॉलो करना जरूरी है ताकि काम लगातार चलता रहे।
अगर आप इन Tips को फॉलो करते हैं, तो Rapido App से हर दिन अच्छी कमाई कर सकते हैं और अपने समय का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Rapido App से पैसे कमाने के फायदे और नुकसान
जिस भी तरह से हर एक चीज के फायदे और नुकसान होते हैं उसी तरह से Rapido App के भी कुछ फायदे अरु नुकसान हैं जो निचे इस प्रकार हैं:
Rapido App के फायदे:
- Rapido App से आप अपनी बाइक या स्कूटी से रोज़ाना अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- काम का समय आप खुद तय कर सकते हैं, कोई दबाव नहीं होता।
- हर राइड के बाद तुरंत पेमेंट मिल जाता है।
- ज्यादा राइड पूरी करने पर बोनस और इंसेंटिव भी मिलता है।
- ऐप का इस्तेमाल आसान है और इसमें राइडर को पूरा सपोर्ट मिलता है।
Rapido App के नुकसान:
- बारिश या गर्मी में काम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
- ज्यादा राइड करने पर थकान और पेट्रोल खर्च बढ़ जाता है।
- कभी-कभी कम राइड मिलने से इनकम घट जाती है।
Rapido App उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो फ्री समय में अतिरिक्त पैसा कमाना चाहते हैं। बस मेहनत और समय की सही योजना बनाकर आप रोज़ की स्थिर कमाई कर सकते हैं।
इन्हे भी पढ़ें –
- Upwork Se Paise Kaise Kamaye?
- Quora Se Paise Kaise Kamaye?
- Instagram Se Paise Kaise Kamaye?
- Amazon Se Paise Kaise Kamaye?
- Canva Se Paise Kaise Kamaye?
FAQs – Rapido App से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. Rapido Partner बनाने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?
Rapido Partner बनने के लिए minimum उम्र 18 साल होनी चाहिए। यह legal requirement है ताकि आप bike चला सकें और official registration करवा सकें। उम्र के साथ-साथ आपके पास valid driving license और जरूरी documents होने चाहिए। इससे आप सुरक्षित और legit तरीके से काम कर पाएंगे।
Q2. Rapido से रोज कितना पैसा कमा सकते हैं?
Rapido से रोज की earning कई factors पर depend करती है, जैसे rides की संख्या, city, और working hours। आमतौर पर एक active partner ₹500–₹1500 प्रति दिन कमा सकता है। Peak hours और ज्यादा rides करने से income बढ़ सकती है, इसलिए smart planning से earning maximize की जा सकती है।
निष्कर्ष – Rapido App Se Paise Kaise Kamaye?
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें हम आपको Rapido App से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताए हैं। जिससे आप Rapido App का इस्तेमाल करके अपनी बाइक से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Rapido App Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।