Cashkaro App Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों आज मैं आपको ऑनलाइन पैसे कमाने के ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाला हूँ जिससे आप बिना किसी भी मेहनत कमाई कर सकते हैं। जी हाँ दोस्तों आपने सही सुना Cashkaro एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ केवल शॉपिंग करने पर कुछ पैसे कैशबैक के रूप में मिलते हैं।
मैं आपको पहले ही बता दे रहा हूँ यह तरीका उन लोगों के बेहतर ऑप्शन हो सकता है जो हमेशा ऑनलाइन कुछ न कुछ सामान मंगवाते रहते हैं।
और तो और इसमें आप अपने दोस्तों को रेफर करके भी पैसे कमा सकते हैं जिसके लिए आपको 10% अपने दोस्तों की कमाई का हमेशा मिलता रहता है। तो Cashkaro App से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
जिसके बाद आप Cashkaro App से पैसे कमाना सीख जायेंगे तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और कैशकरो ऐप से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Cashkaro App क्या है?
Cashkaro एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो Amazon, Flipkart और Myntra जैसी 1500 से भी ज्यादा वेबसाइट्स पर शॉपिंग करने के लिए आपको कैशबैक और रिवॉर्ड्स देता है। यह कोई कूपन वेबसाइट मात्र नहीं है, बल्कि आपकी बचत का एक जरिया है।
अगर इसकी हिस्ट्री की बात करें, तो इसकी शुरुआत 2013 में स्वाति और रोहन भार्गव ने की थी। उन्होंने देखा कि विदेशों में कैशबैक का चलन बहुत है, तो क्यों न भारतीयों को भी शॉपिंग पर पैसे वापस दिलाए जाएं।
अच्छा आप ही सोचिए, जब डिस्काउंट के ऊपर से आपको अलग से पैसा मिले, तो शॉपिंग करने का मजा दोगुना हो जाएगा न? मुझे लगता है कि आज के समय में समझदार शॉपिंग वही है जिसमें जेब से कम पैसा खर्च हो।
Cashkaro के बारे में कुछ खास बातें:
चलिए दोस्तों अब मैं आपको Cashkaro App से जुडी कुछ जरूरी बाते बताता हूँ जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
- असली पैसा – Cashkaro में मिलने वाला कैशबैक रियल पैसा होता है जिसे सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जा सकता है।
- बड़ी पार्टनरशिप – यह टाटा (Ratan Tata) द्वारा समर्थित कंपनी है यानी रतन टाटा जी ने खुद इसमें निवेश किया है, इसलिए यह पूरी तरह भरोसेमंद है।
- फ्री सर्विस – कैशकरो ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको एक भी रुपया नहीं देना पड़ता।
Cashkaro App किन लोगों के लिए बेस्ट है?
अगर आप सोच रहे हैं कि किन लोगों के लिए Cashkaro अच्छा है तो चलिए अब मैं आपको इसके बारे में भी बता देता हूँ।
- Students: अपनी पढ़ाई के सामान या कपड़ों पर पैसे बचाकर वे अपनी पॉकेट मनी को आसानी से बढ़ा सकते हैं।
- Housewives: घर का राशन और जरूरी सामान मंगवाते समय वे हर महीने अच्छी खासी बचत और कमाई कर सकती हैं।
- Online Shopping Users: जो लोग अक्सर इंटरनेट से सामान मंगवाते हैं, उनके लिए यह ऐप कैशबैक पाने का सबसे अच्छा जरिया है।
- Side Income Seekers: जो लोग खाली समय में थोड़ा अतिरिक्त पैसा कमाना चाहते हैं, वे दूसरों को सामान शेयर करके मुनाफा कमा सकते हैं।
Cashkaro App को डाउनलोड कैसे करें?
दोस्तों Cashkaro App को डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। आप इसे Google Play Store या Apple App Store से सीधे इंस्टॉल कर सकते हैं। बस सर्च बार में ‘Cashkaro’ लिखें और डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद कैशकरो ऐप आपके फोन में डाउनलोड हो जायेगा।
Cashkaro App में अकाउंट कैसे बनायें?
दोस्तों केवल Cashkaro App को डाउनलोड करने से ही पैसे नहीं कमा पाएंगे इसके लिए आपको इसमें अकाउंट बनाना यानी की Sign Up करना होता है उसके बाद आपको इसमें पैसे कमाने के सभी ऑप्शन दिखते हैं। तो Cashkaro App में अकाउंट बनाने के लिए आप इन स्टेप को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप Cashkaro App को खोलें फिर उसके बाद आपको Cashkaro App के फीचर के बारे में बताया जायेगा तो उसमे आप Next के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब इसमें अकाउंट बनाने के लिए आपको गूगल अकाउंट और मोबाइल नंबर दो ऑप्शन दिखेंगे तो जिसके भी जरिये आप इसमें अकाउंट बनाना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें।
- अगर आप गूगल अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो जितने भी गूगल अकाउंट आपके फोन में लॉगिन रहते हैं दिख जाते हैं उसमे से किसी को भी आप सेलेक्ट कर सकते हैं।
- जैसे ही आप गूगल अकाउंट को सेलेक्ट करके Continue के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तुरंत बाद आपका कैशकरो ऐप में अकाउंट बन जाता है।
Cashkaro App से पैसे कमाने के सभी तरीके
Cashkaro App में आप कई तरीकों से पैसा कमा सकते हैं तो चलिए अब मैं आपको Cashkaro App से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में विस्तार से बताता हूँ।
#1 – Cashback से पैसे कैसे कमाएं
दोस्तों, आप Amazon, Flipkart या Myntra जैसी साइट्स से तो सामान मंगवाते ही होंगे? to बस अब अगली बार से डायरेक्ट उन वेबसाइट पर न जाकर पहले Cashkaro App खोलें। फिर इसमें से किसी भी वेबसाइट को चुनें और ‘Activate Rewards’ पर क्लिक करें।
फिर आप सीधे उसी शॉपिंग वेबसाइट पर पहुँच जाएंगे। वहां से सामान खरीदें और पेमेंट कर दें। Cashkaro के जरिए जाने पर आपको पक्का कैशबैक मिलता है।
शॉपिंग पूरी होने के कुछ घंटों में ही आपका कैशबैक ‘Pending’ स्टेटस में दिखने लगेगा। जब आपका सामान रिटर्न करने का समय निकल जाएगा, तो यह पैसा ‘Confirmed’ हो जाएगा। इसे आप सीधे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।
मुझे लगता है कि यह घर के बजट को बचाने का सबसे आसान तरीका है। बस आपको यह ध्यान रखना है कि Cashkaro के जरिये उन वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना कार्ट (Cart) खाली करके फिर से सामान ऐड करना है।
#2 – Refer & Earn से पैसे कैसे कमाएं
दोस्तों, आप Cashkaro में अपने दोस्तों को इनवाइट करके भी हमेशा कमाई कर सकते हैं। जब आप अपना रेफरल लिंक किसी को भेजते हैं और वो आपके लिंक से साइन-अप करके शॉपिंग करता है, तो आपको उसकी कमाई का 10% हिस्सा मिलता है।
जैसे मान लीजिये, अगर आपके 10 दोस्तों ने मिलकर महीने का ₹5000 कैशबैक कमाया, तो बिना कुछ किए आपके पास ₹500 आ जाएंगे। मुझे लगता है यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिनका बड़ा फ्रेंड सर्कल या सोशल मीडिया ग्रुप है।
कैशकरो ऐप में रेफर करने का तरीका बहुत ही आसान है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- App खोलें – अब इसमें आप सबसे पहले नीचे दिए गए ‘Refer & Earn‘ बटन पर क्लिक करें।
- लिंक शेयर करें -अब यहाँ से आप अपना रेफरल लिंक कॉपी करें या सीधे WhatsApp पर दोस्तों को भेजें।
- कमाई शुरू – जैसे ही आपका दोस्त कैशबैक कमाएगा, उसका 10% आपके अकाउंट में जुड़ता जाएगा।
दोस्तों नीचे दी गई टेबल से आप समझ सकते हैं कि यह सिस्टम कैसे काम करता है:
| आपके दोस्त की कैशबैक कमाई | आपको मिलने वाला कमीशन (10%) | आपकी कुल एक्स्ट्रा कमाई |
| ₹1,000 | ₹100 | ₹100 |
| ₹10,000 | ₹1,000 | ₹1,000 |
यह पैसा आपको तब तक मिलता रहता है जब तक आपका दोस्त Cashkaro का इस्तेमाल करता है। यानी एक बार की मेहनत और हमेशा की कमाई!
#3 – Special Offers & Deals से Extra Earning
दोस्तों, Cashkaro पर रोज़ाना कुछ ‘Exclusive Deals’ आती हैं जहाँ कैशबैक की मात्रा अचानक बढ़ा दी जाती है।इसके लिए आप ऐप के होम पेज पर मौजूद ‘Top Deals’ सेक्शन को चेक करें, वहाँ आपको 50% तक कैशबैक वाले ऑफर्स मिल जाएंगे।
अगर किसी सेल के दौरान आप सीधे शॉपिंग करेंगे तो सिर्फ डिस्काउंट मिलेगा। लेकिन अगर आप Cashkaro के ‘Special Code’ का इस्तेमाल करेंगे, तो डिस्काउंट के साथ आपकी जेब में एक्स्ट्रा पैसे भी वापस आएंगे।
मुझे लगता है कि त्योहारों या सेल के समय इन ऑफर्स पर नज़र रखना सबसे सही है। नीचे दी गई टेबल से आप समझ सकते हैं कि कैसे स्पेशल डील्स आपकी बचत और कमाई को दोगुना कर देती हैं:
| ऑफर का प्रकार | सामान्य कैशबैक | स्पेशल डील में कैशबैक |
| फैशन प्रोडक्ट्स | 5% से 8% | 12% से 15% तक |
| ब्यूटी प्रोडक्ट्स | 6% | 10% + ₹50 रिवॉर्ड |
| इलेक्ट्रॉनिक्स | 2% | 4% तक की बचत |
इन डील्स का फायदा उठाने के लिए आपको बस ‘Grab Deal’ बटन पर क्लिक करना होता है। याद रखें, ये ऑफर्स बहुत कम समय के लिए होते हैं, इसलिए जैसे ही कोई अच्छी डील दिखे, उसे तुरंत लपक लें।
#4 – Daily Shopping Users के लिए Smart Strategy
दोस्तों, अगर आप घर का राशन, दवाइयां या पर्सनल केयर का सामान ऑनलाइन मंगाते हैं, तो आप महीने के हजारों रुपये बचा सकते हैं। बस आपको अपनी शॉपिंग करने की आदत में थोड़ा सा बदलाव करना होगा।
अच्छा आप ही सोचिए, अगर आप Swiggy Instamart, BigBasket या Apollo जैसी साइट्स से सीधा सामान लेंगे, तो आपको सिर्फ सामान मिलेगा। लेकिन वहीं Cashkaro के जरिए जाने पर आपको हर ऑर्डर पर फिक्स कैशबैक मिलेगा।
मुझे लगता है कि रोज़ाना की खरीदारी के लिए आपको ‘Price Comparison’ फीचर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे आपको पता चल जाएगा कि वही सामान किस वेबसाइट पर सबसे सस्ता मिल रहा है और कहाँ सबसे ज्यादा कैशबैक है।
दोस्तों अगर आप इससे हमेशा कमाई करना चाहते हैं तो इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें:
- नोटिफिकेशन – कैशकरो ऐप के नोटिफिकेशन ऑन रखें ताकि रोज़ाना की फ्लैश सेल (Flash Sale) आपसे मिस न हो।
- बंडल ऑफर – एक-एक सामान मंगाने के बजाय आप महीने भर का सामान एक साथ ऑर्डर करें ताकि ज्यादा कैशबैक मिले।
- पेमेंट मोड – देखिये दोस्तों हमेशा चेक करें कि क्या किसी खास बैंक कार्ड पर Cashkaro एक्स्ट्रा रिवॉर्ड दे रहा है।
Cashkaro से कितने पैसे कमाए जा सकते हैं?
दोस्तों, Cashkaro से होने वाली कमाई पूरी तरह आपकी शॉपिंग और नेटवर्क पर निर्भर करती है। चलिए, अब मैं आपको अपने अनुभव से बताता हूँ कि आखिर आप यहाँ से महीने का कितना पैसा निकाल सकते हैं।
मैं आपको पहले ही बता देता हूँ कि Cashkaro से कमाई की कोई तय सीमा नहीं है। अगर आप अकेले अपनी शॉपिंग करते हैं, तो साल भर में आराम से ₹5,000 से ₹10,000 तक बचा सकते हैं। लेकिन वहीं अगर आप डील्स शेयर करते हैं, तो कमाई और बढ़ जाएगी।
लेकिन अगर आप घर का सारा राशन, दवाइयां और कपड़े इसी ऐप के जरिए मंगवाएं, तो हर महीने ₹500 से ₹1,000 की बचत तो पक्की है। मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन साइड इनकम का जरिया है।
और अगर आपका दोस्तों का ग्रुप बड़ा है और आप ‘Refer & Earn’ का सही इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग यहाँ से महीने के ₹20,000 से ज्यादा भी कमा रहे हैं। सब कुछ आपकी मेहनत और स्मार्ट शॉपिंग पर टिका है।
Cashkaro से पैसे Withdraw कैसे करें?
दोस्तों, मान लीजिये आपने Cashkaro App में कैशबैक और रेफरल से पैसे तो जमा कर लिए, लेकिन असली खुशी तो तब मिलती है जब वो पैसा हाथ में आए। चलिए, मैं आपको बताता हूँ कि आप अपनी कमाई को अपने बैंक तक कैसे पहुँचा सकते हैं।
Cashkaro से पैसे निकालना बहुत ही आसान है, लेकिन इसके लिए आपके पास कम से कम ₹250 Confirmed Cashback होना जरूरी है। तभी आप कैशकरो ऐप से पैसे निकाल सकते हैं।
मुझे इसका सबसे बेस्ट फीचर यह लगता है कि आप कैशबैक को सीधे Bank Transfer कर सकते हैं या फिर Amazon और Flipkart के Gift Cards भी ले सकते हैं। बस याद रहे कि ‘Rewards’ को केवल गिफ्ट कार्ड में बदला जा सकता है।
Cashkaro App से पैसे निकालने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- Confirm करें – फिर Request सबमिट करते ही 3 से 5 दिनों में पैसा आपके पास होगा।
- My Earnings – सबसे पहले आप कैशकरो ऐप में अपनी कुल कमाई वाले सेक्शन पर जाएं।
- Request Payment – अब यहाँ आप ‘Payments’ बटन पर क्लिक करें। जिसके जरिये भी पैसा निकालना चाहते हैं।
- Method चुनें – अब आप अपना बैंक अकाउंट या UPI आईडी डालें।
दोस्तों कैशकरो ऐप से पैसे निकालने के मुख्य तरीके नीचे टेबल में दिए गए हैं:
| पेमेंट का तरीका | कम से कम लिमिट | ट्रांसफर का समय |
| Bank Account (NEFT) | ₹250 | 3-5 वर्किंग डेज |
| Amazon/Flipkart Gift Card | ₹250 | तुरंत या 24 घंटे |
Cashkaro App Real or Fake?
Cashkaro पूरी तरह से असली ऐप है। इसे Swati Bhargava और Rohan Bhargava ने साल 2013 में बनाया था। यह एक जानी-मानी भारतीय कंपनी है जिसे Ratan Tata जैसे बड़े लोगों का साथ मिला है।
कैशकरो ऐप सालों से काम कर रही है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यह कंपनी दुकानदारों से मिलने वाले पैसे को कैशबैक के रूप में अपने ग्राहकों को बांटती है, जो इसे भरोसेमंद बनाता है।
User Reviews & Trust Signals
इंटरनेट और प्ले स्टोर पर इसके Reviews बहुत अच्छे हैं। ज्यादातर लोग इसे सुरक्षित और फायदेमंद मानते हैं। कंपनी का इतने सालों तक बाजार में टिके रहना इसकी सच्चाई का सबसे बड़ा प्रमाण है।
Is Cashkaro Safe for Beginners?
नए लोगों के लिए कैशकरो ऐप एकदम सुरक्षित है। इसमें आपको अपनी कोई भी अपनी गुप्त जानकारी नहीं देनी होती है। आप बिना किसी डर के यहाँ से शॉपिंग करके असली पैसा बचाना और कमाना शुरू कर सकते हैं।
दोस्तों निचे मैं आपको एक वीडियो शेयर कर रहा हूँ जिसमे एक ब्यक्ति ने Cashkaro App से करीब ₹29,000 तक कमाए हैं और साथ अपनी स्ट्रेटेजी भी शेयर किये हैं।
Cashkaro App के फायदे और नुकसान
दोस्तों जिस तरह से हर एक चीज के कुछ फायदे और नुकसान होते हैं उसी तरह से Cashkaro App के भी कुछ फायदे और नुकसान होते हैं जिसके बार में आपको जरूर जानना चाहिए।
यहाँ Cashkaro ऐप के कुछ मुख्य फायदे दिए गए हैं:
- Free App – कैशकरो ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको एक भी पैसा नहीं देना पड़ता, यह बिल्कुल मुफ्त है।
- Trusted Brands – यहाँ आपको Amazon और Flipkart जैसे बड़े और भरोसेमंद स्टोर पर शॉपिंग करने का मौका मिलता है।
- Extra Savings – सामान की छूट के अलावा आपको अलग से कैशबैक मिलता है, जिससे आपकी ज्यादा बचत होती है।
Cashkaro App के नुकसान:
- Cashback Delay – दोस्तों कभी-कभी आपके द्वारा कमाया गया कैशबैक आपके खाते में आने में थोड़ा लंबा समय ले सकता है।
- Direct Earning – आप कैशकरो ऐप से सीधे तौर पर बहुत ज्यादा पैसे नहीं कमा सकते, यह सिर्फ शॉपिंग पर बचत कराता है।
Cashkaro App से ज्यादा पैसे कमाने के Pro Tips
दोस्तों अभी तक तो आपने Cashkaro App से पैसे कमाने के सभी तरीके के बारे में और Cashkaro App से अपने कमाए हुए पैसे कैसे निकालते हैं इसके बारे में भी जान चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको Cashkaro App से ज्यादा पैसे कमाने के लिए कुछ बेहतरीन Tips बताता हूँ। जिसको फॉलो करके आप सच में ज्यादा पैसा काम सकते हैं।
- Avoid Common Mistakes – देखिये दोस्तों सामान खरीदने के बाद उसे बार-बार कैंसिल न करें। ऐसा करने से आपका कैशबैक कट सकता है और आपकी मेहनत बेकार हो सकती है।
- Cashback Stacking – स्टोर की छूट और Cashkaro कैशबैक दोनों को साथ जोड़कर इस्तेमाल करें। इससे आपको सामान बहुत कम दाम में मिल जाता है।
- Right Time Shopping – दिवाली या होली जैसी बड़ी सेल के दौरान शॉपिंग करें। क्योंकि सेल के समय कंपनी बहुत ज्यादा कैशबैक और रिवॉर्ड देती है।
- Referral Funnel Strategy – अपने दोस्तों को आप अपने रेफरल लिंक से जोड़ें। इससे जब भी वे शॉपिंग करेंगे, आपको उनकी कमाई का कुछ हिस्सा हमेशा मिलता रहेगा।
इन्हे भी पढ़ें –
- Ai Se Paise Kaise Kamaye?
- Mobile Se Paise Kaise Kamaye?
- Photos Bechkar Paise Kaise Kamaye?
- Telegram Se Paise Kaise Kamaye?
- Quora Se Paise Kaise Kamaye?
FAQs – Cashkaro App से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. क्या Cashkaro App से रोज पैसे कमा सकते हैं?
Ans:- हाँ, अगर आप रोज ऑनलाइन सामान खरीदते हैं या बिल भरते हैं, तो कैशकरो ऐप से आप रोज पैसे बचा सकते हैं।
Q2. क्या Cashkaro App बिना निवेश के है?
Ans:- जी हाँ, Cashkaro बिल्कुल फ्री ऐप है। इसमें आपको अपनी तरफ से एक भी पैसा नहीं लगाना पड़ता है। आपको बस अपनी पसंद की शॉपिंग करनी होती है और बदले में पैसे मिलते हैं।
Q3. Cashback Cancel क्यों होता है?
Ans:- अगर आप खरीदा हुआ सामान वापस (Return) कर देते हैं या ऑर्डर कैंसिल कर देते हैं, तो कैशबैक नहीं मिलता है। और सही तरीके से शॉपिंग पूरी न करने पर भी ऐसा हो सकता है।
Q4. Cashkaro Paytm में कब आता है?
Ans:- जब आपके पास कम से कम 250 रुपये का कैशबैक इकट्ठा हो जाता है, तब आप उसे अपने Paytm या बैंक खाते में भेज सकते हैं। इसमें कुछ दिनों का समय लगता है।
निष्कर्ष – Cashkaro App Se Paise Kaise Kamaye?
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको कैशकरो ऐप से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में दिया हूँ। मुझे पूरा भरोसा है अब आप कैशकरो ऐप से पैसे कमाना सीख गए होंगे।
अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Cashkaro App से पैसे कैसे कमाएं अच्छा लगा हो तो इससे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।