2026 में Elevenlabs से पैसे कैसे कमाएं? – Letest 6 तरीकों से 

Elevenlabs से पैसे कैसे कमाएं – दोस्तों आज मैं आपको ऑनलाइन घर बैठे पैसे कमाने के ऐसे तरीके के बारे में बताने वाला हूँ जिसके जरिये आप ऑनलाइन घर बैठे केवल Voice Ganerate करके पैसा कमा सकते हैं।

जी हाँ दोस्तों इस लेख के माध्यम से आप Elevenlabs के बारे में जानेंगे। जो की एक Ai Voice प्लेटफार्म हैं यहाँ से आप कुछ टेक्स्ट लिखकर उसको आदमी की आवाज में बदल सकते हैं।

इसके सबसे खास बात ये है कि इसमें जब कोई ब्यक्ति अपनी आवाज रिकॉर्ड करके शेयर करते हैं फिर जब कोई उसको क्लोन करता है तो जिसकी आवाज होती है उसको पैसे मिलते हैं। 

उसी प्रकार से आप भी elevenlabs से पैसे कमा सकते हैं जिसके बारे में मैं पूरी जानकारी आपको इस लेख में दिया हूँ तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Elevenlabs से पैसे कमाने के तरीके के बारे में जानते हैं। 

Table of Contents

Elevenlabs क्या है?

दोस्तों Elevenlabs एक Ai Audio प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से आप किसी भी लिखे हुए टेक्स्ट (Text) को बिल्कुल असली इंसान जैसी आवाज़ में बदल सकते हैं। इसकी सबसे सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें आपको Voice Library का ऑप्शन दीखता है। 

जिसमे बहुत सी human voice होती है यानी अगर आपको किसी भी Text को आदमी की आवाज में बदलना हो तो voice library से किसी भी ब्यक्ति की आवाज को सेलेक्ट करके उसी आवाज में Voice Generate कर सकते हैं। 

मुझे इसके सबसे अच्छी बाद ये लगाती है कि अगर आप इसमें 2 से 3 मिनट तक की अपनी आवाज रिकॉर्ड करके शेयर करते हैं तो Elevenlabs आपकी आवाज का Ai Clone बना देगा। मतलब अगर आप कोई भी टेक्स्ट लिखते हैं तो उसकी Voice बिलकुल आपकी आवाज में बनेगी। 

Elevenlabs में रजिस्टर कैसे करें?

जैसा की दोस्तों लेख में मैं आपको Elevenlabs से पैसे कमाने के बारे में जानकारी देने वाला हूँ तो मैं आपको पहले ही देता हूँ इससे पैसा कमाने के लिए पहले आपको Elevenlabs में रजिस्टर यानी की Sign Up करना होगा। तो Elevenlabs में रजिस्टर करने के लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें:

Step#1 – सबसे पहले आप गूगल में Elevenlabs लिखकर सर्च करें फिर सबसे पहले ही आपको यह वेबसाइट दिख जाएगी उस पर क्लिक करें क्लिक करते हैं आप Elevenlabs की वेबसाइट पर चले जायेंगे जिसका इंटरफ़ेस कुछ इस प्रकार से दिखेगा। 

elevenlabs home page

Step#2 – अब आप उसमे ऊपर दिख रहे Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करें। जिसके बाद इसमें Sign Up करने के लिए आपको Google Account और ईमेल पासवर्ड का ऑप्शन दिखेगा तो जिस भी ऑप्शन के जरिये आप इसमें रजिस्टर करना चाहते हैं रजिस्टर कर सकते हैं। 

elevenlab sign up

Step#3 – दोस्तों अगर आप Google Account के जरिये रजिस्टर करना चाहते हैं तो Google Account के ऑप्शन पर क्लिक करें जिसके बाद जितने भी ईमेल आपके डिवाइस में लॉगिन रहेंगे दिख जायेंगे। तो जिस भी Google Account के जरिये आप रजिस्टर करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें। 

elevenlabs sign up process

Step#4 – जैसे ही आप ईमेल सेलेक्ट करके Continue के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो तुरंत Elevenlabs में आपका अकाउंट बन जाता हैं।

Elevenlabs Profile Complete कैसे करें?

दोस्तों Elevanlabs में केवल Sign Up करने से ही आपका काम खत्म नहीं हो जाता है इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होती है जिसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले आप Elevenlabs की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें फिर प्रोफाइल के आइकॉन पर क्लिक करें जिसके बाद आपको Setting का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें। 
  • अब इसके बाद आपको Platform सेलेक्ट करने के लिए कहा जायेगा तो जो भी काम आप इसमें करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें और Continue के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब आपको इसमें अपना नाम और भाषा सेलेक्ट करने के लिए कहा जायेगा तो उसमे अपना नाम डालकर भाषा सेलेक्ट करके Next के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • दोस्तों आप से पूछा जायेगा की आपको Elevenlabs के बारे में कैसे पता हैं तो चाहे तो उसमे कोई एक प्लेटफार्म सेलेक्ट कर सकते हैं या फिर स्किप कर सकते हैं। 
  • जैसे ही आप स्किप के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो फिर आप से पूछा जायेगा की आप क्या करते हैं चाहे तो उसको आप स्किप कर सकते हैं। 
  • अब आप से पूछ जायेगा की Elevenlabs से क्या काम करना चाहते हैं तो उसमे कोई एक काम आप सेलेक्ट कर सकते हैं या फिर स्किप के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। 
  • इतना करने के बाद इसके प्रीमियम प्लान आपको दिखेंगे जिसको आप चाहे तो खरीद सकते हैं या फिर स्किप करके आगे बढ़ सकते हैं इतना करने बाद आपकी प्रोफाइल पूरी ही जाएगी। अब आप कोई भी टेक्स्ट लिखकर उसको आवाज में बदल सकते हैं। 

Elevenlabs से पैसे कमाने के तरीके

दोस्तों अब आप लोग Elevenlabs में रजिस्टर यानि Sign Up करना तो सीख ही चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको इस लेख के मुख्य पॉइंट पर लेकर चलता हूँ और Elevenlabs से पैसे कमाने के कुछ बेहतरीन और रियल तरीकों के बारे में बताता हूँ। 

#1 – Voice Library में अपनी आवाज शेयर करें

दोस्तों मैं आपको पहले ही बता दिया हूँ की elevenlabs में Voice Library का ऑप्शन होता है जिसमें अलग-अलग लोगों रियल Human Voice होती है। इसमें जो भी लोग अपनी आवाज रिकॉर्ड करके Elevenlabs की Voice Library में अपलोड करते हैं,  उनको पैसा मिलता है। 

हालांकि इसके लिए आपकी Voice का Use होना चाहिए जब लोग किसी टेक्स्ट को Voice में बदलने के लिए voice library से आपकी आवाज का इस्तेमाल करते हैं तभी आपको पैसा मिलता है। 

तो इसके लिए आप 2 से 3 मिनट की अपनी आवाज को रिकॉर्ड करें फिर Elevenlabs की Voice Library में शेयर करें। जिसके बाद जब भी कोई ब्यक्ति टेक्स्ट को आवाज में बदलने के लिए आप आपकी Voice Clone करेगा तो आपको पैसे मिलेंगे। 

#2 – YouTube और Reels के लिए Voice Over करें 

दोस्तों Elevenlabs से आप यूट्यूब वीडियो भी बना सकते हैं और अभी के समय Youtuber कितना ज्यादा पैसा कमा रहे हैं ये तो आप जानते ही होंगे लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपनी आवाज और चेहरा का इस्तेमाल करके वीडियो नहीं बनाना चाहते हैं। तो ऐसे में Elevenlabs आपकी मदद कर सकता है। 

इसको पहले आपको वीडियो की स्क्रिप्ट तैयार करनी है फिर उसको Elevenlabs के माध्यम से आपको Voice बदलना है। फिर उस Voice का उपयोग करके आप Faceless यूट्यूब वीडियो बना सकते है और इस प्रकार की वीडियो यूट्यूब से Monetize भी जाती है। 

हालांकि इसके लिए आपके यूट्यूब चैनल पर 1K Subscriber और 4k घंटा वाच टाइम पूरा होना चाहिए जिसके आपका यूट्यूब चैनल Monetize हो जायेगा। फिर आपकी वीडियो पर जितना ज्यादा व्यूज आएगा उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी। 

#3 – Ai Voice Over Freelancing Services (Fiverr/Upwork) बेचें

दोस्तों मैं देखा हूँ Fiverr और Upwork पर बहुत लोग Ai Voice Over सर्विस बेचते हैं जिससे उनकी बहुत अच्छी कमाई हो जाती है। उसी तरह से आप Ai Voice Over सर्विस Upwork और Fiverr बेच सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। 

जिसके लिए आपको किसी भी फ्रीलांसिंग प्लेटफार्म जैसे Upwork, Fiverr, Freelancer पर Ai Voice Over का पोर्टफोलियो तैयार करना है फिर जब किसी क्लाइंट को सर्विस की जरूरत होगी तो वो पोर्टफोलियो के जरिये आप से संपर्क करेंगे। 

और Ai Voice Over सर्विस मांगेंगे तो Elevenlabs के जरिये आप Ai Voice Over करके प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। 

#4 – Audiobooks और Podcasts बनाना

दोस्तों इंटरनेट पर आपको Amazon ACX, Storytel, Spotify, Google Play Books आदि बहुत से Audio Book प्लेटफार्म मिल जायेंगे। वहां आप किसी भी बुक को Auidiobook में बदलकर पैसा कमा सकते हैं इसमें पैसे आपको बुक की साइज के अनुसार मिलते हैं। जितना बड़ी बुक होगी उतना ही ज्यादा आपको पैसे मिलेंगे। 

इस प्रकार से audiobook और prodcast बनाकर पैसे कमाने के लिए आप किसी भी प्लेटफार्म को चुने और उसमे sign up करके किसी भी बुक को audiobook में बदलकर पैसे कमाएं। 

#5 – AI Dubbing सर्विस बेचें

अभी के समय Ai Dubbing सर्विस की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है पहले तो human किसी भी भाषा को दूसरे भाषा में Translate करने का काम करते थे। लेकिन Ai द्वारा ही इस काम को किया जा सकता है लेकिन बहुत लोगों को Ai से काम करवाना नहीं आता है। 

तो ऐसे आप Elevenlabs के जरिये किसी भी Voice को दूसरे भाषा में बदल सकते हैं। इसके लिए आप फ्रीलांसिंग प्लेटफार्म जैसे Fiverr और upwork पर ai dubbing सर्विस की Gig बनायें जिसके क्लाइंट आपको प्रोजेक्ट देंगे फिर उसको पूरा करके आप पैसे कमा सकते हैं। 

#6 – Elevenlabs Affiliate Program से पैसे कमाएं 

elevenlaba Affiliate program

दोस्तों Elevenlabs अपना एफिलिएट प्रोग्राम भी चलाते हैं जिसमे ज्वाइन करके आप पैसा कमा सकते हैं। मैं आपको पहले ही बता दे रहा हूँ इसमें केवल ज्वाइन करने के पैसे नहीं मिलते हैं बल्कि इसके लिए आपको Elevenlabs के प्रीमियम प्लान को अपने एफिलिएट लिंक द्वारा प्रोमोट करना होता है। 

जब कोई ब्यक्ति आपके एफिलिएट लिंक द्वारा Elevenlabs के प्रीमियम प्लान को खरीदता है तो उसमे कुछ पैसे आपको कमीशन के रूप में मिलते हैं। हालांकि इस प्रकार से ज्यादा पैसे कमाने के लिए आपके सोशल प्लेटफार्म पर ज्यादा Followers होने चाहिए। 

क्योंकि जब आपके ज्यादा Followers रहेंगे तो जब आप इसके बारे में कंटेंट बनाकर अपलोड करेंगे तो ज्यादा लोग देखेंगे। और जब ज्यादा लोग देखेंगे तो खरीदेंगे भी ज्यादा लोग जिससे आपकी अच्छी कमाई होगी। 

इन्हे भी पढ़ें –

क्या सच में Elevenlabs से पैसे कमा सकते हैं?

दोस्तों मुझे लगता है अभी भी आप सोच रहे होंगे कि क्या सच में Elevenlabs से पैसा कमा सकते हैं तो इसका जवाब है हाँ, क्योंकि अभी के समय बहुत लोग Elevenlabs के जरिये पैसा कमा रहेंगे। मुझे Medium पर Elevenlabs से पैसे कमाने के बारे में एक Real Case Study मिली। 

जिसके एक ब्यक्ति ने अपनी आवाज को 7 बार क्लोन करके करीब $800 कमाए और साथ में अपनी कमाई का स्क्रीनशॉट भी दिया चाहे तो आप खुद देख सकते हैं। 

FAQs – Elevenlabs से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. क्या ElevenLabs की AI आवाज़ वाले YouTube वीडियो मोनेटाइज (Monetize) होते हैं? 

हाँ, YouTube पर AI आवाज़ वाले वीडियो मोनेटाइज किए जा सकते हैं। लेकिन शर्त यह है कि आपका कंटेंट Original और Value-adding होना चाहिए। हालांकि केवल टेक्स्ट-टू-स्पीच का उपयोग करके स्लाइड शो बनाना काफी नहीं है; आपको अच्छी स्क्रिप्ट, एडिटिंग और यूनिक कंटेंट पर ध्यान देना होगा।

Q2. ElevenLabs Voice Library से पैसे कैसे मिलते हैं? 

जब आप अपनी आवाज़ का ‘Professional Voice Clone’ बनाकर लाइब्रेरी में शेयर करते हैं, तो दूसरे यूजर्स उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बदले ElevenLabs आपको Cash Rewards देता है। जैसे-जैसे आपकी आवाज़ का उपयोग बढ़ता है, आपकी पैसिव इनकम (Passive Income) भी बढ़ती जाती है।

Q3. क्या ElevenLabs का फ्री वर्जन इस्तेमाल करके पैसे कमाए जा सकते हैं? 

दोस्तों ElevenLabs के फ्री प्लान में जनरेट की गई आवाज़ का कमर्शियल इस्तेमाल (Commercial Use) करने की अनुमति नहीं है। अगर आप अपने काम से पैसे कमाना चाहते हैं (जैसे YouTube या क्लाइंट प्रोजेक्ट्स), तो आपको कम से कम उनका Starter Plan लेना होगा, जिसमें कमर्शियल लाइसेंस मिलता है।

Q4. ElevenLabs Affiliate Program से कितनी कमाई की जा सकती है? 

इनके एफिलिएट प्रोग्राम के तहत आप अपने लिंक से जुड़े हर नए पेड सब्सक्राइबर के पेमेंट पर पहले 12 महीनों के लिए 22% कमीशन कमा सकते हैं। और अगर आप बड़े क्लाइंट्स या बिजनेस प्लान्स रेफर करते हैं, तो यह कमाई लाखों में हो सकती है।

Q5. क्या हम दूसरी भाषाओं में वीडियो डब करके पैसे कमा सकते हैं? 

बिल्कुल! दोस्तों ElevenLabs का AI Dubbing टूल आपको किसी भी वीडियो को 29+ भाषाओं में डब करने की सुविधा देता है। जिससे आप अपनी सर्विस Fiverr या Upwork पर दे सकते हैं, जहाँ आप क्रिएटर्स के वीडियो को ग्लोबल ऑडियंस के लिए डब करके अच्छे पैसे चार्ज कर सकते हैं।

निष्कर्ष – Elevenlabs से पैसे कैसे कमाएं?

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा इसमें मैं आपको Elevenlabs से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में दिया हूँ। और साथ में एक रियल कहानी भी शेयर किया हूँ जिसमे एक ब्यक्ति ने Elevenlabs के जरिये $800 तक कमाए। 

अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह Elevenlabs से पैसे कैसे कमाएं अच्छा लगा हो तो इससे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें। 

दोस्तों मेरा नाम बादल कुमार है, मैं दो साल से Blogging, SEO, WordPress पर आर्टिकल लिख रहा हूँ। इसलिए मुझे इन टॉपिक के बारे में अच्छी जानकारी हो गयी है और मैं अपने इस वेबसाइट पर उन्ही टॉपिक से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment