दोस्तों क्या आपने भी Honeygain App का नाम सुना है जो की एक रियल पैसा कमाने वाला ऐप है इससे पैसा कमाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है। आपके फोन में जो भी इंटरनेट डाटा बचता है उसको बेचकर आप इसमें अच्छी कमाई कर सकते हैं।
अगर आपको भी Honeygain App के जरिये अपना इंटरनेट डाटा बेचकर पैसा कमाना है लेकिन इसके बारे में आपको कुछ नहीं पता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज इस लेख को पढ़ने के बाद आप Honeygain App से पैसा कमाना सीख जायेंगे।
तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Honeygain App Se Paise Kaise Kamaye जाते हैं इसके बारे में जानते हैं।
Honeygain App क्या है?
दोस्तों Honeygain App एक इंटरनेट डाटा शेयरिंग एप्लीकेशन है जिसके जरिये आप अपना बचा हुआ डाटा MB बेचकर पैसा कमा सकते हैं। यह ऐप जो भी इंटरनेट डाटा आपका खरीदता है वो अलग-अलग कंपनियों के साथ शेयर करता है।
फिर वो कंपनी market research, price comparison, web intelligence आदि काम को करने के लिए उस इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं।
दोस्तों अभी के समाय Honeygain App इंडिया समेत 150 से अधिक देशों में चलता है। इसमें जितना ज्यादा तेज आपका इंटरनेट होगा उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी।
Honeygain App डाउनलोड कैसे करें?
मुझे पता है दोस्तों अब आप लोग Honeygain से पैसे कमाने के तरीके बारे में जानना चाहते हैं तो मैं आपको बता दूँ इसके लिए आपको Honeygain App को डाउनलोड करके उसमें रजिस्टर करना होता है उसके बाद ही आपको इसमें पैसे कमाने के ऑप्शन दिखते हैं।
तो Honeygain App को डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर को खोलें और उसमे Honeygain लिखकर सर्च करें फिर सबसे ऊपर ही आपको यह ऐप दिख जायेगा तो उसमे आप इनस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Honeygain App में अकाउंट कैसे बनायें?
जैसा की मैं आपको पहले ही बता दिया हूँ कि Honeygain App से पैसा कमाने के लिए इसको डाउनलोड करके उसमे रजिस्टर करना होता है तो डाउनलोड आप कर ही चुके हैं तो चलिए अब honeygain app में Sign Up करना सीखते हैं।
दोस्तों सबसे पहले आप Honeygain App खोलें तो सबसे ही आपको Sign Up का ऑप्शन दिख जायेगा उस पर क्लिक करें।

जब आप Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो इसके बाद आपको इसमें Sign Up करने के लिए Facebook, Google Account और ईमेल पासवर्ड का ऑप्शन दिखता है।

अगर इसमें आप Google Account के जरिये Register करना चाहते हैं तो गूगल अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें जिसके बाद जितने भी गूगल अकाउंट आपके फोन में लॉगिन रहेंगे दिख जायेंगे। तो जिससे आप रजिस्टर करना चाहते उसको सेलेक्ट करके रजिस्टर कर सकते हैं।
Honeygain App से पैसे कैसे कमाएं?
चलिए दोस्तों अब इस लेख के मुख्य पॉइंट पर चलते हैं और honeygain से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में जानते हैं। तो दोस्तों मैं आपको पहले ही बता देता हूँ की इसमें आप केवल Internet bandhwith बेचकर नहीं बल्कि और भी तरीके से पैसा कमा सकते हैं। तो चलिए उन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Internet Sharing – दोस्तों यह तो honeygain से पैसे कमाने के मुख्य तरीका है जिसमे अपना बचा हुआ इंटरनेट डाटा बेचकर पैसे कमाते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है केवल मोबाइल का डाटा चालू करना होता है जिसके बाद आपको क्रेडिट मिलते रहते हैं।
JumpTask Mode – दोस्तों इसके जरिये आपकी कमाई 10% अधिक होती है मगर इसमें आपकी कमाई Crypto Token में होती है जिसको MetaMask या Trust Wallet के जरिए निकाल सकते हैं। इसके लिए Honeygain App में सबसे ऊपर Toggle Switch का ऑप्शन दिखेगा वहां से आप honeygain मोड हटाकर JumpTask मोड चालू करें।

Referral Program – दोस्तों बाकि पैसे कमाने वाले ऐप की तरह इसमें Refer & Earn का ऑप्शन मिलता है जिससे आप अपने दोस्तों को रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। इसका फायदा ये है कि जो लोग आपके रेफरल लिंक से Honegain App ज्वाइन करते हैं उनको कुछ पैसे बोनस के रूप में मिलते हैं और आपको उसकी कमाई का 10% हमेशा मिलता है।

Lucky Spot – Honeygain में पैसा कमाने के लिए आपको एक Lucky Spot का भी ऑप्शन मिलता है जिसके लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं होती है। बस Honeygain ऐप को रोज एक बार खोलकर Lucky Spot के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है जिसके बाद आपको कुछ क्रेडिट मिलते हैं।
Honeygain App से पैसे कैसे निकालें?
दोस्तों अब तो Honeygain App से पैसा कमाना सिख चुके हैं तो चलिए अब इसमें से अपने कमाए गए पैसे को कैसे निकालते हैं इसके बारे में जानते हैं। जिसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप Honeygain App को खोलें।
- अब सबसे पहले ही आपको जितना भी क्रेडिट मिला रहेगा दिख जायेगा। तो उसमे आप Payout के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- जैसे ही आप Payout के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो फिर से आपको Request Payout का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।

- अब आपको इसमें से पैसे विथड्रॉ करने के लिए Paypal का ऑप्शन दिखेगा जिसमे 15% तक चार्ज कटेगा। तो अब वहां आप Paypal की जानकारी भरके अपना पैसा विथड्रॉ कर सकते हैं।

Note:- इसमें से पैसे विथड्रॉ करने के लिए आपके वॉलेट में $20 यानि की 20000 क्रेडिट होने चाहिए और पैसे विथड्रॉ होने में 2 से 3 दिन तक का समय लग सकता है।
Honeygain App से पैसा कमाने के लिए बेहतरीन Tips
दोस्तों अब तक तो आप Honeygain App से पैसा कमाना सीख ही चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको Honeygain से पैसा कमाने के लिए कुछ टिप्स बताता हूँ जिसको फॉलो करके आप और भी आसानी से Honeygain App से पैसा कमा सकते हैं।
- दोस्तों अगर आप Honeygain app से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो ऐसे में आप 3 से 5 डिवाइस में को कनेक्ट करें जिससे honeygain को ज्यादा इंटरनेट मिलेगा तो आपकी कमाई भी ज्यादा होगी।
- अगर आप Wi Fi का इस्तेमाल करते हैं तो और भी अच्छा रहता है क्योंकि इससे इंटरनेट तेज चलता है जिससे आपके क्रेडिट भी ज्यादा बनते हैं।
- मुझे इसका रेफरल प्रोग्राम बहुत अच्छा लगता है क्योंकि इसमें बिना कुछ किये कमाई होती रहती है यानी जिसको भी आप रेफर करते हैं अगर वो $20 तक कमा लेता है तो $5 आपको भी मिलते हैं बिना कुछ किये ही।
Honeygain App के फायदे और नुकसान
दोस्तों जिस तरह से हर एक चीज के फायदे और नुकसान होते हैं उसी तरह से Honeygain App के भी कुछ फायदे और नुकसान होते हैं तो चलिए उसके बारे में भी जान लेते हैं।
Honeygain के फायदे
- दोस्तों Honeygain से आपकी कमाई होती रहती है जिसके लिए आपको कोई काम करने की जरूरत नहीं होती है।
- Honeygain का इस्तेमाल आप फ्री में कर सकते हैं जिसके लिए आपको एक रूपया भी अपने जेब से नहीं देना होता है।
- Honeygain एक रियल पैसा कमाने वाला ऐप है और अभी के समय इसके एक मिलियन से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं।
- दोस्तों इससे आपका पर्सनल डाटा सुरक्षित रहता है तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होती है।
Honeygain के नुकसान
- दोस्तों अगर आप इंडिया से हो तो आपको पहले ही बता देता हूँ इंडिया में Honeygain App से थोड़ा कम कमाई होती है।
- इसके लिए हमेशा इंटरनेट चालू करके रखना होता है जिसके कारण बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।
FAQs – Honeygain App Se Paise Kaise Kamaye?
Q1.Honeygain App से कितना पैसा कमा सकते हैं?
दोस्तों Honeygain App से आप कितना पैसा कमा सकते हैं इसका कोई सटीक जवाब नहीं है फिर भी इससे आप कोई ज्यादा पैसे नहीं कमा सकते हैं महीने का केवल ₹500 से ₹1000 तक ही कमा सकते हैं।
Q2. Honeygain App में कितने क्रेडिट पर कितना पैसा मिलता है?
दोस्तों Honeygain App में अगर आप 1000 क्रेडिट कमाते हैं उसका $1 बनता है यानी विथड्रॉ करने के लिए आपको 20000 क्रेडिट कमाने होंगे।
इन्हे भी पढ़ें –
- ProductTube से पैसे कैसे कमाएं?
- SquadStack App से पैसे कैसे कमाएं?
- Monetizedeal से पैसे कमाना सीखें
- Rooter App Real Or Fake?
- Sikka App से पैसे कैसे कमाएं?
निष्कर्ष – Honeygain App से पैसे कैसे कमाएं?
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा इसमें मैं आपको Honeygain App से पैसा कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में बताया हूँ। मुझे पूरा भरोसा है अब आप Honeygain App से पैसा कमाना सीख गए होंगे।
मैं आपको पहले ही बता दे रहा हूँ इससे आप ज्यादा पैसे नहीं कमा सकते हैं महीने का केवल ₹500 से ₹1000 तक ही कमा सकते हैं।
अगर आपके मन में और भी कोई सवाल चल रहा हो तो कमेंट में जरूर पूछें मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। और मेरे इस लेख Honeygain App से पैसे कमाएं को अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें। ताकि वो भी Honeygain App से पैसा कमाना सीख जायें।