2026 में INDmoney App से पैसे कैसे कमाएं? – 5 Proven तरीकों से 

INDmoney App Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों क्या आप निवेश करके पैसा कमाना चाहते हैं यानी की पैसे से पैसा कमाना चाहते हैं तो लेकिन आपको सभी प्लेटफार्म नहीं मिल रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज मैं आपको ऐसे प्लेटफार्म के बारे में बताने वाला हूँ। 

जिससे आप केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशी कंपनी के शेयर में भी पैसा निवेश कर सकते हैं। जिसका नाम INDmoney है, अगर इसके बारे में आपको ज्यादा कुछ नहीं पता है तो चिंता न करें आज इस लेख माध्यम से मैं आपको पूरी जानकारी देने वाला हूँ। 

तो चलिए अब बिना देर किये इस लेख को शुरू करते हैं और INDmoney App से पैसे कैसे कमाए जाते हैं या इसके जरिये पैसा निवेश कैसे करें इसके बारे में जानते हैं।  

INDmoney App क्या है?

दोस्तों INDmoney एक ‘All-in-One’ सुपर मनी ऐप है जहाँ आप अपनी पूरी नेट वर्थ ट्रैक कर सकते हैं। इसकी शुरुआत 2019 में आशीष कश्यप ने की थी, जिन्होंने पहले Goibibo जैसी बड़ी कंपनी बनाई थी। उनका मकसद भारतीयों के लिए इन्वेस्टमेंट को आसान बनाना था।

अच्छा क्या आपने कभी सोचा था कि आप भारत में बैठकर Apple या Google जैसी कंपनियों के शेयर खरीद पाएंगे? INDmoney ने इसे मुमकिन कर दिया है। मुझे लगता है कि यह ऐप उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपनी हर पाई का हिसाब रखना चाहते हैं।

INDmoney ऐप की मदद से आप न सिर्फ स्टॉक मार्केट में पैसे लगा सकते हैं, बल्कि म्यूचुअल फंड्स, फिक्स्ड डिपॉजिट और बॉन्ड्स में भी निवेश कर सकते हैं। यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित है और SEBI के नियमों के अंदर काम करता है। INDmoney की कुछ खास खूबियाँ निचे इस प्रकार हैं:

  • US Stocks – दोस्तों इससे आप ₹500 जैसी छोटी रकम से भी अमेरिका के शेयर खरीद सकते हैं।
  • Auto-Tracking – यह आपके बैंक बैलेंस, क्रेडिट कार्ड बिल और पुराने निवेश को अपने आप ट्रैक कर लेता है।
  • Zero Commission – यहाँ म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता है।

INDmoney App में अकाउंट कैसे बनायें?

INDmoney App से पैसा कमाने के लिए आपको इसमें रजिस्टर करना होगा उसके बाद ही आप पैसा कमा सकते हैं तो इसमें अकाउंट बनाने के लिए निचे दिए स्टेप को फॉलो करें। 

Step1: दोस्तों सबसे पहले तो Indmoney ऐप डाउनलोड करें इसके लिए अपने फोन के Play Store या App Store पर जाएं। वहां सर्च बार में INDmoney लिखें और ऐप को इंस्टॉल करें। ऐप डाउनलोड होने के बाद उसे ओपन करें।

Step2: अब इसमें अकाउंट बनाने के लिए अपना सही मोबाइल नंबर डालें। आपके नंबर पर एक OTP यानी मैसेज आएगा। उस कोड को ऐप में भरें। इससे आपका नंबर वेरिफाई हो जाएगा और आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे।

Step3: अब आपको अपना PAN Card नंबर डालना होगा। यह आपकी पहचान के लिए जरूरी है। ध्यान रहे कि पैन कार्ड पर जो आपका नाम है, वही नाम ऐप में भी दिखाई देना चाहिए।

Step4: अब INDmoney App में अपनी KYC पूरी करने के लिए आधार कार्ड का उपयोग करें। जिसके लिए आपको एक सेल्फी भी लेनी पड़ सकती है। यह सब पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार के नियमों के अनुसार जरूरी होता है।

Step5: फिर इसमें पैसे निवेश करने या निकालने के लिए अपना Bank Account लिंक करें। जिसके लिए अपना अकाउंट नंबर और IFSC कोड सही-सही भरें। इसके बाद आपका INDmoney में अकाउंट पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

नए लोगों के लिए जरूरी बातें (Tips for Beginners)

दोस्तों अगर आप पहली बार INDmoney App का उपयोग कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें जो निचे इस प्रकार हैं: 

  • हमेशा अपना ही बैंक अकाउंट और दस्तावेज इस्तेमाल करें।
  • अपना पासवर्ड या OTP कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं।
  • शुरुआत में छोटे निवेश से सीखें, फिर धीरे-धीरे अपनी रकम बढ़ाएं।

दोस्तों निचे मैं एक वीडियो शेयर कर रहा हूँ जिसको देखकर आप INDmoney App में अकाउंट बनाने के बारे में और भी अच्छे से समझ सकते हैं।

INDmoney App से पैसे कमाने के सभी तरीके

दोस्तों आप INDmoney App के जरिये आप एक नहीं बल्कि तरीकों से पैसा कमा सकते हैं तो चलिए अब मैं INDmoney App से पैसे कामने के सभी तरीकों के बारे में विस्तार से बताता हूँ। 

#1 – Mutual Fund Investment से पैसे कमाएं

INDmoney App के जरिए आप बहुत आसानी से अच्छे म्यूचुअल फंड चुन सकते हैं। और अपनी पसंद की स्कीम में हर महीने थोड़े-थोड़े पैसे डालकर अपनी कमाई शुरू कर सकते हैं, जिसे SIP कहा जाता है।

INDmoney  App की मदद से आप लंबे समय के लिए पैसा लगा सकते हैं। जब आप INDmoney App पर सालों तक निवेश चालू रखते हैं, तो आपका छोटा सा पैसा बढ़कर एक बड़ी रकम बन जाता है और आपको फायदा होता है।

अगर मैं आपको सच बताऊँ तो यहाँ पैसे कमाने का राज कंपाउंडिंग है। INDmoney App आपको दिखाता है कि कैसे आपका मुनाफा फिर से निवेश होकर आपके लिए और भी ज्यादा पैसा बनाता है।

यह तरीका उन लोगों के लिए बेस्ट है जो रिस्क कम लेना चाहते हैं। अगर आप सुरक्षित तरीके से धीरे-धीरे अपनी बचत को बढ़ाना चाहते हैं, तो INDmoney App पर म्यूचुअल फंड एक बहुत ही बढ़िया रास्ता है।

#2 – US Stocks में निवेश करके पैसे कमाएं

जैसा की दोस्तों मैं आपको पहले ही बता दिया हूँ कि INDmoney App की सबसे अच्छी बात यह है कि आप यहाँ से अमेरिका की बड़ी कंपनियों जैसे Apple या Google में पैसे लगा सकते हैं। आप यहाँ बहुत कम पैसों से भी शुरुआत कर सकते हैं।

इस App में आप किसी एक शेयर का छोटा सा हिस्सा भी खरीद सकते हैं। यानि अगर किसी कंपनी का एक शेयर बहुत महंगा है, तो भी आप मात्र 500 रुपये लगाकर उसका थोड़ा सा भाग पा सकते हैं।

मेरे हिसाब से यहाँ निवेश करने का एक बड़ा फायदा डॉलर की कीमत बढ़ना भी है। जब डॉलर का भाव बढ़ता है, तो आपके लगाए हुए पैसों की कीमत भारत में अपने आप बढ़ जाती है।

अगर आप नए हैं तो आपको हमेशा जानी-मानी कंपनियों से शुरू करना चाहिए। एकदम से बहुत सारा पैसा न लगाएं, बल्कि धीरे-धीरे समझकर निवेश करें। इससे आपके पैसे डूबने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

ध्यान रहे कि विदेशी बाजार में पैसा लगाने में थोड़ा जोखिम भी होता है। बाजार गिरने पर आपके पैसे कम भी हो सकते हैं, इसलिए पूरी जानकारी के साथ ही अपनी बचत का पैसा यहाँ लगाएं।

#3 – Indian Stocks निवेश करके पैसे कमाएं

जिस तरह से विदेशी कंपनी के शेयर में पैसा निवेश कर सकते हैं उसी तरह से INDmoney App का उपयोग करके आप भारत की बड़ी कंपनियों के के शेयर का हिस्सेदार बन सकते हैं। जब आप किसी कंपनी का शेयर कम कीमत पर खरीदते हैं और उसकी कीमत बढ़ जाती है, तब आपको मुनाफा होता है।

दोस्तों इसमें आप दो तरह से पैसे कमा सकते हैं। कुछ लोग थोड़े समय के लिए शेयर खरीदकर बेच देते हैं, जबकि कुछ लोग सालों तक शेयर रखकर अपनी जमा पूंजी को कई गुना बढ़ा लेते हैं।

INDmoney App में शेयर खरीदना और बेचना बहुत आसान है। आपको बस अपनी पसंद की कंपनी चुननी होती है। लेकिन ध्यान रहे, यहाँ फायदा होने के साथ-साथ बाजार में जोखिम भी रहता है, इसलिए सोच-समझकर पैसा लगाएं।

दोस्तों मैं आप लोगों को पहले ही बता देता हूँ कि शेयर बाजार में कभी दाम बढ़ते हैं तो कभी कम होते हैं। इसलिए शुरुआत में आपको कम पैसों से निवेश करना चाहिए। INDmoney App आपको सही शेयर चुनने और बाजार को समझने में काफी मदद करती है।

#4 – Refer & Earn Program से पैसे कमाएं 

INDmoney App से पैसे कमाने का सबसे आसान बिना पैसे लगाए पैसे कमाने का तरीका Refer & Earn प्रोग्राम है। इसमें आपको बस अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को INDmoney App इस्तेमाल करने के लिए कहना होता है और उनको अपना रेफरल लिंक शेयर करना होता है।

जब आपका दोस्त आपके भेजे गए रेफरल लिंक के माध्यम से INDmoney App डाउनलोड करता है और अपना अकाउंट बनाता है, तो बदले में आपको इनाम मिलता है। इसमें आपको पैसे या बड़ी कंपनियों के फ्री शेयर मिल सकते हैं।

इसमें आप जितने ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे, उतनी ही आपकी कमाई बढ़ेगी। हालांकि, इसमें कोई फिक्स रकम नहीं होती है, यह समय-समय पर INDmoney App के ऑफर्स पर निर्भर करता है कि आपको एक रेफर पर कितना पैसा मिलेगा।

दोस्तों मेरी राय मानिये तो जब आप अपना रेफरल लिंक WhatsApp, Facebook या Instagram पर शेयर करें। तो अपने दोस्तों को INDmoney  App के फायदों के बारे में बताएं, ताकि वे लोग सच में डाउनलोड करें और आप घर बैठे आसानी से कमीशन कमा सकें।

#5 – Goal-Based Investment से पैसे कमाएं 

दोस्तों आपको बता दूँ INDmoney App आपको अपने सपनों के लिए भी पैसे बचाने का मौका देता है। आप घर खरीदने या पढ़ाई जैसे लक्ष्य बना सकते हैं। जिसके लिए यह App आपको बताती है कि लक्ष्य पूरा करने के लिए कितने पैसे लगाने होंगे।

और INDmoney App में ऑटो इन्वेस्टमेंट की सुविधा मिलती है। इसका मतलब है कि हर महीने आपके बैंक से पैसे अपने आप जमा हो जाते हैं। इससे आपको बार-बार याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती और काम आसान हो जाता है।

इस तरह नियम से पैसे जमा करने से आप लंबे समय में बहुत ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। जब आप बिना रुके निवेश करते हैं, तो आपकी छोटी बचत भविष्य में एक बहुत बड़ी रकम के रूप में वापस मिलती है। यह तरीका उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो अनुशासन के साथ अमीर बनना चाहते हैं।

INDmoney App से कितना पैसा कमा सकते हैं?

मुझे पता है अब आप लोग सोच रहे हैं कि INDmoney ऐप से कितना पैसा कमा सकते हैं, तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना पैसा लगाते हैं। यह कोई जादू की छड़ी नहीं है, छड़ी गुमाये पैसा मिल गया बल्कि निवेश (Investment) करने का एक सही तरीका है। इसके लिए आप निचे इन बातों को ध्यान से पढ़ें:

  • निवेश की राशि – अगर आप ज़्यादा पैसा लगाएंगे, तो मुनाफ़ा भी ज़्यादा होने की उम्मीद रहती है। कम पैसे से शुरुआत करने पर धीरे-धीरे कमाई बढ़ती है।
  • समय का खेल – थोड़े समय (Short-term) के लिए पैसा लगाने पर कमाई कम हो सकती है, लेकिन लंबे समय (Long-term) के लिए निवेश करने पर बड़ा फंड बन सकता है।
  • सीखने का फ़ायदा – शुरुआत में लोग सोचते हैं कि रातों-रात अमीर बन जाएंगे, जो कि एक गलत सोच है। समझदारी से निवेश करने पर और सही शेयर चुनने पर ही अच्छा रिटर्न मिलता है।
  • रेफ़रल प्रोग्राम – इसमें आप अपने दोस्तों को यह ऐप बताकर भी कुछ रिवॉर्ड पॉइंट्स या छोटे कैश बोनस कमा सकते हैं, जो आपकी शुरुआती पॉकेट मनी बन सकती है।

आसान शब्दों में कहें तो, INDmoney से होने वाली कमाई आपके सब्र और सही चुनाव पर टिकी है। अगर आप रोज़ाना मार्केट को समझते हैं, तो आप अपनी जमा पूँजी पर बैंक से बेहतर फ़ायदा पा सकते हैं।

INDmoney App Safe है या नहीं?

जब हम इंटरनेट पर पैसे से जुड़ा कोई काम करते हैं, तो सुरक्षा की चिंता होना बहुत सामान्य बात है। लेकिन INDmoney App आपकी जानकारी और पैसों को सुरक्षित रखने के लिए कड़े इंतजाम करती है। INDmoney App की सुरक्षा से जुडी कुछ जरूरी बातें निचे इस प्रकार हैं:

  • डेटा की सुरक्षा – इंडमोनी App आपके बैंक अकाउंट और निजी जानकारी को छुपाकर रखती है। इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है ताकि कोई भी आपकी जानकारी न चुरा सके।
  • नियमों का पालन – भारत में शेयर बाजार से जुड़ी कोई भी App बिना सरकारी अनुमति के काम नहीं कर सकती है। मतलब यह App सभी जरूरी संस्थाओं के नियमों को मानकर चलती है।
  • लोगों का भरोसा – अभी के लाखों लोग इस App का उपयोग कर रहे हैं। App Store और Play Store पर इसे बहुत अच्छी रेटिंग मिली है, जो इसके भरोसेमंद होने का सबूत है।
  • धोखाधड़ी से बचाव – अपनी सुरक्षा के लिए आपको अपना पासवर्ड या OTP कभी किसी को नहीं देना चाहिए। अपनी App में हमेशा फिंगरप्रिंट या पिन लॉक लगाकर रखें ताकि कोई दूसरा इसे खोल न सके।

और तो और दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि INDmoney ने अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए Amazon Web Services (AWS) का इस्तेमाल कैसे किया है। जिससे निवेशकों का भरोसा INDmoney और भी ज्यादा बढ़ गया है। 

मेरे कहने का मतलब है कुल मिलाकर यह App इस्तेमाल करने में सुरक्षित है। अगर आप सावधानी बरतते हैं और किसी अनजान व्यक्ति को अपनी जानकारी नहीं देते, तो आप बिना डरे यहाँ अपनी बचत शुरू कर सकते हैं।

INDmoney App के Charges & Hidden Costs

दोस्तों INDmoney App का इस्तेमाल करना काफी आसान तो है, लेकिन इसमें चार्ज भी लगते हैं जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए जो निचे इस प्रकार है:

  • Mutual Fund Charges – दोस्तों इसमें आप Direct Mutual Funds में बिना किसी कमीशन के पैसा लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको किसी एजेंट को एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने पड़ते और आपका मुनाफा बढ़ता है।
  • US Stocks Opening – अमेरिका की कंपनियों में पैसा लगाने के लिए अकाउंट खोलना एकदम फ्री है। और आपसे कोई भी सालाना मेंटेनेंस फीस (AMC) नहीं ली जाती है, जिससे यह छोटे निवेश के लिए अच्छा है।
  • Currency Conversion – जब आप भारतीय रुपये को डॉलर में बदलते हैं, तो बैंक या ऐप थोड़ा चार्ज लेते हैं। इसे ‘फोरेक्स मार्कअप’ कहते हैं, जो कि अक्सर गूगल पर दिखने वाले रेट से थोड़ा अलग होता है।
  • Withdrawal Fees – अमेरिकी मार्केट से अपने पैसे वापस भारतीय बैंक अकाउंट में मंगाने पर कुछ बैंक चार्ज लग सकते हैं। निवेश शुरू करने से पहले इन फिक्स्ड खर्चों की लिस्ट ज़रूर देख लेनी चाहिए।

दोस्तों INDmoney अपनी फीस को लेकर काफी साफ-सुथरी जानकारी देता है। इसमें कोई छुपे हुए नियम नहीं हैं जो आपको बाद में परेशान करें। बस पैसा जमा करते और निकालते समय सावधानी से चार्ज चेक करें।

INDmoney App के फायदे और नुकसान 

INDmoney App का उपयोग करने से पहले इसके अच्छे और बुरे पहलुओं को समझना बहुत जरूरी है। यह जानकारी आपको सही फैसला लेने और अपने पैसों को सुरक्षित रखने में मदद करेगी।

INDmoney App के फायदे (Pros)

यह App उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जो एक ही जगह से अपने सारे निवेश संभालना चाहते हैं। इसके मुख्य फायदे कुछ इस प्रकार हैं:

  • एक ही जगह सारा निवेश – इसकी सबसे खास बात ये है कि केवल INDmoney App से भारतीय शेयर, म्यूचुअल फंड और अमेरिकी कंपनियों में पैसा लगा सकते हैं।इसके लिए आपको अलग-अलग App की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • चलाने में बहुत आसान – दोस्तों इसका डिजाइन भी बहुत ही सरल बनाया गया है। अगर आप पहली बार कोई इन्वेस्टमेंट App इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
  • नए लोगों के लिए बेहतर – यह App उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो अभी निवेश करना सीख रहे हैं। यह आपको आसान भाषा में जानकारी और सुझाव भी देती है।

INDmoney App के नुकसान (Cons)

जहाँ इस App के बहुत से फायदे हैं, वहीं कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका नुकसान न हो:

  • बाजार का उतार-चढ़ाव – जैसा की दोस्तों आपको पता चल ही गया है शेयर बाजार में पैसा लगाने पर हमेशा रिस्क रहता है। अगर मार्केट नीचे गिरता है, तो आपके लगाए हुए पैसों की कीमत भी कम हो सकती है।
  • जल्दबाजी में कमाई नहीं – यहाँ से आप रातों-रात अमीर नहीं बन सकते। बल्कि इसमें अच्छा मुनाफा कमाने के लिए आपको काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है और सब्र रखना होता है।
  • समझने में थोड़ा समय – दोस्तों भले ही इस App इंटरफ़ेस बहुतआसान है, लेकिन इसके सभी अलग-अलग टूल्स और फीचर्स को पूरी तरह समझने के लिए आपको थोड़ा वक्त देना होगा।

INDmoney App से पैसा कमाने के लिए Best Tips

दोस्तों अगर आप सच मेंINDmoney App से अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपको सही तरीका अपनाना होगा। क्योंकि समझदारी से किया गया निवेश ही भविष्य में आपको बड़े और अच्छे नतीजे दे सकता है। निचे मैं आपको कुछ बेहतरीन Tips बताया हूँ जिसको फॉलो करके आप सच में INDmoney App से पैसे कमा सकते हैं:

  • छोटे निवेश से शुरुआत करें – देखिये दोस्तों  शुरू में आप बहुत सारा पैसा एक साथ न लगाएं। बल्कि थोड़े-थोड़े पैसों से निवेश करना शुरू करें ताकि आप बाजार को धीरे-धीरे अच्छी तरह समझ सकें।
  • SIP का नियम अपनाएं – SIP के लिए आप हर महीने एक तय राशि जमा करने की आदत डालें। यह अनुशासन आपके पैसों को समय के साथ बढ़ने में बहुत मदद करता है और रिस्क घटाता है।
  • बार-बार खरीदने-बेचने से बचें – मेरे हिसाब से बार-बार शेयर खरीदने या बेचने से बचें। क्योंकि ज्यादा ट्रेडिंग करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है और आपको फालतू में ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा।
  • लंबे समय का सोचें – INDmoney App से पैसा कमाने के लिए आप हमेशा लंबी अवधि का लक्ष्य रखें। क्योंकि मैं खुद देखा हूँ जो लोग सालों तक अपना पैसा निवेश करके रखते हैं, उन्हें ही सबसे ज्यादा मुनाफा मिलता है।

इन छोटी मगर जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप इस App के जरिए सुरक्षित तरीके से पैसा बना सकते हैं। हमेशा याद रखें कि धैर्य रखना ही निवेश की दुनिया में सबसे बड़ी जीत है।

INDmoney App Vs Other Investment Apps

दोस्तों अभी के समय पैसा निवेश करने के लिए INDmoney App की तरह ही आपको बहुत से और भी Apps मिलेंगे जहाँ आप पैसे निवेश कर सकते हैं। लेकिन इनमे थोड़ा बहुत अंतर होता है जिसको आप निचे देख सकते हैं:

  • INDmoney vs Groww – Groww को लोग इसकी सादगी के लिए पसंद करते हैं, लेकिन INDmoney उन लोगों के लिए बेहतर है जो अपनी पूरी Money (जैसे बैंक बैलेंस और लोन) को एक ही जगह ट्रैक करना चाहते हैं।
  • INDmoney vs Zerodha – Zerodha मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो शेयर बाजार में बहुत ज्यादा ट्रेडिंग करते हैं। इसके विपरीत, INDmoney उन लोगों के लिए अच्छा है जो अमेरिकी शेयरों (US Stocks) में आसानी से पैसा लगाना चाहते हैं।
  • INDmoney vs Paytm Money – Paytm Money सरकारी बांड और म्यूचुअल फंड के लिए सरल है, लेकिन INDmoney आपको आपके खर्चों और बचत के आधार पर बेहतर सुझाव (Financial Advice) देने में मदद करता है।

हर App की अपनी खूबियाँ होती हैं, इसलिए आपको अपनी जरूरत के हिसाब से ही सही App चुननी चाहिए। अगर आप एक ही जगह सब कुछ देखना चाहते हैं, तो INDmoney एक मजबूत विकल्प है। हालांकि मैं इसको प्रोमोट नहीं कर रहा हूँ। 

INDmoney App किन लोगों के लिए अच्छा है?

दोस्तों INDmoney App हर उस व्यक्ति के लिए बनाया गया है जो अपने पैसों को सही तरीके से मैनेज करना चाहता है। यह App अलग-अलग तरह के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखती है। जैसा की आप निचे देख सकते हैं, कि यह App किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है:

  • छात्रों के लिए (Students) – जो छात्र अपनी पॉकेट मनी से थोड़ी-थोड़ी बचत करना और कम उम्र में निवेश की दुनिया को समझना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मंच है।
  • नौकरी करने वालों के लिए (Job holders) – ऑफिस जाने वाले लोग अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा यहाँ ऑटोमैटिक तरीके से निवेश कर सकते हैं। इससे उन्हें हर महीने निवेश करने की टेंशन नहीं रहती है।
  • लंबे समय के निवेशकों के लिए (Long-term investors) – अगर आप 5 या 10 साल के लिए पैसा लगाकर छोड़ना चाहते हैं, तो यह App आपके लिए बहुत ही सुरक्षित और सही विकल्प है।
  • नए और अनुभवी लोग (Beginners vs advanced users) – चाहे आप पहली बार पैसा लगा रहे हों या आप मार्केट के खिलाड़ी हों, यह App दोनों ही तरह के लोगों के लिए मददगार है।

अगर आप अपनी बचत को बढ़ाना चाहते हैं और भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो INDmoney App आपके फोन में जरूर होनी चाहिए।

इन्हे भी पढ़ें –

FAQs – INDmoney App से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. INDmoney App से कम से कम कितना पैसा निकाल सकते हैं? 

Ans:- इस App में पैसे निकालने की कोई कड़ी सीमा नहीं है। अगर आपने म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया है, तो आप 100 रुपये जैसी छोटी रकम भी निकाल सकते हैं। बस ध्यान रखें कि अलग-अलग फंड के अपने नियम हो सकते हैं।

Q2. क्या बिना पैसे लगाए INDmoney App से पैसा कमा सकते हैं? 

Ans:- हाँ, आप बिना अपनी जेब से पैसा लगाए भी यहाँ कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको App को अपने दोस्तों को शेयर करना होगा। जब आपके दोस्त इसका इस्तेमाल शुरू करेंगे, तब आपको रिवॉर्ड या कैशबैक के रूप में पैसे मिलते हैं।

Q3. INDmoney App में Withdrawal कैसे होता है? 

Ans:- पैसे निकालना बहुत ही आसान है। आपको App के डैशबोर्ड पर जाकर अपना बैलेंस चुनना होता है और फिर निकालें (Withdraw) बटन पर क्लिक करना पड़ता है। इसके बाद आपका पैसा सीधे आपके जुड़े हुए बैंक अकाउंट में सुरक्षित पहुंच जाता है।

Q4. क्या INDmoney App में पैसे डूब सकते हैं? 

Ans:- देखिए, शेयर बाजार में पैसा लगाने पर थोड़ा जोखिम हमेशा रहता है। अगर बाजार नीचे गिरता है, तो आपके पैसों की कीमत कम हो सकती है। इसलिए हमेशा समझदारी से और सही जगह पैसा लगाएं ताकि आप बड़े नुकसान से बच सकें।

निष्कर्ष – INDmoney App से पैसे कैसे कमाएं?

INDmoney App का सही तरीके से इस्तेमाल करके आप अपनी बचत को बढ़ा सकते हैं। बस जरूरी है कि आप निवेश शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोचें और सब्र रखें ताकि भविष्य में आपको इसका पूरा फायदा मिले।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी कि INDmoney App से पैसे कैसे कमाएं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। आपकी एक शेयर से किसी और को भी पैसे कमाने का सही तरीका मिल सकता है।

दोस्तों मेरा नाम बादल कुमार है, मैं दो साल से Blogging, SEO, WordPress पर आर्टिकल लिख रहा हूँ। इसलिए मुझे इन टॉपिक के बारे में अच्छी जानकारी हो गयी है और मैं अपने इस वेबसाइट पर उन्ही टॉपिक से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment