Pollpe App Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों अगर आप ऑनलाइन पैसा कमाने वाला ऐप के बारे में सर्च कर रहे हैं तो Pollpe App आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इसमें आप अपने दोस्तों को रेफेर करके, गेम खेलकर, सर्वे पूरा करके और भी बहुत से तरीकों से पैसा कमा सकते हैं।
लेकिन मैं आपको पहले ही बता दे रहा हूँ इस ऐप के जरिये आप अमीर नहीं बन पाएंगे बस केवल छोटा-मोटा अपना खर्चा निकाल लेंगे।
अगर आपको जानना है Pollpe App में पैसे कैसे मिलते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें जिसके बाद आप Pollpe App से पैसा कमाना सिख जायेंगे। तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं।
Pollpe App क्या है?
दोस्तों Pollpe एक Earning App है जिसमे आप रेफरल प्रोग्राम, कॉइन हंट, सर्वे पूरा करके, ऑफर पूरा करके, गेम खेलकर आदि तरीकों से पैसा कमा सकते हैं। सबसे पहले तो इसमें आपकी कमाई कॉइन होती है फिर बात में उसको पैसे बदलकर विथड्रॉ कर सकते हैं।
जब आप इसमें पैसे विथड्रॉ करने जाते हैं तो UPI का ऑप्शन मिलता है जिसके जरिये आप पैसे निकाल सकते हैं। अगर UPI वाला ऑप्शन आपको अच्छा नहीं लगता है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।
क्योंकि इसमें UPI के अलावा Amazon Gift Card, Google Play Card, Flipkart Card, Zomato Card आदि बहुत से ऑप्शन मिलते हैं। जिसके जरिये आप Pollpe App में कमाए गए पैसे को Withdraw कर सकते हैं।
मैं समझ रहा हूँ अब आप जरूर सोच रहे होंगे कि कितने coin के कितने पैसे मिलते हैं तो चलिए मैं आपको इसके बारे में भी बता देता हूँ। अगर आप इसमें 1000 कॉइन कमा लेते हैं उसका ₹10 होता है, यानी अगर आप ₹100 कमाना चाहते हैं 10000 कॉइन आपको कमाना पड़ेगा।
Pollpe App को डाउनलोड करने का तरीका
दोस्तों आप समझ ही रहे होंगे कि Pollpe App से पैसा कमाने के लिए पहले इसको अपने फोन में डाउनलोड करना होगा। तो इसको डाउनलोड करने के लिए आप अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलें और Pollpe App लिखकर सर्च करें।

सर्च करते ही सबसे ऊपर आपको Pollpe App दिख जायेगा तो उसमे आप इनस्टॉल बटन पर क्लिक करें जिसके बाद Pollpe App डाउनलोड होकर आपके फ़ोन में इनस्टॉल हो जायेगा।
Pollpe App में अकाउंट कैसे बनाया जाता है?
दोस्तों आपको क्या लगता है केवल डाउनलोड कर लेने से आप Pollpe App से पैसा कमाना शुरू लेंगे तो ऐसा नहीं है डाउनलोड करने के बाद इसमें आपको अकाउंट बनाना यानि की Sign Up करना होता है उसके बाद ही आपको इसके पैसे कमाने के सभी ऑप्शन दिखते हैं।
तो Pollpe App में अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप Pollpe App को खोलें फिर आपको Sign Up with Google का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करके जिस भी गूगल अकाउंट से रजिस्टर करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें।

जब आप गूगल अकाउंट सेलेक्ट कर लेते हैं तो आपको नाम और Username डालना होता है तो उसको डालकर आप Continue के ऑप्शन पर क्लिक करें।

जैसे ही आप Continue के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होता है फिर उसी मोबाइल नंबर पर एक OTP जाता है उसको डालकर वेरीफाई करना होता है।

अब आपका सबसे जरूरी काम इसमें पासवर्ड बनाना होता है तो अपनी मन पसंद का एक पासवर्ड बनायें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

पासवर्ड बना लेने के बाद सबसे लास्ट में आपको अपना Date Of Birth डालना होता है तो डालने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें।

जब इन सभी स्टेप को पूरा कर लेते हैं तो Pollpe App में आपका अकाउंट बन जाता है अब आपको Pollpe App में पैसे कमाने के सभी ऑप्शन दिख जायेंगे।
Pollpe App Se Paise Kaise Kamaye?
जैसा की मैं आपको पहले ही बता दिया हूँ कि Pollpe App में आप एक नहीं बल्कि कई तरीकों से पैसा कमा सकते हैं। तो चलिए अब मैं उन सभी तरीकों के बारे में पूरी जानकारी देता हूँ। जो निचे इस प्रकार हैं:
#1 – Refer & Earn के जरिये Pollpe App से पैसे कमाएं

दोस्तों सबसे पहले से इसमें पैसा कमाने के लिए Refer & Earn का ऑप्शन मिलता है जिसमे आपको अपना रेफरल लिंक अपने दोस्तों को शेयर करना होता है जब आपका दोस्त आपके भेजे गए रेफरल लिंक के माध्यम से Pollpe App को डाउनलोड करता है तो आपको 200 कॉइन मिलते हैं।
मुझे इसकी सबसे अच्छी बात ये लगाती है कि इसमें आप के महीने में केवल रेफर करके 9 लाख कॉइन तक कमा सकते हैं। तो इसके लिए सबसे पहले आप Pollpe App को खोलें फिर आपको उसमे सबसे पहले ही Refer & Earn का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही आपको आपका रेफरल लिंक दिख जायेगा तो वहां से जिसको भी आप लिंक शेयर करना चाहते हैं उसको शेयर कर सकते हैं।
#2 – Coin Hunt के जरिये Pollpe App से पैसे कमाएं

दोस्तों Pollpe App में पैसा कमाने के लिए आपको Coin Hunt एक ऑप्शन दिखता है जिसमे आपको कुछ टास्क पूरा करने होते हैं जिसके बदले आपको कॉइन मिलते हैं। तो इसके लिए आप Pollpe App खोलकर आप Coin Hunt के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब जितने भी टास्क उमसे होंगे दिख जायेंगे तो उन सभी टास्क को पूरा करके आप 4900 तक कॉइन कमा सकते हैं।
#3 – Survey पूरा करके Pollpe App से पैसे कमाएं
दोस्तों इसमें पैसा कमाने के लिए आपको Survey का भी ऑप्शन मिलता है यानी सर्वे पूरा करके भी आप Pollpe App से पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको Pollpe App में Lucky Wheel का ऑप्शन मिलेगा जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे।
तो जितने भी सर्वे आपके लिए रहेंगे दिख जायेंगे और उस सर्वे को पूरा करने का टाइम और मिलने वाला कॉइन भी दिखेगा। तो वहां से आप सर्वे पूरा कर सकते हैं और कॉइन कमा सकते हैं।
#4 – Quiz गेम खेलकर Pollpe App से पैसे कमाएं

अगर आपको Quiz गेम खेलना अच्छा लगता है तो ये ऑप्शन आपके लिए बहुत अच्छा है इसमें गेम के अनुसार आपको कॉइन मिलते हैं। यानी किसी गेम में कम कॉइन मिलता है तो किसी गेम में ज्यादा कॉइन मिलता है इसके लिए आप Pollpe App खोलकर Quiz के सेक्शन में जायें और गेम खेलकर कॉइन कमाएं।
#5 – Offers पूरा करके Pollpe App से पैसे कमाएं

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूँ इसमें हर समय ऑफर भी चलते रहते हैं जिसका फायदा भी आपको मिलता है। इन ऑफर्स में आपको कुछ ऐप दिखते हैं जिसको डाउनलोड करके उसमे रजिस्टर करना होता है जिसके बदले आपको कॉइन मिलता है।
अगर आप Pollpe App के ऑफर फीचर द्वारा पैसा कमाना चाहते हैं तो हमेशा ऑफर चेक करते हैं जैसे ही कोई अच्छा ऑफर मिले उसको पूरा करके कॉइन कमा सकते हैं।
#6 – Daily Streak के जरिये Pollpe App से पैसे कमाएं

दोस्तों Pollpe App में पैसा कमाने के लिए आपको Daily Streak का ऑप्शन मिलता है जिसके लिए प्रतिदिन Pollpe App को खोलकर अपना कॉइन क्लेम करना होता है जिसके बाद वो कॉइन आपके वॉलेट में जुड़ जड़ जाते हैं।
Pollpe App से पैसे कैसे निकालें?
अब तो आप Pollpe App से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में जान चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको Pollpe App से अपने कमाए गए पैसे को कैसे निकालते हैं इसके बारे में बताता हूँ, जिसके लिए आप इन स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप Pollpe App को खोलें।
- अब उसमे आप Rewards के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद जितने भी कॉइन आपके वॉलेट में रहेंगे दिख जायेंगे। तो उसमे आप Redeem के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब आपको Redeem करने के लिए UPI और इसके अलावा भी बहुत से ऑप्शन दिखेंग जिसके जरिये आप Pollpe App में कमाए गए कॉइन को विथड्रॉ कर सकते हैं।
क्या सच में Pollpe App पैसा देता है?
मुझे लगता है इस पोस्ट को यहाँ पढ़ने के बाद आप सोच रहे होंगे कि क्या सच में Pollpe App पैसा देता है। और सोचना भी चाहिए क्योंकि इंटरनेट पर ऐसे बहुत से ऐप हैं जिनसे पैसे तो कमा सकते हैं लेकिन जब विथड्रॉ करने की बारी आती है पैसा विथड्रॉ नहीं होता है।
और रह गयी बात Pollpe App की सच्चाई की तो मैं गूगल प्ले स्टोर पर इसका रिव्यु पढ़ रहा था तो ज्यादा लोगों कॉइन Recive नहीं हो रहा है जैसा की आप निचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।

इन्हे भी पढ़ें –
- Elevenlabs से पैसे कैसे कमाएं?
- ऑनलाइन घर बैठे अपनी आवाज से पैसे कैसे कमाएं?
- Honeygain App Earning Guide
- वीडियो कॉल पर बात करके पैसा कमाना सीखें
- ProductTube से पैसे कैसे कमाएं?
FAQs – Pollpe App से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. 1000 Pollpe Coin की कीमत कितनी होती है?
दोस्तों अगर आप Pollpe App में 1000 कॉइन कमा लेते हैं तो उसकी कीमत ₹100 होती है।
Q2. Pollpe App कॉइन Redeem करने के लिए कितना कॉइन होना चाहिए?
Pollpe App से पैसा निकालने के लिए आपके वॉलेट में काम से कम 100 कॉइन होना चाहिए। हालांकि ये हर समय बदलता रहता है।
निष्कर्ष – Pollpe App Se Paise Kaise Kamaye
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा इसमें मैं आपको Pollpe App से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में दिया हूँ। जिससे अगर आप चाहो तो अपना खुद का खर्चा Pollpe App से निकाल सकते हैं।
अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल हो तो बेझिझक कमेंट में पूछें मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी देने की कोशिश करूँगा। और अगर आपको मेरा यह लेख Pollpe App Se Paise Kaise Kamaye अच्छा लगा हो तो इसे आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें ताकि वो लोग भी इसके बारे में जाने।