2026 में ProductTube से पैसे कैसे कमाएं? – $5 से $50 प्रति वीडियो 

ProductTube से पैसे कैसे कमाएं – दोस्तों जरा सोचों आपको ऐसा प्लेटफार्म मिल जाये जिसमे आप वीडियो बनाकर पैसे कमा सकें और उसमे व्यूज या फोल्लोवेर्स की झंझट न हो तो कितना अच्छा रहेगा। जी हाँ, आपने सही सुना ऐसा भी हो सकता केवल वीडियो बनाने के पैसे वो भी तुरंत मिल सकते हैं। 

आज इस लेख में मैं आपको ऐसे प्लेटफार्म के बारे में जानकारी देने वाला हूँ जिसमे आप केवल वीडियो बनाकर पैसे कमा सकते हैं। और उस प्लेटफार्म का नाम ProductTube है। 

दोस्तों इसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं और जल्दी कोई इसके बारे में बताता भी नहीं है आज मैं आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दूंगा। जिसके बाद आप ProductTube से पैसा कमाना शुरू कर पाएंगे। 

तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और ProductTube Se Paise Kaise Kamaye जाते हैं इसके बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। 

ProductTube क्या है?

दोस्तों ProductTube एक सर्वे वेबसाइट हैं जिसमे आपको वीडियो बनाकर सर्वे पूरा करने होते हैं। इसमें जो सर्वे वीडियो बनती है वह कंपनियों को कंज्यूमर फीडबैक देने में मदद करते हैं। इसका ऑफिसियल ऐप भी है और वेबसाइट भी है। 

अभी के समय ProductTube में 1,000,000+ से ज्यादा सर्वे वीडियो अपलोड चुकी हैं इसमें प्रति वीडियो आप $5 से $50 तक कमा सकते हैं। 

मुझे मालूम है अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस तरह के वीडियो बनाकर सर्वे करने होते हैं तो चलिए मैं आपके इस सवाल का भी जवाब देता हूँ।

जब आप कोई प्रोडक्ट ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदते हैं तो उसको खरीदते समय उस प्रोडक्ट के बारे अपना अनुभव बताना होता है और उसी का वीडियो बनाकर ProductTube पर शेयर करना होता है जिसके बदले आपको पैसे मिलते हैं। 

ProductTube ऐप डाउनलोड और साइन अप कैसे करें?

दोस्तों बाकी ऐप और वेबसाइट तरह इसमें आपको Sign Up करना होता है उसके बाद आप ProductTube से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। तो चलिए आपको Step By Step बताता हूँ, कैसे ProductTube को डाउनलोड करना है और रजिस्टर करना है। 

  • Step#1 – सबसे पहले तो आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर को खोलें और ProductTube लिखकर सर्च करें। फिर सबसे ऊपर ही आपको यह ऐप दिख जायेगा उसमे आप इनस्टॉल बटन पर क्लिक करें जिसके बाद ProductTube ऐप आपके फोन में डाउनलोड हो जायेगा। 
producttube app download
  • Step#2 – ProductTube को डाउनलोड कर लेने के बाद इसको आप ओपन करें जिसके आपको Sign In और Sign Up दो ऑप्शन दिखेंगे। चाहे तो आप डायरेक्ट गूगल अकाउंट के जरिये Sign In कर सकते हैं। 
producttube sign in
  • Step#3 – अगर आप Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो इसमें Sign Up करने के लिए आपको अपना Name, Email, Password डालना होता है जिसके बाद Continue बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद इसमें आपका अकाउंट बन जाता है। और आप ProductTube के होम पेज चले जाते हैं। 
producttube sign up

ProductTube से पैसे कैसे कमाएं?

अब तक आप ProductTube को डाउनलोड करके उसमे अकाउंट बनाना सिख चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको इस लेख के मुख्य पॉइंट पर लेकर चलता हूँ और ProductTube से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में बताता हूँ। इसमें आप दो तरह से सर्वे वीडियो बनाकर पैसा कमा सकते हैं जो नीचे इस प्रकार हैं:

#1 – At home Projetcts

इसमें At Home Projects का मतलब है की घर पर ही वीडियो बनाना यानी अगर आप ऑनलाइन कोई सामान खरीदते हैं तो मोबाइल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग चालू करके Amazon या Flipkart को खोलें और उसमे वो प्रोडक्ट सर्च करें जिसको आप खरीदना चाहते हैं। 

सर्च करने के बाद आपको बहुत सी कंपनी के वही प्रोडक्ट दिख जायेंगे तो उसमे जिस भी कंपनी के प्रोडक्ट आप खरीदो उसकी वजह बताओ कि आपको उसी कंपनी का प्रोडक्ट आपको क्यों पसंद है और जिस कंपनी का प्रोडक्ट आपको नहीं पसंद है उसकी वजह भी बताओ कि वह क्यों नहीं आपको पसंद है। 

इस प्रकार से जब आपकी वीडियो बन जाये तो उसको ProductTube अपलोड करें अपलोड करने के बाद जितनी भी प्रोजेक्ट की कीमत रहेगी वो आपके Rewards अकाउंट में जुड़ जाएगी। तो इस प्रकार से आप ProductTube में At Home Project पूरा करके पैसा कमा सकते हैं। 

Note:- जब आप वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं तो उसका रिव्यु किया जाता है जिसमे 4 से 5 दिन तक का समय लग सकता है, और अगर कोई गलती रहेगी तो आपकी वीडियो रिजेक्ट भी हो सकती है। 

#2 – At Store Projects

अब आप सोच रहे होंगे की At Store Projects क्या बला है तो इसका जवाब बहुत सिंपल है जिस तरह से आप At Home Projects में घर से ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदते समय वीडियो बनाते हैं उसी तरह से At Store Projects में आपको स्टोर यानि दुकान जाकर प्रोडक्ट खरीदते समय वीडियो बनाना होता है। 

जैसे मान लोग आपको बिस्किट खरीदना है तो दुकान में आपको बहुत से बिस्किट मिलेंगे तो जो भी बिस्किट आप खरीदेंगे उसकी वजह वीडियो में बता दें की यह बिस्किट आपको क्यों पसंद है जिसके बाद आप उस वीडियो को ProductTube पर अपलोड करके पैसा कमा सकते हैं। 

Projects के लिए अप्लाई कैसे करें?

दोस्तों अभी तो मैं आपको ProductTube में पैसे कमाने के लिए कितने प्रकार के प्रोजेक्ट मिलते हैं इसके बारे में बताया हूँ। लेकिन मैं आपको पहले ही बता देता हूँ इसके लिए पहले आपको अप्लाई करना होता है जिसमे आपको बताया गया होता है वीडियो कितनी मिनट की बनानी है और इसके लिए आपको कितना पैसा मिलेगा। 

तो ProductTube में प्रोजेक्ट के लिए अप्लाई करने के लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें: 

  • सबसे पहले आप ProductTube ऐप को खोलें फिर उसमे Projects के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब आपके लिए जितने भी प्रोजेक्ट रहेंगे दिख जायेंगे फिर उसमे Apply के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • जब आप अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो वीडियो बनाने के लिए आपको इंट्रक्शन बताया जाता है जिसको ध्यान में रखकर वीडियो बनाना होता है। 
  • जब आपकी वीडियो बन जाये तो उस वीडियो को अपलोड करें रिव्यु होने के बाद आपकी वीडियो Approve हो जाती है आपको पैसे मिल जाते हैं। 

ProductTube से कितना पैसा कमा सकते हैं?

दोस्तों मुझे पता है अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ProductTube से कितना पैसा कमाया जा सकता है तो मैं आपको बता देता हूँ इसमें आप प्रति वीडियो के $5 से लेकर $50 तक कमा सकते हैं। वो इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के प्रोजेक्ट पूरा करते हैं। 

क्योंकि कुछ ऐसे प्रोजेक्ट होते हैं जिसके लिए ज्यादा पैसे मिलते हैं और कुछ ऐसे प्रोजेक्ट होते हैं जिसके लिए कम पैसे मिलते हैं। 

जब मैं ProductTube से पैसे कमाने के बारे में रिसर्च कर रहा था तो मुझे Reddit पर एक पोस्ट मिली। जिसमे एक व्यक्ति ने ProductTube पैसे कमाने की अपनी रियल कहानी बताई और साथ में अपनी कमाई का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। 

ProductTube से पेमेंट कैसे मिलता है?

चलिए अब मैं आपको ProductTube पेमेंट कैसे करता है इसके बारे में बताता हूँ, मुझे इसकी सबसे बात ये लगाती है कि इसमें जैसे ही आपकी वीडियो Approve होती है उसका पैसा आपको तुरंत Amazon Gift Card में मिलता है।

ProductTube से ज्यादा पैसे कमाने की टिप्स

दोस्तों मुझे लगता है अब आप ProductTube से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में अच्छी तरह से समझ चुके हैं तो चलिए अब मैं ProductTube से ज्यादा पैसे कमाने के लिए कुछ बेहतरीन Tips बताता हूँ। जिसको फॉलो करके आप जल्दी अपनी वीडियो Approve करा लेंगे और आपकी कमाई भी ज्यादा होगी। 

  • सबसे पहले तो इसमें आप अपनी प्रोफाइल कम्पलीट रखें क्योंकि जब तक आपकी प्रोफाइल पूरी नहीं रहेगी आपको प्रोजेक्ट नहीं मिलेगा। प्रोफाइल पूरी करने के लिए आपको अपनी लोकेशन (जैसे दिल्ली), उम्र, इंटरेस्ट्स, शॉपिंग हैबिट्स आदि जानकारी सबमिट करनी होती है। 
  • जब आप वीडियो बनायें उसकी Quality सही रखें क्योंकि जब आपके वीडियो की Quality सही रहेगी तो आपकी आवाज और आपका चेहरा अच्छे से दिखाई देगा जिससे आपकी वीडियो जल्दी Approve होगी। 
  • और सभी जरूरी बात ProductTube ऐप का नोटिफिकेशन हमेशा चालू रखें इससे सब कोई नया प्रोजेक्ट आएगा उसकी जानकारी आपको सबसे पहले हो जाएगी और उसके लिए आप अप्लाई कर पाएंगे। 
  • ज्यादा पैसे कमाने के लिए आप उन्ही प्रोजेक्ट पर अप्लाई करें जिसके लिए ज्यादा पैसे मिल रहे हो तभी आपकी ज्यादा कमाई होगी। 
  • वीडियो बनाने से पहले आप इंट्रक्शन ध्यान से जरूर पढ़ें और उसी के अनुसार वीडियो बनायें तभी आपकी वीडियो जल्दी Approve होगी। 

क्या ProductTube सच में पैसे देता है?

मुझे लग रहा है अभी आप सोच रहे हैं कि क्या सच में ProductTube से पैसे कमाए जा सकते हैं तो इसका जवाब है हाँ क्योंकि ऊपर मैं आपको एक ब्यक्ति की Real Case Study शेयर किया हूँ। जिसमे वह व्यक्ति ने खुद Reddit पर ProductTube होने वाली कमाई के बारे बताया है और साथ में कमाई का स्क्रीनशॉट दिया है।  जिससे यह साफ पता चलता है कि ProductTube सच में पैसे देता है 

FAQs – ProductTube Se Paise Kaise Kamaye?

Q1. ProductTube से कितने पैसे कमाए जा सकते हैं?

दोस्तों इसका कोई सटीक जवाब नहीं है क्योंकि जितना ज्यादा मेहनत करके आप प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे उतना ही ज्यादा कमाई होगी। 

Q2. ProductTube पैसा कमाने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

ProductTube से पैसा कमाने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 

इन्हे भी पढ़ें –

निष्कर्ष – ProductTube से पैसे कैसे कमाएं?

दोस्तों मुझे पूरा भरोशा है आपको मेरा यह लेख जरूर पसंद आया होगा क्योंकि मैं आपको इसमें ProductTube से पैसे कमाने के बारे में जानकारी दिया हूँ। और साथ में कुछ जरूरी Tips भी बताया हूँ जिसको फॉलो करके आप ProductTube से ज्यादा कमाई कर सकते हैं। 

मुझे इसमें सबसे अच्छा फीचर ये लगता है कि इसमें कोई Withrawal अमाउंट की शर्त नहीं पूरी करनी होती है। प्रोजेक्ट पूरा करने के जितने भी पैसे आपको मिलते हैं वो तुरंत Amazon Gift Card द्वारा आपके पास चले जाते हैं। 

अगर अब भी आपके मान में कोई सवाल हो तो कमेंट में जरूर पूछें मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। और अगर आपको मेरे इस लेख ProductTube से पैसे कमाएं से कुछ नया सीखने को मिला हो तो इसे अपने सभी दोस्तों को शेयर करें। 

दोस्तों मेरा नाम बादल कुमार है, मैं दो साल से Blogging, SEO, WordPress पर आर्टिकल लिख रहा हूँ। इसलिए मुझे इन टॉपिक के बारे में अच्छी जानकारी हो गयी है और मैं अपने इस वेबसाइट पर उन्ही टॉपिक से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment