Respondent.io से पैसे कैसे कमाए – दोस्तों जरा सोचिये अगर आपको ऑनलाइन पैसा कमाने का ऐसा तरीका मिल जाये जिसमे आपको केवल वीडियो कॉल पर बात करनी हो जिसके बदले आपको पैसे मिले तो कैसा रहेगा। जी हाँ आपने सभी सुना केवल वीडियो कॉल पर भी बात करके भी पैसे कमाया जा सकते हैं।
दरसल दोस्तों Respondent एक ऐसी वेबसाइट है जिसमे researcher सर्वे करने लिए अलग-अलग लोगों से वीडियो कॉल पर बात करते हैं। जिसमे researcher अपने प्रोडक्ट को लेकर उनका क्या अनुभव रहा है उसके बारे में पूछते हैं।
अगर लोग उनके प्रोडक्ट में कोई कमी बताते हैं तो उनको वो सुधार करते हैं जिससे उनका प्रोडक्ट और भी ज्यादा लोग पसंद करते हैं।
इसी तरह से आप Researcher से वीडियो कॉल पर बात करके आप भी पैसा कमा सकते हैं अगर आप Respondent से पैसा कमाना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें जिसके बाद आप वीडियो कॉल पर बात करके पैसा कमाना सीख जायेंगे।
तो चलिए अब आपका ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Respondent से पैसे कमाने के तरीके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Respondent.io क्या है?
Respondent.io एक रिसर्च Marketplace है जो किसी भी कंपनी के Researcher को उस ब्यक्ति के साथ जोड़ता है जो उनकी कंपनी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे होते हैं और उसके बारे में अपना असली अनुभव शेयर कर सकते हैं।
जैसे मान लीजिये किसी कंपनी को अपने प्रोडक्ट में कुछ बदलाव करना है तो कंपनी उन्ही लोगों से राय लेगी जो उनके प्रोडक्ट को use कर रहे हो। क्योंकी उस प्रोडक्ट में क्या कमी है उसके बारे में वो अच्छी राय देंगे जिससे कंपनी अपने प्रोडक्ट में बदलाव करके उसको सही करेगी।
लेकिन सवाल आता है कि कंपनी कैसे पता करेगी की कौन ब्यक्ति प्रोडक्ट use कर रहा है और इसमें सुधार करने में मदद कर सकता है। तो इसी जगह Respondent काम आता है इसकी मदद से कंपनी उन लोगो को खोज पाती है जो प्रोडक्ट में सुधार करने में उनकी हेल्प कर सकते हैं।
Respondent.io कैसे काम करता है?
चलिए अब मैं आपको Respondent कैसे काम करता है इसके बारे में बताता हूँ, जिसके बारे में जानने के बाद आपको और भी अच्छे समझ में आ जायेगा। तो दोस्तों सबसे पहले आपको इसमें अपनी प्रोफाइल बनानी होती है जिसमे अपने बारे में पूरी जानकारी जैसे आप क्या काम करते हैं, किस चीज में आपको ज्यादा रूचि है, आदि जानकारी देनी होती है।
जब इसमें आपकी प्रोफाइल बन जाती है आपकी प्रोफाइल से रिलेटेड से आपको Research Studies दिखती हैं जिसमे आप भाग ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास Screener होना चाहिए क्योंकि जितना Screener आपके पास रहेगा केवल उतने Studies में आप भाग ले सकते हैं।
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि किसी भी Studies में शामिल होने के लिए आपको पहले छोटा सर्वे पूरा करना होता है जिसमे आपको कुछ सवालों के जवाब देने होते हैं। अगर सर्वे में आप सभी सवालों का जवाब सही से दे लेते हैं तभी Studies में शामिल हो पाएंगे।
Respondent.io में अकाउंट कैसे बनायें?
दोस्तों अब तो आप Respondent क्या होता है और कैसे काम करता है इसके बारे में जान चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको इसमें अकाउंट बनाना सिखाता हूँ। क्योंकि जब तक आप इसमें अकाउंट नहीं बनाएंगे कमाई नहीं कर पाएंगे। तो Respondent में अकाउंट बनाने के लिए निचे इन स्टेप को फॉलो करें:
Step#1 – सबसे पहले आप गूगल में Respondent लिखकर सर्च जिसके बाद सबसे ऊपर ही यह वेबसाइट दिख जाएगी तो जैसे ही आप वेबसाइट पर जायेंगे तो उसका इंटरफ़ेस आपको कुछ इस प्रकार से दिखेगा जिसको निचे आप इमेज में दिख सकते हैं।

Step#2 – इसमें अकाउंट बनाने के लिए पहले तो मैं आपको बता देता हूँ इसमें आप दो तरह के अकाउंट बना सकते हैं। अगर आप इसमें Research Studies में भाग लेकर पैसा कमाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको Get Paid Participant के ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्टर करना होगा। और अगर आप Researcher हैं यानी रिसर्च करने के लिए आये हैं तो आपको Find Participant के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step#3 – जैसा की हम लोग इस पोस्ट में Research Studies में भाग लेकर पैसे कमाने के बारे में सिख रहे हैं तो ऐसे में आप Get Paid Participant के ऑप्शन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको अपना नाम और ईमेल डालकर Term & Condition पर टिक करके Create An Account पर क्लिक कर देना है।

Step#4 – दोस्तों जैसे ही आप लोग Create An Account के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपको दूसरा फॉर्म दिखता है जिसमे आपको अपनी पूरी जानकारी जैसे नाम, ईमेल, पासवर्ड, मोबाइल नंबर आदि डालना होता है जिसके बाद Continue के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step#5 – जब आप Continue बटन पर क्लिक करते हैं आपको अपनी कुछ जानकारी जैसे Demographic, Location, Employment, Payment, Code Of Conduct देनी होती है। तो चलिए मैं इनको सही से पूरा करना सिखाता हूँ।

- Demographic – इसमें आप से जो भी जानकारी पूरी जय जैसे जेंडर, स्टडी, आदि तो उसको सही से भरे और Continue के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- Location – इसमें आपको अपना लोकेशन सेलेक्ट करना है और फिर Contine बटन पर क्लिक कर देना है क्योंकि उसी के अनुसार आपको Projects दिखेंगे।

- Employment – इसमें आप क्या करते हैं किस कंपनी में जॉब करते हैं उसकी पूरी जानकारी दे देना है और Continue के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

- Payment – इस ऑप्शन के जरिये आप से पूछा जाता है कि आप पैसा कैसे लेंगे तो यहां आपको अपना Paypal ईमेल डालना है जिससे आपका Paypal चल रहा हो। ईमेल देते समय सही ईमेल दें क्योंकि इसमें ईमेल चेंज करने का ऑप्शन नहीं होता है।

- Code Of Conduct – अब आपको बताया जाता है कि प्रकार के प्रोजेक्ट आपको दिखेंगे और इसमें आप कैसे भाग लेकर कमाई कर सकते हैं तो उसको एक बार ध्यान से पढ़कर Continue के ऑप्शन पर क्लिक करें। इतना करने के बाद आपका Step#5 पूरा हो जाता है।

Step#6 – अब आपको कुछ Category दिखेंगी तो उसमे से आप अपनी पसंद के अनुसार तीन category चुन सकते हैं जिसमे आपका ज्यादा इंटरेस्ट हो। Category सेलेक्ट करने के बाद आपको Add Topic पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपका अकाउंट Respondent में बन जाता है।
Respondent से पैसे कमाने के तरीके
दोस्तों ऊपर मैं आपको Respondent में अकाउंट बनाने यानी Sign up करने की पूरी प्रक्रिया बहुत आसान भाषा में बताया हूँ। तो चलिए अब इस लेख के मुख्य पॉइंट पर चलते हैं और Respondent से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। वैसे तो इसमें आप दो तरीकों से पैसा कमा सकते हैं जो निचे इस प्रकार हैं।
#1 – Research Studies में भाग लेकर पैसे कमाएं

दोस्तों सबसे पहले तो इसमें आप Research Studies में भाग लेकर पैसा कमा सकते हैं जब आप इसमें अकाउंट बना लेते हैं तो आपको बहुत से प्रोजेक्ट आपके इंटरेस्ट से रिलेटेड दिखते हैं। जिसमे आपको भाग लेना होता है उसके बाद Researcher आप से वीडियो कॉल पर बात करते हैं जिसके बदले आपको पैसे मिलते हैं।
मुझे पता है अब आप सोच रहे होंगे की आखिर किस तरह से सवाल पूछते होगें और वीडियो कॉल पर क्या बात करते होंगे तो मैं आपको बता देता हूँ वो आप से अपने प्रोडक्ट के बारे में पूछते हैं जैसे आपको मेरे प्रोडक्ट में क्या अच्छा लगता है और क्या बुरा लगता है।
किसी भी Research Studies में भाग लेने के लिए आप Respondent वेबसाइट पर जाएँ और लॉगिन करें जिसके बाद आपको बहुत से Research Studies दिखेंगी तो उसमे आप अपने हिसाब से किसी भी Research Studies को सेलेक्ट करें और Start Screener के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद आप आप से कुछ सवालों के जवाब पूछे जाते हैं जो एक सर्वे की तरह होता है उसके बाद Researcher आपके सर्वे का रिव्यु करते हैं। अगर आप सेलेक्ट हो जाते हैं तो researcher आप से Google Meet या Zoom के जरिये वीडियो पर बात करते हैं।
प्रोजेक्ट पूरा हो जाने के बाद पैसा आपके अकाउंट में जुड़ जाता है फिर उसको आप Paypal के जरिये विथड्रॉ कर सकते हैं।
#2 – अपने दोस्तों को रेफर करके पैसे कमाएं

दोस्तों ऊपर मैं आपको Research Studies में भाग लेकर पैसे कमाने के तरीके के बारे में बता दिया हूँ। लेकिन अगर वो तरीका आपको अच्छा नहीं लगा या वीडियो कॉल पर बात करने में आपको परेशानी हो रही हो तो चिंता न करें।
इसमें रेफरल प्रोग्राम भी चलाया जाता है जिससे आप अपने दोस्तों को रेफर करके पैसा कमा सकते हैं मैं आपको पहले ही बता देता हूँ कि यहाँ रेफर का मतलब अपने दोस्तों से Respondent वेबसाइट में sign up करवाना नहीं है।
बल्कि जो भी Research Studies आपको दिखती हैं उसको अपने दोस्तों को शेयर करना होता है जब आपके दोस्त आपके भेजे गए रेफरल लिंक के माध्यम से उस Research Studies को पूरा करते हैं तो आपको पैसे मिलते हैं।
Respondent.io से पेमेंट कैसे मिलता है?
इस लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आप Respondent से पैसा कमाना तो आप सीख चुके हैं तो चलिए अब मैं बताता हूँ कि इसमें पैसे कैसे मिलते हैं। तो इसमें पैसे आप Visa, Amazon Gift Card, Paypal आदि तरीकों से मिलता है।
जब आप इसमें Paypal के जरिये पैसा निकालते हैं तो 5% आपका चार्ज कटता है। अगर आप चार्ज नहीं देना चाहते हैं Amazon Gift Card का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Respondent.io से ज्यादा पैसे कमाने की बेस्ट टिप्स 2026
चलिए दोस्तों अब मैं आपको Respondent से पैसा कमाने के लिए कुछ बेहतरीन Tips बता देता हूँ, जिसको फॉलो करके आप Respondent से ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
- Complete Profile – अगर आप ज्यादा Relevent प्रोजेक्ट पाना चाहते हैं तो अपनी प्रोफाइल पूरी करके रखें क्योंकि जब Relevent प्रोजेक्ट दिखते हैं तो उसमें आपके सिलेक्शन की सम्भावना ज्यादा होती है।
- Daily Check – नए-नए प्रोजेक्ट में जल्दी से अप्लाई करने के लिए आप रोज Respondent वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें और जैसे कोई नया प्रोजेक्ट आये उसमे सबसे पहले अप्लाई करें।
- High Paying Studies Get – ज्यादा पैसे कमाने के लिए आप ऐसे प्रोजेक्ट के लिए अप्लाई करें जिसकी कीमत ज्यादा हो क्योंकि Screener फ्री में केवल तीन ही मिलते हैं और जब Screener तीन रहेंगे तो केवल तीन ही प्रोजेक्ट के लिए आप अप्लाई कर पाएंगे।
- Referral Program का इस्तेमाल करें – ज्यादा पैसे कमाने के लिए आप रेफरल प्रोग्राम का इस्तेमाल जरूर करें। क्योंकि इससे आप प्रोजेक्ट पूरा करके कमाई करेंगे ही साथ में जिसको आप रेफर किये रहेंगे अगर वो प्रोजेक्ट पूरा करते है तो उससे भी आपकी कमाई हो जाएगी।
- Show Right Answer – जब वीडियो कॉल पर Researcher आप से कोई सवाल पूछे से उनके प्रोडक्ट से रिलेटेड आप सही जवाब दें जिससे Researcher को आप पर भरोसा होगा।
Respondent.io के फायदे और नुकसान
दोस्तों जिस तरह से हर एक चीज के फायदे और नुकसान होते हैं उसी तरह से Respondent के भी कुछ फायदे और नुकसान हैं जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
Respondent के फायदे
- मुझे इसमें सबसे अच्छी बात ये लगती है कि इसमें $100 से भी ज्यादा कीमत वाले भी प्रोजेक्ट मिलते हैं जिसको आप कुछ ही घंटो में पूरा कर सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं।
- दोस्तों किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होती है अपने घर से ही आप Zoom और Google Meet के जरिये वीडियो कॉल पर बात करके प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं।
- इसकी सबसे खास बात ये कि किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करते हैं आप जो अनुभव करते हैं उसको उस कंपनी में शेयर करना का मौका मिल जाता है।
- इसमें जितनी भी आपकी कमाई होती है उसको आप बहुत आसानी कुछ ही मिनट विथड्रॉ कर सकते हैं।
Respondent के नुकसान
- मुझे इसमें केवल एक चीज बुरी लगाती है इसमें एक दिन में केवल तीन Screener मिलते हैं जिसके कारण आप केवल तीन ही प्रोजेक्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- इसमें कभी ज्यादा प्रोजेक्ट मिलते हैं तो कभी कम प्रोजेक्ट मिलते हैं यानी अगर आप ज्यादा प्रोजेक्ट पूरा करना चाहें तो ऐसा नहीं हो पायेगा।
- SquadStack App से पैसे कैसे कमाएं?
- Monetizedeal से पैसे कमाना सीखें
- Rooter App Real Or Fake?
- Sikka App से पैसे कैसे कमाएं?
- Pollpe App Se Paise Kaise Kamaye
क्या सच में Respondent.io से पैसे कमाए जा सकते हैं?
मुझे पता है दोस्तों अभी आप लोग सोच रहे होंगे कि Respondent सच में पैसे देता या नहीं! तो इसका जवाब है हाँ क्योंकि मैं Reddit पर एक ब्यक्ति की पोस्ट पढ़ा जिसमे उन्होंने Respondent से करीब $500 डॉलर तक कमाए।
निचे मैं आपके लिए एक वीडियो शेयर कर रहा हूँ जिसमे Respondent से पैसे कमाने के बारे में आप वीडियो के माध्यम से समझ सकते हैं।
FAQs – Respondent.io Se Paise Kaise Kamaye
Q1. क्या इंडिया में Respondent चलता है?
जी हाँ दोस्तों Respondent इंडिया सहित 150 से ज्यादा देशों में चलता है?
Q2. Respondent में कितने प्रोजेक्ट मिलते हैं?
Respondent में प्रोजेक्ट आपकी प्रोफाइल के अनुसार मिलते हैं जितनी ज्यादा अच्छे से आप अपनी प्रोफाइल को Optimize करेंगे उतने ज्यादा प्रोजेक्ट आपको मिलेंगे।
निष्कर्ष – Respondent.io से पैसे कैसे कमाएं?
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको Respondent से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में दिया हूँ। मुझे पूरा भरोसा है इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप Respondent से पैसा कमाना सीख गए होंगे।
शुरुवात में आपको कम प्रोजेक्ट मिल सकते हैं लेकिन जब आप धीरे-धीरे प्रोजेक्ट को सही से अप्लाई करना सिख जायेंगे तो इससे आप लाखों में कमाई कर सकते हैं।
अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। और अगर आपको मेरे यह लेख Respondent.io से पैसे कैसे कमाए अच्छा लगा हो तो इसे अपने सभी दोस्तों को शेयर करें। ताकि वो लोग इसके बारे में जाने और कमाई शुरू कर सकें।